अमित शाह के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी पर फंसे राहुल गांधी: विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी, कब तक देना होगा जवाब?

लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को 28 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के आरोपों से संबंधित दो नोटिस दिए गए हैं। 14 अगस्त को जारी पत्र में संयुक्त सचिव एच. राम प्रकाश ने बताया कि ये नोटिस भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और संजय जायसवाल ने दिए हैं।अनुराग सिंह ठाकुर ने 30 जुलाई को दिए अपने नोटिस में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान गृह मंत्री के खिलाफ “असंसदीय और अपमानजनक भाषा” का इस्तेमाल किया और “गंभीर आरोप” लगाए। उन्होंने कहा कि इन आरोपों को नियम 353 के तहत पहले से नोटिस दिए बिना लगाया गया।वहीं, संजय जायसवाल ने 29 जुलाई को दिए अपने अलग पत्र में राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल का संज्ञान लेने और नियमों के तहत उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को भेजे नोटिस में कहा है कि वह मामले पर अपना जवाब या टिप्पणी 28 अगस्त तक दें, ताकि इसे “माननीय लोकसभा अध्यक्ष के विचारार्थ” रखा जा सके।जायसवाल ने अपने नोटिस में कहा कि सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां कीं, जो “आपत्तिजनक, अपमानजनक और संसदीय कार्यवाही की स्थापित परंपराओं के अनुरूप नहीं” थीं।जायसवाल ने कहा, “सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना संसदीय लोकतंत्र की एक वैध और जरूरी विशेषता है। लेकिन व्यक्तिगत हमले और ऐसी भाषा का इस्तेमाल, जो अपमानजनक, मानहानिकारक या अन्यथा असंसदीय हो, इस सदन की कार्यवाही में स्वीकार नहीं किया जा सकता।” उन्होंने नियम 352 और 353 का भी हवाला दिया। ये नियम चर्चा के दौरान मानहानि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

काली बाइक, मस्जिद और ATS की एंट्री: हापुड़ से पकड़े गए दो संदिग्ध, हैरत की बात किसी को नहीं पता कौन थे दोनों?

दोनों की उम्र करीब 25, दाढ़ी रखी है और टोपी पहने थे ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे दो युवक काले रंग की बाइक से मस्जिद के पास पहुंचे थे। एक युवक मस्जिद के गेट तक पहुंचा, जबकि दूसरा बाइक का लॉक लगा रहा था। तभी पीछे से पहुंची एटीएस टीम ने दोनों को पकड़ लिया और साथ ले गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों युवकों की उम्र लगभग 25 वर्ष है। उन्होंने दाढ़ी रखी हुई थी और टोपी पहने थे। कुरैशीयान मस्जिद में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जबकि गांव की अन्य मस्जिदें कैमरों से लैस हैं। इससे घटनाक्रम का कोई स्थानीय रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 1 min · National Desk

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज: शुभमन गिल के सामने रिकॉर्ड कायम रखने की चुनौती, रवींद्र जडेजा रच सकते हैं इतिहास

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज शनिवार (15 अगस्त) से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान शुभमन गिल के सामने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी। वहीं, घरेलू परिस्थितियों में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 1 min · National Desk

कांग्रेस की मेलोनी पर टिप्पणी से मचा बवाल: MEA की नसीहत, कहा- विदेशी नेताओं पर सियासी बयान में सम्मान जरूरी

Delhi: MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, “We have strong ties with Italy. Our ties with Italy in recent years have expanded and strengthened in every which way. And it’s important that as part of diplomatic practice that we strengthen our ties, keeping in mind and being… pic.twitter.com/RmdNcyVrbf — IANS (@ians_india) August 14, 2026 प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत और इटली के संबंधों को मजबूत बताते हुए कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते हर स्तर पर और मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे को सम्मान के साथ उठाया जाना चाहिए। जायसवाल ने कहा, “भारत के इटली के साथ मजबूत संबंध हैं। हम इन संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं। किसी भी मुद्दे को सम्मान के साथ उठाया जाना चाहिए।” जायसवाल ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि राजनयिक परंपरा के तहत हम एक-दूसरे का सम्मान करते हुए और दोनों पक्षों के बीच आपसी समझ को ध्यान में रखते हुए अपने संबंधों को मजबूत करें।“विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में दिए बयान के एक दिन बाद आई। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि उन्होंने इसे नेताओं को गले लगाने तक सीमित कर दिया है।राहुल गांधी ने अपनी बात समझाने के लिए मंच पर रचनात्मक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप दीक्षित को गले लगाया। उन्होंने कहा, “कल्पना कीजिए कि कितनी अज्ञानता है> उन्हें यह विचार कहां से आया कि विदेश नीति नेताओं को गले लगाने के बारे में है?” इसके बाद संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी से पूछा, “एक चीज पूछ सकता हूं? मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था?” राहुल गांधी न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News: IGIMS के बाहर दवा दुकान को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप; खोखा बरामद

पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित IGIMS अस्पताल के गेट नंबर-3 के पास शुक्रवार को हवाई फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि दवा दुकानदार और एक कथित दलाल के बीच विवाद के बाद कुछ लोगों ने मेडिकल दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और इसके बाद दुकान के बाहर हवाई फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। FSL की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कहासुनी की बात आई सामने बताया जा रहा है कि सुबह IGIMS में इलाज कराने आए एक मरीज के दवा के पुर्जे को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि अस्पताल के बाहर मौजूद एक कथित दलाल मरीज को अपनी पसंद की मेडिकल दुकान से दवा खरीदने के लिए ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अंशिका मेडिकल हॉल के कर्मचारियों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाद में कथित दलाल कुछ अन्य लोगों के साथ मेडिकल दुकान पर पहुंचा और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसके बाद दुकान के बाहर हवाई फायरिंग की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, IGIMS के बाहर दवा दुकानों को लेकर दलालों की गतिविधियों की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

Tunnel Landslide: जितना निकाल रहे उतनी ही तेजी से सुरंग में भर रहा पानी; तीन मजदूर लापता, देखें तस्वीरें

1 of 7 चमोली टनल हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स(फोटो एनआई, पीटीआई) खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied 2 of 7 चमोली टनल हादसा - फोटो : एजेंसी बता दें कि विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) की टेल रेस टनल (टीआरटी) में हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि तीन मजदूर अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 12 घायल श्रमिकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 3 of 7 चमोली टनल हादसा - फोटो : एजेंसी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अनुसार बृहस्पतिवार शाम टीआरटी फेज-दो के चैनज 1440 मीटर पर टनल के अंदर अचानक तेज आवाज के साथ बड़ी मात्रा में पानी और मलबा भर गया था। घटना के समय चैनज 1230 मीटर पर टनल की कंक्रीट लाइनिंग का काम चल रहा था। 4 of 7 चमोली टनल हादसा - फोटो : एजेंसी वहां मुख्य कार्यदायी संस्था एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) द्वारा नियुक्त 22 श्रमिक कार्यरत थे। जिनमें से सात की मौत हो चुकी है, तीन मजदूर लापता हैं, 12 का इलाज चल रहा है और छह स्वस्थ हैं। 5 of 7 चमोली टनल हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में बारिश के बीच लहराएगा तिरंगा: 15 अगस्त को 70 फीसदी वर्षा के आसार, राजधानी में क्यों बरस रहे मेघा?

सुबह चार बजे से बारिश की उम्मीद मौसम विभाग के अनुसार सुबह चार बजे से छह बजे तक बारिश होने की 70 फीसदी और सुबह 6 बजे से 9 बजे तक 60 फीसदी संभावना है। दिन के दौरान भी मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद नहीं है। सुबह से दोपहर के समय बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि शाम और रात के समय बारिश कुछ कम होने की संभावना है। इस कारण से मौसम सुहावना बना रहेगा। गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज खुशगवार रहा। हालांकि उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर 12 बजे के बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई। शुक्रवार को मौसम विभाग ने शाम साढ़े चार बजे तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 1 min · National Desk

कुत्तों के कारण लड़ पड़े इंसान: महिलाओं के बाल खींचे, दौड़ा-दौड़ाकर मारा; सोसाइटी के अंदर से बाहर आया VIDEO

कुत्तों के डर से बच्चों ने नीचे खेलना तक छोड़ा आरोप है कि विरोध करने पर निवासियों ने उनके बाल खींचे और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि ये महिलाएं सोसाइटी के नियमों को दरकिनार कर लोगों के फ्लैट्स और मुख्य गेट के ठीक बाहर खाना डाल देती हैं। इस वजह से कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं और आने-जाने वाले बच्चों व बुजुर्गों को काटने के लिए दौड़ते हैं। डर के कारण बच्चे नीचे खेलने नहीं आ पा रहे हैं। आरोप है कि जब महिलाओं से किसी सुरक्षित स्थान पर खाना खिलाने का अनुरोध किया जाता है तो वे निवासियों को धमकाती हैं। थाना प्रभारी रामबीर दोनें पक्षों से शिकायत मिली है। दोनों पक्षों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: आप कौन हैं, क्या करते हैं, कहां से आए, क्यों आए? इन 40 सवालों में दर्ज होगी आपकी जिंदगी की तस्वीर

Explainer: आप कौन हैं, क्या करते हैं, कहां से आए, क्यों आए? इन 40 सवालों में दर्ज होगी आपकी जिंदगी की तस्वीर जनगणना 2027 का सवाल सिर्फ ‘कितने लोग हैं?’ जानने तक सीमित नहीं रहेगा। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उन 40 सवालों की सूची जारी कर दी है, जिन्हें जनगणना के दौरान पूछा जाएगा। पहली बार आपको जाति से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी। 40 में से दो सवाल जाति से ही जुड़े हैं। वहीं, सबसे ज्यादा आठ सवाल आपके रोजगार और कामकाज के बारे में हैं। जनगणना के सवालों में व्यक्ति की पहचान, परिवार, शिक्षा, रोजगार, प्रवास, महिलाओं की स्थिति, वित्तीय पहुंच और डिजिटल पहचान तक की जानकारी पूछी जाएगी। कौन हैं आप, क्या करते हैं, कहां से आए, क्यों आए और आपके पास कौन-कौन से दस्तावेज हैं, इस तरह के सवालों के जरिए आपकी जिंदगी पूरी तस्वीर जानने की कोशिश होगी। आइए जानते हैं कि इस जनगणना में पूछे जाने वाले प्रश्नों में क्या खास रहेगा… रोजगार और कामकाज के बारे में क्या जानकारी पूछी जाएगी? इसके लिए जनगणना में आठ सवाल रखे गए हैं। इनके जरिए यह जानने की कोशिश होगी कि आपने पिछले साल काम किया या नहीं। आपकी आर्थिक गतिविधि, पेशा, उद्योग/व्यापार/सेवा, कामगार की श्रेणी, गैर-आर्थिक गतिविधि, काम की तलाश, काम की जगह तक कैसे पहुंचते हैं, ये सवाल भी पूछे जाएंगे। महिलाओं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम बंगाल में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई: बीरभूम में बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने जिले के एक दूसरे इलाके से करीब 38 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें बरामद कीं। अधिकारी ने बताया कि मल्लारपुर इलाके के कोट गांव में रात के समय की गई छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों को एक मिट्टी के घर के अंदर चार बोरियों में रखे देसी बम मिले।एक अन्य कार्रवाई में नलहाटी थाना क्षेत्र के लोकनमारा गांव में एक खाली पड़े मकान से विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। इसमें अमोनियम नाइट्रेट और डेटोनेटर शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को देखते हुए पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। इसी दौरान ये बरामदगी हुई है। बरामद विस्फोटकों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। लाल किले के आसपास व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किए गए हैं, भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है और हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।डीसीपी ट्रैफिक निशांत गुप्ता ने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे और बड़ी संख्या में वीआईपी अतिथि आएंगे। इसलिए, नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, निषादराज मार्ग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, एस्प्लेनेड रोड, किला घाट रोड और रिंग रोड/मोएट रोड सहित लाल किले के आसपास की सड़कें सुबह 4 बजे से 11 बजे तक आम यातायात के लिए बंद रहेंगी।डीसीपी ट्रैफिक निशांत गुप्ता ने कहा कि 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक दिल्ली की सड़कों पर भारी वाहनों को चलने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk