ईओडब्ल्यू भोपाल ने समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया था। अमिताभ अग्निहोत्री ने अपने अधिवक्ता प्रशांत पांडे के साथ लिखित साक्ष्य और दस्तावेज सौंपे हैं। भोपाल के कोहेफिजा, नयापुरा और हलालपुर क्षेत्रों की नवाबी संपत्तियों पर कानूनी विवाद है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय से जांच की मांग की गई थी। इसके बाद पूरा नवाब परिवार जांच के दायरे में आया है। इसमें सैफ अली खान, सोहा अली खान, सबा अली खान और शर्मिला टैगोर के नाम हैं। शिकायती आवेदन में कहा गया है कि सैफ अली खान ने उच्च न्यायालय में 1,370 एकड़ जमीन को नवाब की व्यक्तिगत संपत्ति बताया था। जांच समिति से इन जमीनों की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। नवाब हमीदुल्लाह खान की बड़ी बेटी के पाकिस्तान जाने से उनकी संपत्ति शत्रु संपत्ति घोषित हुई थी। ये भी पढ़ें- शत्रु संपत्ति और भूमि सौदे आफताब जहां बेगम के नाम वर्ष 1959 के राजस्व अभिलेखों में बेहटा में लगभग 655 एकड़ और बोरबन में करीब 102 एकड़ भूमि दर्ज थी। आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी नागरिक होने का तथ्य छिपाकर करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि का सौदा किया। यह सौदा शत्रु संपत्ति अधिनियम के बावजूद हुआ। आफताब जहां बेगम ने 31 मई, 1994 को बेहटा की 30.55 एकड़ भूमि एक सहकारी गृहनिर्माण संस्था को 30.55 लाख रुपये में बेची। इसमें 1.55 लाख रुपये चेक से लिए गए और शेष 29 लाख रुपये चार किस्तों में देने का अनुबंध हुआ था। मूल दस्तावेज और रिकॉर्ड की पड़ताल शिकायत में कस्टोडियन विभाग मुंबई और भोपाल कलेक्टर के निर्देशों पर हुई कार्रवाई की जांच मांगी गई है। वर्ष 2021 और 2022 में नवाब की संपत्तियों को ‘शत्रु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें