सुर्खियां: मुंबई में टाइगर पर फायरिंग; गन्ने वाले इथेनॉल पेट्रोल में मिलाने पर रोक; पुणे में कारोबारी पर हमला

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई है, हालांकि अभिनेता सुरक्षित हैं। हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली है। उधर, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर’ मंच ने 23 अक्तूबर को देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब जाएंगे और नशा विरोधी कार्यकर्ताओं व मजदूर गुलजार सिंह के परिवारों से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, मणिपुर के कामजोंग जिले में 24 घंटे के भीतर 28 घरों में आग लगा दी गई। नागा और कुकी समुदाय की बस्तियों पर हमलों के बाद लोगों ने जंगलों और सेना के पास शिविर में शरण ली। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त किया है। महाराष्ट्र के बारामती में कारोबारी राणा सूर्यवंशी पर हमले में वह घायल हो गए, जिसके बाद सुप्रिया सुले ने सवाल उठाए हैं। कारोबार में चीन ने 12 सौर विनिर्माण तकनीकों के निर्यात पर रोक लगाने का प्रस्ताव जारी किया है। लखनऊ में मॉडल श्रद्धा के कथित तौर पर लौटने की चर्चा के बीच पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है और अधिकारियों को हटाया गया है। खेल जगत में भारतीय महिला टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया। शेफाली वर्मा के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारत ने 103 रन का लक्ष्य 8.5 ओवर में हासिल कर लिया और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से अधिक रन का लक्ष्य सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। अंतरराष्ट्रीय खबरों में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका की भविष्य की नीति में बदलाव की आशंका जताते हुए भारत और लैट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 19, 2026 · 2 min · National Desk

Tiger Shroff Firing News Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; हिरासत में एक संदिग्ध

10:57 PM, 18-Oct-2026 #WATCH | Mumbai | Firing incident involving actor Tiger Shroff | NCP MLC Zeeshan Ziauddin Siddique says, “Whether it is the Bishnoi gang or any other—including Anmol Bishnoi—we have made every possible effort. My family and I have urged the US government to facilitate the return of Anmol Bishnoi to India. Despite this, the Mumbai Police have not even had the opportunity to interrogate him. As for Lawrence Bishnoi, I believe he is currently held in a jail in Gujarat. We strongly advocate for his interrogation as well. If there are claims that he was involved in my father’s murder, it is crucial to uncover who the mastermind was. If actors, politicians, and businessmen are not safe in Mumbai, how can the general public be?… I have received four threats in the last two months, yet my security has not been increased. Is the government waiting for Zeeshan Siddique to be shot before they consider enhancing security? This is deeply unfortunate, and I believe the government must take the strictest possible measures…” — ANI (@ANI) October 18, 2026 दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे एनसीपी एमएलसी जीशान जियाउद्दीन सिद्दीकी ने टाइगर पर गोलीबारी मामले पर कहा, ‘चाहे वह बिश्नोई गैंग हो या कोई और, जिसमें अनमोल बिश्नोई भी शामिल है। हमने हर मुमकिन कोशिश की है। मैंने और मेरे परिवार ने US सरकार से अनमोल बिश्नोई को भारत वापस लाने में मदद करने की अपील की है। इसके बावजूद, मुंबई पुलिस को उससे पूछताछ करने का मौका भी नहीं मिला है। जहां तक लॉरेंस बिश्नोई की बा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 19, 2026 · 2 min · National Desk

कनाडा सैन्य अड्डा अग्निकांड: पीएम कार्नी बोले- चार सैनिकों ने गंवाई जान, दर्जनों घायल; क्या पता लगी आग की वजह?

प्रधानमंत्री कार्नी ने बताया कि आग लगने के समय सैन्यकर्मी प्रशिक्षण ले रहे थे। मृत चार सैनिकों के परिवारों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। घायलों की सही संख्या तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी। घायलों का इलाज वैनराइट, एडमंटन, रेड डियर और कैलगरी के अस्पतालों में किया जा रहा है। प्रभावित सैनिकों में रिजर्व सैन्यकर्मी और कनाडा की प्रतिष्ठित रेजिमेंट प्रिंसेस पेट्रीशिया कैनेडियन लाइट इन्फैंट्री के जवान भी शामिल हैं। ये सैनिक देश के अलग-अलग सैन्य अड्डों से प्रशिक्षण के लिए वैनराइट पहुंचे थे। कार्नी ने इसे देश की जमीन पर शांतिकाल में सेना के साथ हुई सबसे गंभीर त्रासदियों में से एक बताया। उन्होंने मृतकों और घायलों के सम्मान में देशभर की संघीय इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने की घोषणा की।आग के बाद बड़ी संख्या में घायल लोगों को अस्पतालों में पहुंचाया गया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव पड़ा। अल्बर्टा के कई अस्पतालों ने ‘कोड ऑरेंज’ घोषित किया। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाज के लिए आपात व्यवस्था करनी पड़ रही है। एडमंटन के रॉयल एलेक्जेंड्रा अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सक वॉरेन थिर्स्क ने बताया कि घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि शहर के अस्पतालों पर असाधारण दबाव पड़ गया। एडमंटन क्षेत्र में एंबुलेंस की उपलब्धता भी बेहद कम हो गई थी। अधिकारियों ने लोगों से संभव होने पर यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाने से बचने की अपील की। वैनराइट के मेयर ब्रूस प्यू ने कहा कि स्थानीय अस्पताल इतनी बड़ी आपदा से निपटने के लिए नहीं बना था। घायलों को हेलीकॉप्टर और विमानों से दूसरे अस्पतालों में भी भेजा गया।कनाडाई सेना ने कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 19, 2026 · 2 min · National Desk

मणिपुर हिंसा: 24 घंटे में 28 घर जलाए; नागा और कुकी बस्तियों पर हमला, जंगलों में भागे लोग; क्या है पूरा मामला?

नागा समुदाय के कितने घर जलाए गए? रविवार को म्यांमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पिलोंग और स्काइप गांवों में अज्ञात उपद्रवियों ने नागा समुदाय के लोगों के 13 खाली घरों में आग लगा दी। पुलिस के एक बयान में कहा गया, इस घटना के संबंध में जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। म्यांमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित पिलोंग समेत नागा गांवों पर पहले भी हमले हुए थे। इसके बाद इन घरों को खाली कर दिया गया था। गोलीबारी में कौन-कौन घायल हुआ? एक अन्य घटना में रविवार सुबह दो लोग घायल हो गए। अज्ञात हथियारबंद उपद्रवियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-202 पर ग्वालटाबी और महादेवा के बीच जा रही एक कार पर गोलीबारी की। यह घटना उखरुल जिले में लितान थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई। कुकी समुदाय के गांव में क्या हुआ? इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात कामजोंग जिले के चासाद गांव में कुकी समुदाय के 15 घरों में आग लगा दी गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। उन्होंने जंगलों और पास के सेना शिविर में शरण ली। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों ने गांव पर हमला किया और घरों में आग लगा दी। हमले में कितने लोगों की मौत हुई? यह घटना गांव पर हुए एक हमले में कुकी समुदाय के एक आम नागरिक की मौत और चार अन्य लोगों के गोली लगने से घायल होने के कुछ घंटे बाद हुई। पुलिस ने कहा कि प्रभावित इलाके में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल और कामजोंग पुलिस की संयुक्त टुकड़ी तैनात की गई है। उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा? उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने चासाद में हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंने कुकी समुदाय के नागरिक की मौत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 19, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: राम मंदिर पहुंचे असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा, बोले- अखिलेश में अयोध्या से लड़ने की ताकत ही नहीं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को रामनगरी पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। सरमा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सरमा ने कहा कि वह दूसरी बार रामलला के दर्शन करने आए हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती से जुड़े सवाल पर उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि अखिलेश यादव में अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है। उनके इस बयान को प्रदेश की सियासत में सपा को घेरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।कोलकाता में पूजा पंडाल में हुई घटना पर दुख जताते हुए असम के मुख्यमंत्री ने इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से प्रभावित लोगों के साथ सभी को खड़ा होना चाहिए। पीड़ितों को चिकित्सा सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।राम मंदिर जाने से पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां महंत हेमंत दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अभय सिंह, डिम्पुल पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन कर असम के मुख्यमंत्री ने आरती की। उन्होंने मंदिर की भव्यता और स्थापत्य की सराहना की। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया। राम मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्र, ट्रस्टी महंत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 18, 2026 · 2 min · National Desk

फ्रांस में सड़कों पर जनाक्रोश: छात्रों के आंदोलन के बीच हिंसा-लूटपाट, नकाबपोश समूहों ने बढ़ाई सरकार की चुनौती

पहला, क्या युवा अपनी मांगों के लिए स्वयं संगठित हुए? उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक बेहतर शैक्षणिक परिस्थितियों को लेकर विद्यार्थी सितंबर के अंत से प्रदर्शन कर रहे थे। इससे छात्र असंतोष की अपनी स्वतंत्र पृष्ठभूमि सामने आती है। दूसरा, क्या राजनीतिक संगठन आंदोलन को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर सकते हैं? हां, व्यापक जनआंदोलनों में राजनीतिक दलों, ट्रेड यूनियनों और वैचारिक संगठनों का समर्थन जुटाना आम राजनीतिक प्रक्रिया है। वे अपने मुद्दों को आंदोलन के एजेंडे में शामिल करने और सरकार पर दबाव बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। तीसरा, क्या किसी संगठन ने युवाओं को हिंसा के लिए इस्तेमाल किया? उपलब्ध सामग्री इस आरोप को प्रमाणित नहीं करती। पर्दे के पीछे अराजक तत्व सक्रिय हैं लेकिन इनकी सच्चाई सामने लाने के लिए इसके आयोजकों के निर्देश, घटनास्थल के साक्ष्य, गिरफ्तार लोगों की पहचान, संचार संबंधी प्रमाण और पुलिस या न्यायिक जांच के निष्कर्ष जरूरी होंगे। फिलहाल ज्यादा महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आंदोलन की निर्णय प्रक्रिया पर किसका प्रभाव है और क्या छात्र अपनी मूल मांगों पर नियंत्रण बनाए रख पा रहे हैं। प्रदर्शन के तरीकों और व्यापक हिंसा को देखते हुए अराजक तत्वों का बोलबाला नजर आ रहा है। सरकार पर दबाव: व्यापक प्रदर्शन आर्थिक और सामाजिक नीतियों में बदलाव की मांग को अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं। व्यापक प्रदर्शन आर्थिक और सामाजिक नीतियों में बदलाव की मांग को अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं। राजनीतिक पहचान का विस्तार: संगठित दल और यूनियन अपनी विचारधारा को नए समर्थकों, खासकर युवाओं तक पहुंचा सकते हैं। संगठित दल और यूनियन अपनी विचारधारा को नए समर्थकों, खासकर युवाओं तक पहुंचा सकते …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 18, 2026 · 2 min · National Desk

उत्तराखंड: छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस, बैग व जूते के लिए मिलने वाली रकम बढ़ेगी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे मेधावी छात्र शिक्षा मंत्री के मुताबिक प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को शीघ्र अंतरराज्यीय शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाएगा। अधिकारियों को भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि भ्रमण के लिए निदेशालय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा ताकि नामित अधिकारी कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुरूप जनपदों से समन्वय स्थापित कर सके। शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों, अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र, खेल प्रशिक्षण संस्थान, प्रौद्योगिकी संस्थान, सांस्कृतिक व विरासत स्थल सहित संगीत व कला अकादमी का दौरा कराया जाएगा। शिक्षकों और कर्मचारियों के खाली पदों को भरने के निर्देश बैठक में विभागीय मंत्री ने प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में शैक्षिक व शिक्षणेत्तर संवर्ग के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने, चतुर्थ श्रेणी पदों को भरने, अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों का समायोजन व प्रांतीयकरण करने के निर्देश दिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 18, 2026 · 1 min · National Desk

फ्रांस में हिंसा बेकाबू: सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में जला 143 साल पुराना टाउन हॉल; दुकानों में लूटपाट

🇫🇷🔥 Limoges city hall set on fire by rioters at the end of the Oct. 17 protest; the bell tower collapsed and the prefect says the building is “largely lost” Rioters attacked Limoges’ hôtel de ville late Saturday afternoon after the Oct. 17 cost-of-living march, breaking windows and setting fire to the ground floor; cars were also burned outside. Firefighters arrived shortly after 6 p.m., and the flames reached the roof around 7 p.m. and were still burning at 8:10 p.m. The 43-meter bell tower collapsed. Prefect Maurice Barate said the roof fell onto the lower floors except in the west wing and two-thirds of the facade had disappeared, calling the building “largely lost,” a “heritage catastrophe” and a “deliberate act” by rioters. The 19th-century building, opened in 1883 and inspired by Paris’s city hall, is a listed monument. Interior Minister Laurent Nuñez confirmed the fire; Prime Minister Sébastien Lecornu said “we will not be intimidated.” Earlier in Limoges, fireworks mortars were fired at police near the A20 interchange, a police vehicle was burned and shops were looted. Reported by AFP, franceinfo, Europe 1 and Flash FM. NOT CONFIRMED: Which artworks and decorations inside have been destroyed. Claims that works by Henri-Paul Motte, Jean-Joseph Weerts and Urbain Bourgeois are definitively lost have not been confirmed by officials, and no inventory has been published. I also found no figure on injuries or arrests in Limoges. Saturday’s natio …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 18, 2026 · 2 min · National Desk

कनाडा के सैन्य अड्डे पर आग से हड़कंप: पीएम कार्नी ने बताया गंभीर हादसा, वजह अब तक साफ नहीं

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इसे गंभीर घटना बताया है। उन्होंने आग से प्रभावित सैन्यकर्मियों के प्रति संवेदना जताई। हालांकि, आग लगने की वजह और इसमें किसी के घायल होने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अल्बर्टा स्थित सीएफबी वेनराइट सैन्य अड्डे पर आग लगने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक गंभीर घटना के कारण यहां बड़ी आग लगी है। कार्नी ने घटना से प्रभावित सभी महिला और पुरुष सैन्यकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सोच और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं।प्रधानमंत्री कार्नी ने बताया कि कनाडा की संघीय सरकार अल्बर्टा के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ के लगातार संपर्क में हैं। दोनों सरकारों के मंत्री और अधिकारी भी आपस में समन्वय बनाए हुए हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री ने आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 18, 2026 · 1 min · National Desk

खबरों के खिलाड़ी: सीईसी के खिलाफ विरोध ने पकड़ा जोर, विश्लेषकों ने बताया विपक्ष-सीजेपी का प्रदर्शन किस ओर

खबरों के खिलाड़ी: सीईसी के खिलाफ विरोध ने पकड़ा जोर, विश्लेषकों ने बताया विपक्ष-सीजेपी का प्रदर्शन किस ओर राकेश शुक्ल: आंदोलन होता है, आंदोलन होना चाहिए। सरकार अगर कहीं कुछ गलत कर रही है तो उसका विरोध होना चाहिए। लेकिन बांग्लादेश मॉडल की बात होती है तो इसका मतलब ये नहीं होगा कि ये सत्ता परिवर्तन है ये तख्तापलट होगा। आज जो लोग भाजपा को हटाने के लिए कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकार बने हैं वो कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए भी प्रमुख रणनीतिकार रहे हैं। इसमें आप योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का नाम ले सकते हैं। दिल्ली में इस हफ्ते भी सड़कों पर हो रहे प्रदर्शन सुर्खियों में रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की तरफ से कराई जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई दल इन प्रदर्शनों में नजर आए। वहीं, सीजेपी भी इन प्रदर्शनों में उतरी। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इन प्रदर्शनों पर ही चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पीयूष पंत, राकेश शुक्ल और अनुराग वर्मा मौजूद रहे। अनुराग शुक्ल: इस पूरे आंदोलन को आम आदमी पार्टी का दूसरे संस्करण कॉकरोच जनता पार्टी ने शुरू किया। फिर लेफ्ट के संगठन इससे जुड़े। इसके बाद राहुल गांधी भी इसमें शामिल हो गए। कांग्रेस इस वक्त वामपंथी पार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 17, 2026 · 2 min · National Desk