15 August Railway Timing: ढाई घंटे बंद रहेगा दिल्ली-शाहदरा ट्रैक, कई के रूट बदले-कई चलेंगी लेट; देखें शेड्यूल स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए शनिवार को दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा जंक्शन के बीच रेल यातायात करीब ढाई घंटे अस्थायी रूप से बंद रहेगा। सुबह 6:45 बजे से 9 बजे तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। इस कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। ये ट्रेनें की गईं रद्द रेलवे के अनुसार, चार ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। इनमें 74021 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर डीएमयू, 74024 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन डीएमयू, 54058 शामली-दिल्ली जंक्शन डीएमयू और 64417 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन मेमू शामिल हैं। रेलखंड बंद रहने के दौरान तीन ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। 64414 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर चलेगी। वहीं 64111 खुर्जा जंक्शन-शकूरबस्ती ईएमयू साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज होकर जाएगी। 64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज को भी साहिबाबाद-तिलक ब्रिज होकर चलाया जाएगा। कई ट्रेनें बीच रास्ते से शुरू या समाप्त होंगी 64402 दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद ट्रेन नई दिल्ली से शुरू होगी और नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर चलेगी। इसकी लिंक ट्रेन 64437 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन को नई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें