गरबा में गैर-हिंदुओं की नो एंट्री: अहमदाबाद में मंच से हुआ एलान, सिंगर आदित्य गढ़वी ने क्यों जताई असहमति?

बुधवार को अहमदाबाद के शेला रोड स्थित सवन्ना पार्टी प्लॉट में ‘रंग मोरला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें प्रस्तोता और रेडियो जॉकी आकाश त्रिवेदी ने मंच से गैर-हिंदुओं और मुस्लिमों से कार्यक्रम स्थल छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) सनातन धर्म की रक्षा के लिए यहां आई है। साथ ही, उन्होंने लोगों से किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर देने को कहा।गुजरात वीएचपी के प्रवक्ता हितेंद्रसिंह राजपूत ने इस घोषणा का बचाव किया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता राज्य में गरबा कार्यक्रमों के दौरान आयोजकों से मिलते हैं और गैर-हिंदुओं को प्रवेश नहीं देने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद के इस कार्यक्रम में आयोजकों से ऐसी ही अपील की थी। इसके बाद मंच से घोषणा की गई।सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद आदित्य गढ़वी ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मंच के पीछे की व्यवस्था पर नियंत्रण कर लिया और उनके मंच का इस्तेमाल ऐसी घोषणा के लिए किया, जिससे वह सहमत नहीं हैं। गढ़वी के मुताबिक, उनकी टीम और कार्यक्रम के प्रस्तोता से इस बारे में सलाह नहीं ली गई थी और न ही वे इसमें शामिल थे।लोकगायक ने कहा कि गरबा ने कभी किसी से उसका उपनाम नहीं पूछा। गुजरात और देश में पीढ़ियों से अलग-अलग धर्मों के लोग साथ मिलकर गरबा करते आए हैं और यही इसकी खासियत है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के प्रति प्रेम और सम्मान के साथ गरबा खेलने आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है। उनके मुताबिक, उनका मंच संगीत और भक्ति के लिए है, राजनीति के लिए नहीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: बिहार नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत; नीला ड्रम केस में आज होगी सजा; ममता पर चाकू से हमले की कोशिश

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… आज बुधवार, 14 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत से शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए छह लाख रुपये की मदद की घोषणा की। दिल्ली में सीजेपी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला चर्चा में है। वहीं, नीला ड्रम केस में सौरभ की हत्या के आरोपियों पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज सजा सुनाई जाएगी, जिस पर देशभर की नजरें टिकी हैं। मनोरंजन जगत में बिग बॉस 20 में नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई के बाद 11 घरवाले नॉमिनेट हुए, जबकि आईपीएल 2027 में युवराज सिंह के दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने की खबर ने खेल जगत में चर्चा बढ़ा दी है। 2 of 11 बिहार नाव हादसा - फोटो : Amar Ujala Graphics बिहार नाव हादसा: वैशाली में 13 बच्चों की मौत बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसमें ज्यादातर बच्चें व लड़कियां थीं। बताया जा रहा है कि छोटी नाव पर 20 से 25 लोग सवार थे, जो मत्यु भोज में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 14, 2026 · 2 min · National Desk

कब होगा आईओए का चुनाव?: भारतीय ओलंपिक संघ के मतदान की तारीख सामने आई, क्या पीटी उषा फिर उतरेंगी मैदान में

आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने 2026 के चुनावों को संगठन में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है। उषा ने कहा कि भारतीय ओलंपिक आंदोलन का उद्देश्य मजबूत, विश्वसनीय और खिलाड़ियों को केंद्र में रखने वाली संस्थाओं का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया ओलंपिक चार्टर और देश के राष्ट्रीय खेल शासन ढांचे के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के रूप में अनुभवी पूर्व चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को स्वतंत्र, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव प्रक्रिया के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। उषा के अनुसार, आईओए चुनाव प्रक्रिया की स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए इसके संचालन के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा।आईओए ने एथलीट आयोग के वर्ष 2026 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए भी चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत मतदान, मतगणना और परिणामों की घोषणा 3 नवंबर को होगी। आयोग में कुल 10 निर्वाचित खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें पांच पुरुष और पांच महिलाएं होंगी। नियमों के अनुसार, इसमें ओलंपिक श्रेणी के खिलाड़ियों और प्रमुख प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों का निर्धारित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल महासंघों के पात्र सदस्यों को अपने विधिवत गठित एथलीट आयोगों के माध्यम से दो खिलाड़ी प्रतिनिधियों के नामांकन करने होंगे। इसके लिए 11 अक्तूबर 2026 को दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।आईओए ने विशिष्ट उपलब्धियों वाले खिलाड़ियों (एसओएम) की श्रेणी में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन पत्र 18 सितंबर को जारी किए गए थे। पात्र खिलाड़ी अपने आवेदन और आवश्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 10, 2026 · 2 min · National Desk

न्यूजीलैंड को लगा झटका: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए चापमैन और फोक्स, इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका

न्यूजीलैंड को लगा झटका: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए चापमैन और फोक्स, इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज मार्क चापमैन और तेज गेंदबाज जैक फोक्स चोट के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज 22 अक्तूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी। वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं चापमैन मार्क चापमैन पिछले महीने यूरोपीय टी20 लीग के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोटिल हो गए थे और फिलहाल उबर रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाज फोक्स को कैंटरबरी के हालिया अभ्यास सत्र के दौरान दाहिने कूल्हे के फ्लेक्सर में चोट लग गई थी। 32 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज चापमैन, जिन्होंने 113 टी20 मैच खेले हैं भारत के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज तक पूरी तरह फिट होकर वापसी करने की राह पर हैं। हालांकि, जैक फोक्स की वापसी को लेकर अभी कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है। चयनकर्ताओं ने किसे दिया मौका इन दोनों खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद, चयनकर्ताओं ने उनकी जगह ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को न्यूजीलैंड के टी20 स्क्वाड में शामिल किया है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने इस सीरीज से पहले दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने को एक बड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 9, 2026 · 2 min · National Desk

भारत बनाम वेस्टइंडीज: रांची में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? तीन साल बाद इस मैदान पर होगी वापसी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की नजर अब रांची में भी जीत हासिल कर बढ़त मजबूत करने पर होगी। मुकाबले से पहले नजर डालते हैं कि रांची के इस मैदान पर भारतीय टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड कैसा रहा है। रांची में भारत ने जीते हैं चार में से तीन मुकाबले टीम इंडिया ने जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें भारत ने तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने रांची में अपना पिछला टी20 मुकाबला 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था। इससे पहले 2021 में भारत ने इसी मैदान पर न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात दी थी। वहीं, 2017 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया था। 2016 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 69 रन से जीत दर्ज की थी। इस तरह रांची में भारत का रिकॉर्ड जीत के लिहाज से मजबूत रहा है, हालांकि टीम को यहां अपनी पिछली हार भी याद होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 9, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: 'पहले पीडीए यानी प्रदेश डुबाओ अलायंस था', सीएम योगी बोले- अब एनडीए यानी नौकरी देंगे अलायंस की सरकार है

64 हजार हेक्टेयर लैंड को माफिया के कब्जे से खाली कराई सीएम ने आगे कहा कि यूपी के अंदर एक समय था जब सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ही जिंदगी होती थी। इससे पहले और बाद में घर से नहीं निकल सकते थे। 64 हजार हेक्टेयर लैंड को हम लोगों ने माफिया के कब्जे से खाली कराई। हम खेल ग्राउंड, मिनी स्टेडियम और हर मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज देने जा रहे हैं। आज यूपी में अपनी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होने जा रही है। हम प्रधानमंत्री की उस बात से सहमत हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ हमारा कोई ब्रांड एंबेसडर बन सकता है तो खिलाड़ी बन सकता है। जो खेलेगा वो खिलेगा। सीएम ने डीजीपी से कहा कि इन सब खिलाड़ियों को एक-एक गांव गोद दे दीजिए। वहां पर ये लोग खेलकूद के कार्यक्रम कराएं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप लोग अपनी प्रैक्टिस को कभी छोड़ना मत। आपकी असली प्रतिभा पसीने में है। यह अभी शुरुआत है। आगे प्रमोशन के बहुत विकल्प हैं। उन्होंने युवाओं को नसीहत दी कि ज्यादातर युवा रील में व्यस्त हैं। रील में लाइक मिलते हैं, लेकिन खेल में लाइफ मिलती है। चुनना आपको है। योगी ने बताया पीडीए और एनडीए का अर्थ उन्होंने पीडीए को निशाने पर लिया। कहा कि पहले प्रदेश डुबाओ अलायंस था। वही लोग नौकरियों में डाका डालते थे। उनके राज में सैफई और सिफारिश था। आज एनडीए की सरकार है, यानी नौकरी देंगे अलायंस की सरकार है। अब हमने ऐसी व्यवस्था बना दी है, कि कोई आपकी नौकरी, आपके प्रमोशन को टाल नहीं सकता। यदि किसी ने कोशिश भी की तो फिर हम उसे टाल देंगे। सीएम ने कहा कि पहले की सरकार ने 10 लाख गुंडे खड़े किए थे। हमने 10 लाख युवाओं को नौकरी दी है। पहले हर दिन हत्या जैसी खबरें आती थीं। रिवर फ्रंट घोटाले की खबर आती थी। लेकिन, आज खब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 2 min · National Desk

Argentina vs Benin Live Score: अर्जेंटीना और बेनिन के बीच ऐतिहासिक मुकाबला जारी, मेसी की नजरें गोल दागने पर

05:05 AM, 07-Oct-2026 Argentina vs Benin Live Score: अर्जेंटीना ने पहले मिनट से दिखाए तेवर, अल्वारेज और डी पॉल ने बनाया दबाव अर्जेंटीना ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए हैं। अल्वारेज और डी पॉल ने दाएं छोर से शानदार तालमेल बनाते हुए खतरनाक क्रॉस लगाया, लेकिन बेनिन का डिफेंस सतर्क रहा। बाएं छोर से आया अगला हमला भी बेनिन के डिफेंस ने तुरंत नाकाम कर दिया। अर्जेंटीना ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए हैं। अल्वारेज और डी पॉल ने दाएं छोर से शानदार तालमेल बनाते हुए खतरनाक क्रॉस लगाया, लेकिन बेनिन का डिफेंस सतर्क रहा। बाएं छोर से आया अगला हमला भी बेनिन के डिफेंस ने तुरंत नाकाम कर दिया। 05:02 AM, 07-Oct-2026 Argentina vs Benin Live Score: मेसी को बेनिन की ओर से मिला खास तोहफा, मुकाबला शुरू हुआ मेसी की विदाई के ऐतिहासिक मुकाबले से पहले बेनिन के खिलाड़ियों ने उन्हें खास तोहफा दिया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने के साथ यह भावुक पल देखने को मिला। मेसी को सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी फुटबॉल दुनिया विदा करने जा रही है। टॉस पूरा हो चुका है और अब मैदान पर मेसी के आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का एक्शन शुरू हो गया है। मेसी की विदाई के ऐतिहासिक मुकाबले से पहले बेनिन के खिलाड़ियों ने उन्हें खास तोहफा दिया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने के साथ यह भावुक पल देखने को मिला। मेसी को सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी फुटबॉल दुनिया विदा करने जा रही है। टॉस पूरा हो चुका है और अब मैदान पर मेसी के आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का एक्शन शुरू हो गया है। 04:49 AM, 07-Oct-2026 Argentina vs Benin Live Score: स्कालोन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: सुप्रीम कोर्ट में सीईसी का केस; भारत-कनाडा व्यापार वार्ता; अविनाश मिश्रा जीते खतरों के खिलाड़ी 15

सुप्रीम कोर्ट में सीईसी ज्ञानेश कुमार के मामले की आज सुनवाई होगी, जिसमें उनके निलंबन की मांग की गई है। वहीं, जस्टिस भुइयां ने लाखों भारतीयों का वोट छीनने को संविधान को नकारने जैसा बताया है और कांग्रेस ने सीईसी को घेरा है। राज्यसभा चुनाव में कम विधायक होने के बावजूद अखिलेश यादव तीसरा प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं, जिससे भाजपा और सपा के बीच क्रॉस वोटिंग की अटकलें तेज हैं। उत्तराखंड में कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को पत्र लिखकर व्यक्तिगत कार्यक्रमों को आगे न बढ़ाने को कहा है। महाराष्ट्र में संजय राउत एमपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े हैं और आंदोलन को पूरे महाराष्ट्र में फैलाने की बात कही है। भारत-कनाडा व्यापार वार्ता का पांचवां दौर कल से शुरू होगा और 2026 के अंत तक समझौता पूरा करने का लक्ष्य है। खेल जगत में अविनाश मिश्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विजेता बने हैं और उन्हें 20 लाख रुपये समेत कई इनाम मिले हैं। वहीं, विंडीज सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से दम दिखने के बाद उनके अगले मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। जापान के ओकिनावा में महिला की हत्या के आरोप में अमेरिकी मरीन की गिरफ्तारी के बाद लोगों में गुस्सा है। मध्य प्रदेश के सागर का युवक प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन जाने के बाद 12 सितंबर से लापता है और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। खरगे की टिप्पणी पर रिजिजू के सवाल से सियासी घमासान भी जारी है। देश-दुनिया, राजनीति, कारोबार, खेल और मनोरंजन से जुड़ी इन अहम खबरों पर एक नजर डालते हैं- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 5, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन आज, पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ; कैंसर के महंगे इलाज पर लगेगी लगाम

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन से पहले यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की है। मानसून के असमान असर के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कम बारिश हुई है। वहीं, भाखड़ा बांध का जलस्तर पांच साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में चिंता बढ़ी है। कैंसर के महंगे इलाज को लेकर केंद्र सरकार नया मानक रोडमैप तैयार करने की तैयारी में है। दिल्ली में कई व्यापारी संगठन आज नो यूपीआई डे मनाकर डिजिटल भुगतान शुल्क का विरोध करेंगे। एम्ब्रेयर और महिंद्रा ने सी-390 मिलेनियम की संभावित असेंबली लाइन नागपुर में लगाने की तैयारी आगे बढ़ाई है। फ्लाईदुबई विमान के कैप्टन पर हमले के आरोपी सह-पायलट को सऊदी अरब ने यूएई भेज दिया है। जम्मू-कश्मीर में सेना निगरानी मजबूत करने के लिए थर्मल इमेजिंग उपकरण खरीद रही है। खेल जगत में भारत और पाकिस्तान के बीच 2027 वनडे विश्व कप का मुकाबला 10 अक्तूबर को होगा। मनोरंजन जगत में इस शुक्रवार ओटीटी पर मृणाल ठाकुर और गजराज राव की नई फिल्म और सीरीज समेत कई रिलीज होंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय: ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमें, शुरुआती चरण में कितने मैच खेलेंगे सभी देश?

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय: ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमें, शुरुआती चरण में कितने मैच खेलेंगे सभी देश? वनडे विश्व कप 2027 का कार्यक्रम जारी हो चुका है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। यानी दोनों टीमों के बीच प्रशंसकों को टक्कर देखने को मिलेगी। आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 का कार्यक्रम जारी होने के साथ भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। दोनों टीमें टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के अलावा क्वालिफायर-ए की टीम भी शामिल होगी। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी 10 अक्टूबर 2027 को भिड़ेंगे। 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को खेला जाएगा। विश्व कप के कार्यक्रम के सामने आने से पहले ही इस मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में खास उत्सुकता थी। दोनों टीमें ग्रुप ए में हैं और नए प्रारूप के तहत ग्रुप चरण में दोनों का आमना-सामना होना तय है। भारत-पाकिस्तान की विश्व कप प्रतिद्वंद्विता का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के पक्ष में रहा है। दोनों के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 2, 2026 · 2 min · National Desk