सभी कांवड़िए एक जैसे नहीं होते साहब: मौलाना के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, बोले- सबको तुम आतंकवादी न कहना

धीरेंद्र शास्त्री ने मौलाना के बयान का विरोध करते हुए कहा कि धार्मिक यात्राओं में शांतिपूर्वक शामिल होने वाले श्रद्धालुओं पर बेबुनियाद आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए। ताजिया जुलूसों में होने वाली हिंसक घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अनुशासित तरीके से पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों की छवि खराब करने का प्रयास बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कांवड़िए एक जैसे नहीं होते और किसी एक घटना के आधार पर पूरी कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को आतंकवादी कहना गलत है। धीरेंद्र शास्त्री ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि ‘सभी कांवड़िए एक जैसे नहीं होते रिजवी साहब… सबको तुम आतंकवादी न कहना। वरना इतना छीला जाएगा तुम्हें… इतना छीला जाएगा कि आगे से बयान देने से पहले तुम 100 बार सोचोगे।‘मौलाना साजिद रशीदी ने छह अगस्त को दिए एक बयान में कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोगों की तुलना आतंकियों और नशेड़ियों से की थी। उन्होंने दावा किया था कि सड़कों पर हुड़दंग, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने वाले लोग शिवभक्त नहीं, बल्कि दहशतगर्द हैं। मौलाना के इस बयान के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और सनातन समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित सिविल लाइंस थाने में हिंदू संघर्ष समिति की शिकायत पर साजिद रशीदी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।ये भी पढ़ें-फिलहाल, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक ओर मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी ओर धीरेंद्र शास्त्री समेत अन्य संतों ने कांवड़ियों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

15 August Railway Timing: ढाई घंटे बंद रहेगा दिल्ली-शाहदरा ट्रैक, कई के रूट बदले-कई चलेंगी लेट; देखें शेड्यूल

15 August Railway Timing: ढाई घंटे बंद रहेगा दिल्ली-शाहदरा ट्रैक, कई के रूट बदले-कई चलेंगी लेट; देखें शेड्यूल स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए शनिवार को दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा जंक्शन के बीच रेल यातायात करीब ढाई घंटे अस्थायी रूप से बंद रहेगा। सुबह 6:45 बजे से 9 बजे तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। इस कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। ये ट्रेनें की गईं रद्द रेलवे के अनुसार, चार ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। इनमें 74021 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर डीएमयू, 74024 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन डीएमयू, 54058 शामली-दिल्ली जंक्शन डीएमयू और 64417 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन मेमू शामिल हैं। रेलखंड बंद रहने के दौरान तीन ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। 64414 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर चलेगी। वहीं 64111 खुर्जा जंक्शन-शकूरबस्ती ईएमयू साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज होकर जाएगी। 64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज को भी साहिबाबाद-तिलक ब्रिज होकर चलाया जाएगा। कई ट्रेनें बीच रास्ते से शुरू या समाप्त होंगी 64402 दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद ट्रेन नई दिल्ली से शुरू होगी और नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर चलेगी। इसकी लिंक ट्रेन 64437 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन को नई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 1 min · National Desk

Railway: ट्रेनों को सुपरफास्ट बताकर यात्रियों से वसूले 168 करोड़, इस रिपोर्ट में सफाई व्यवस्था भी कटघरे में

सीएजी ने रेलवे के इंटीग्रेटेड कोच मैनेजमेंट सिस्टम के आंकड़ों की भी जांच की। इसमें सामने आया कि चिन्हित 190 से ज्यादा ट्रेनों में से 100 ट्रेनें मार्च 2026 तक भी 55 किमी प्रति घंटा की औसत रफ्तार हासिल नहीं कर सकीं। इसके बावजूद इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से सुपरफास्ट सरचार्ज लिया जा रहा था। रिपोर्ट में इसे रेलवे के निर्धारित नियमों और निर्देशों के पालन में कमी से जोड़कर देखा गया है।वही सीएजी यानी नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट ने रेलवे में बायो टॉयलेट के रखरखाव और बजट के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन में ऑनबोर्ड सफाई व्यवस्था से करीब 50 प्रतिशत यात्री संतुष्ट नहीं हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों की सुविधा पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। सीएजी ने संसद में पेश रिपोर्ट में कहा कि बजट की कमी नहीं है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर काम और वित्तीय अनुशासन में कमी सामने आई है।इसके अलावा ट्रेनों में सफाई की स्थिति पर खराब मिली। सर्वे में 40 फीसदी से ज्यादा यात्रियों ने टॉयलेट में बदबू और पानी जमा होने की शिकायत की। वहीं,50 प्रतिशत से ज्यादा यात्री ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सेवा और सफाई कर्मचारियों की कमी से असंतुष्ट मिले। डिब्बों की आधुनिक सफाई के लिए मंजूर ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट जैसी परियोजनाओं की समय पर प्रगति भी नहीं हुई। इनका समयबद्ध क्रियान्वयन शून्य रहा। झांसी और ग्वालियर जैसे प्रमुख स्टेशनों के लिए बजट मिलने के बावजूद परियोजनाएं अटकी रहीं।रेलवे स्वच्छता और रखरखाव पर हर साल सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च करने का दावा करता है। लेकिन ऑडिट टीम को यह साफ नहीं बताया जा सका कि कितना बजट सफाई पर खर्च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

'पंजाब की शांति बिगाड़ना चाहते हैं कुछ ताकतें': हमले के बाद गरजे सुखबीर सिंह बादल, बोले- ऐसा नहीं होने दूंगा

सुखबीर बादल ने कहा कि उन्हें दो बार सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में निशाना बनाने की कोशिश हुई। उन्होंने बताया कि पहली घटना अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुई थी और दूसरी बार नांदेड़ के तख्त हजूर साहिब स्थित माता साहिब देवन जी गुरुद्वारे में हमला हुआ। उन्होंने कहा, ‘दोनों बार उन्होंने मुझ पर सबसे पवित्र स्थानों पर हमला किया।‘बादल ने पंजाबी कहावत का जिक्र करते हुए कहा, ‘जिसके सिर पर गुरु साहिब का हाथ हो, उसे कोई आंच नहीं आती।’ उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का धन्यवाद किया और कहा कि यह उनकी धरती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की शांति के दुश्मनों ने बहुत कोशिश की, लेकिन गुरु ने उन्हें बचा लिया।बादल ने कहा कि वह डरे नहीं हैं और पंजाब के भाईचारे के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल किसी भी तरह का बलिदान देने को तैयार है, क्योंकि उनके लिए पंजाब का विकास ही देश का विकास है। उन्होंने कहा कि उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री रहते हुए सभी समुदायों और धर्मों के बीच सौहार्द और सम्मान बनाए रखा था।सुखबीर सिंह बादल ने यह भी कहा कि पिछले साल भी उन्हें निशाना बनाने की कोशिश हुई थी। उनका आरोप है कि ऐसी ताकतों का मकसद पंजाब की स्थिति पर नियंत्रण करना और राज्य की शांति भंग करना है।गुरुवार को नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित माता साहिब देवन जी मुगत गुरुद्वारे के अंदर निहंग समुदाय के एक सदस्य ने सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला किया था। हमले में घायल होने के बाद बादल की स्थानीय अस्पताल में सर्जरी हुई। उन्हें शुक्रवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कथित हमलावर जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र, 1000 से ज्यादा AI कैमरे रखेंगे खतरे पर नजर

1 of 5 लाल किले पर सुरक्षा सख्त - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजधानी दिल्ली, विशेषकर ऐतिहासिक लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने और समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक व्यापक ‘बहुस्तरीय एंटी-टेरर रिस्पॉन्स प्लान’ (आतंकवाद विरोधी प्रतिक्रिया योजना) लागू किया है। 2 of 5 लाल किले पर सुरक्षा सख्त - फोटो : PTI 1000 एआई कैमरे लगाए गए शुक्रवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि लाल किले और उसके आसपास के इलाके को पूरी तरह से अभेद्य बना दिया गया है। निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए 1,000 से अधिक उच्च-तकनीकी वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वीडियो एनालिटिक्स तकनीक से लैस हैं। इनकी मदद से भीड़ में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या व्यक्ति की तुरंत पहचान की जा सकेगी, जिससे पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। 3 of 5 लाल किले पर सुरक्षा सख्त - फोटो : PTI हुई मॉक ड्रिल सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई चूक न रहे, इसके लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर कई ‘मॉक ड्रिल’ (पूर्वाभ्यास) भी किए हैं। इसके अलावा, समारोह के दौरान बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित हितधारकों और विभागों के साथ पहले से ही संपर्क और तालम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

Batwara 1947 Movie Review: सनी देओल कब तक अकेले बचाएंगे? कहानी में दम पर ढाई घंटे तक धैर्य आजमाती है फिल्म

कहानी: हवेली के अंदर पूरा बंटवारा 1947 में दंगे भड़क चुके हैं। हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे के बीच सिकंदर मिर्जा (सनी देओल) अपने परिवार- हमीदा बेगम (प्रीति जिंटा) और जावेद मिर्जा (करण देओल) के साथ लाहौर पहुंचते हैं। नया मुल्क, नया शहर और नए सिरे से जिंदगी शुरू करने की कोशिश। रहने के लिए उन्हें एक बड़ी हवेली मिलती है। लेकिन एक पेंच है। उस घर में दुर्गावती देवी (शबाना आजमी) अभी रहती हैं। उनका परिवार बिछड़ चुका है और वह अपने बेटे रतनलाल के लौटने का इंतजार कर रही हैं। वह घर छोड़ने से साफ मना कर देती हैं। बस, यहीं से असली खेल शुरू होता है। एक तरफ मिर्जा परिवार है, जिसे लाहौर में अपनी जगह बनानी है। दूसरी तरफ दुर्गावती हैं, जिनके लिए वह हवेली सिर्फ चार दीवारें नहीं, उनका पूरा अतीत है। और फिर आता है लोकल नेता याकूब खान (अभिमन्यु सिंह), जिसकी नजर उसी हवेली पर है। मामला सिर्फ घर का नहीं रह जाता। मजहब, राजनीति, नफरत, बदला और इंसानियत… सब एक ही हवेली में घुस आते हैं। हबीब अनवर (अली फजल) भी कहानी में आता है, जो मिर्जा परिवार का साथ देता है और इंसानियत की आवाज बनता है। कहानी का आइडिया अच्छा है। सच कहें तो कागज पर ये फिल्म काफी दमदार लगती है। दिक्कत स्क्रीन पर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

वतन का हाथ थामा तो मिली मौत की सजा: पीओके में तिरंगा लहराया तो उजाड़ दिया घर, 79 साल बाद भी मीरपुर लौटने की आस

1947 से अपने ही वतन में शरणार्थी हैं 97 वर्षीय पुष्पा देवी बताती हैं कि पाकिस्तानी फौज ने इस कदर कत्लेआम मचा रखा था कि वह अपने छह माह के दुधमुंह बेटे विनोद को छोड़कर चली आई थीं। दूसरे दिन मेरी सास उसे गोद में लिए पहुंची तो आंसू थमे। बताती हैं कि बाकी चार बच्चे यहीं पैदा हुए। जम्मू के बख्शीनगर/मीरपुर कॉलोनी मेंं रहने के दौरान मजदूरी कर सभी को पढ़ाया। बड़ा बेटा विनोद ओएनजीसी से उपनिदेशक पद से रिटायर हुए। अरुण कुमार जेएंडके बैंक से एजीएम, बेटी प्रवीन कुमारी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य, सुमन बाला और सरोज बाला केंद्रीय विद्यालय से रिटायर हैं। 1947 से अपने ही वतन में शरणार्थी हैं जेएंडके बैंक के एजीएम पद से रिटायर अरुण कुमार कहते हैं कि मां आज भी मीरपुर जाने की जिद करती हैं। पुराने दौर को याद कर बिलखती रहती हैं। बख्शीनगर मेंं मिले आवास के बदले वर्ष 1970 में 4500 रुपये प्रदेश सरकार ने लिए थे, लेकिन मीरपुर में लूटे गए हमारे मकान-दुकान का कोई मुआवजा नहीं मिला। अपने ही आजाद वतन में हम 1947 से लेकर आज तक शरणार्थी ही हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकार ने कभी कोई मदद नहीं की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 1 min · National Desk

नवाबी संपत्ति मामला: ईओडब्ल्यू ने सैफ अली खान से मांगे मूल दस्तावेज, जानिए क्यों हो रही ये कार्रवाई

ईओडब्ल्यू भोपाल ने समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया था। अमिताभ अग्निहोत्री ने अपने अधिवक्ता प्रशांत पांडे के साथ लिखित साक्ष्य और दस्तावेज सौंपे हैं। भोपाल के कोहेफिजा, नयापुरा और हलालपुर क्षेत्रों की नवाबी संपत्तियों पर कानूनी विवाद है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय से जांच की मांग की गई थी। इसके बाद पूरा नवाब परिवार जांच के दायरे में आया है। इसमें सैफ अली खान, सोहा अली खान, सबा अली खान और शर्मिला टैगोर के नाम हैं। शिकायती आवेदन में कहा गया है कि सैफ अली खान ने उच्च न्यायालय में 1,370 एकड़ जमीन को नवाब की व्यक्तिगत संपत्ति बताया था। जांच समिति से इन जमीनों की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। नवाब हमीदुल्लाह खान की बड़ी बेटी के पाकिस्तान जाने से उनकी संपत्ति शत्रु संपत्ति घोषित हुई थी। ये भी पढ़ें- शत्रु संपत्ति और भूमि सौदे आफताब जहां बेगम के नाम वर्ष 1959 के राजस्व अभिलेखों में बेहटा में लगभग 655 एकड़ और बोरबन में करीब 102 एकड़ भूमि दर्ज थी। आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी नागरिक होने का तथ्य छिपाकर करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि का सौदा किया। यह सौदा शत्रु संपत्ति अधिनियम के बावजूद हुआ। आफताब जहां बेगम ने 31 मई, 1994 को बेहटा की 30.55 एकड़ भूमि एक सहकारी गृहनिर्माण संस्था को 30.55 लाख रुपये में बेची। इसमें 1.55 लाख रुपये चेक से लिए गए और शेष 29 लाख रुपये चार किस्तों में देने का अनुबंध हुआ था। मूल दस्तावेज और रिकॉर्ड की पड़ताल शिकायत में कस्टोडियन विभाग मुंबई और भोपाल कलेक्टर के निर्देशों पर हुई कार्रवाई की जांच मांगी गई है। वर्ष 2021 और 2022 में नवाब की संपत्तियों को ‘शत्रु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

बागपत डबल मर्डर: साधु ने मंदिर परिसर में जिस जगह पर दोनों को दबाया, वहां पर धूनी रमाकर 14 दिन तक पूजा की

उस समय सिंगौली तगा गांव का एक व्यक्ति भी मंदिर में बैठा हुआ था। उस व्यक्ति के मंदिर से जाने के बाद साधु नरेशनाथ के कहने पर उज्ज्वल चाय बनाने गया। नरेशनाथ ने अपनी जेब से निकालकर नशे की 15 गोलियां दोनों की चाय में मिला दी। नशे की गोलियों का पत्ता भी मंदिर परिसर से पुलिस को मिल गया है। इसके बाद उसने दोनों को चाय पिला दी। चाय पीते ही अंकित और इसरार बेहोश हो गए। उनको बेहोश होते ही नरेशनाथ ने कार में रखे जहर के इंजेक्शन लगाए। पहले उनको नहर में फेंकने की योजना थी, मगर यह डर हुआ कि उनको लेकर जाते हुए कोई देख लेगा, इसलिए मंदिर परिसर में दबाने की योजना बनाई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 1 min · National Desk

भारत को धमकी, घर में घमासान: अंदर से दरक रहा पाकिस्तान; पानी की एक-एक बूंद को शहबाज ने बताया 'रेड लाइन'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत को पानी के मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी है। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में शरीफ ने सिंधु जल संधि को पाकिस्तान के लिए ‘रेड लाइन’ बताते हुए कहा कि भारत को अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए, वरना उसे ‘सीधा जवाब’ दिया जाएगा। शरीफ ने भारत पर ‘शांति का दुश्मन’ होने का आरोप भी लगाया। हालांकि, भारत के खिलाफ इस आक्रामक बयानबाजी के बीच पाकिस्तान खुद कई गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हिंसा, बलूचिस्तान में असंतोष, पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन, मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की लगातार जेल में मौजूदगी ने इस्लामाबाद की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 1 min · National Desk