बीसीसीआई चयन समिति: अध्यक्ष पद के लिए वसीम जाफर ने किया आवेदन, क्या मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

बीसीसीआई चयन समिति: अध्यक्ष पद के लिए वसीम जाफर ने किया आवेदन, क्या मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। बीसीसीआई द्वारा अजीत अगरकर का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाने के फैसले के बाद यह पद खाली हुआ है। जाफर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अपने आवेदन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, मैंने इस पद के लिए आवेदन किया है।’ जाफर का करियर 48 वर्षीय वसीम जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं और करीब 2000 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक निकले। उनके टेस्ट शतकों में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक और दक्षिण अफ्रीका में लगाया गया शतक भी शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ भी दोहरा शतक जड़ा था। चयन समिति के अध्यक्ष बनने की दौड़ में जाफर को मिल सकता है फायदा अगर क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) वसीम जाफर के नाम पर मुहर लगाती है, तो टेस्ट मैचों में उनके अनुभव के आधार पर उन्हें चयन समिति का अध्यक्ष बनने का मौका मिल सकता है। क्रिकेट सलाहकार समिति में अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल हैं। मौजूदा चयन प्रक्रिया के तहत, जिस क्षेत्र के चयनकर्ता ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले होते हैं, उसे चयन समिति का अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

'निर्णायक कार्रवाई की जरूरत': अमेरिका में मंदिर पर हमले से भड़का एमईए; भारतीयों की सुरक्षा पर जताई चिंता

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिका में भारतीय समुदाय और भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ बढ़ती नस्लीय घृणा, एंटी-इंडिया हेट और नफरती अपराधों के मामलों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने अमेरिकी प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और वहां रह रहे भारतीय नागरिकों व हिंदू समुदाय की सुरक्षा, संरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि अब निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है।वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान 19 और 20 अक्तूबर को मुंबई के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर उनकी मेजबानी करेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब जयशंकर 20 अक्तूबर को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ भी बातचीत करेंगे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पिछले करीब एक दशक से विदेशी नेताओं और मंत्रियों की मेजबानी दिल्ली से बाहर भी की जाती रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री की वडोदरा में, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की अहमदाबाद में और मॉरीशस के प्रधानमंत्री की वाराणसी में मेजबानी की थी। रणधीर जायसवाल ने क्या-क्या कहा? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर ने पिछले दिनों संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री के साथ बातचीत की। इस चर्चा में व्यापार, ऊर्जा और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के कल्याण सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात हुई। इसके अलावा, उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। साथ ही, हमारे विदेश मंत्री ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

तिरंगा लहराएंगे दिपके LIVE: सेंट्रल पार्क पहुंचने लगे आप कार्यकर्ता, हाथों में दिखा 200 फीट लंबा ध्वज

02:59 PM, 16-Oct-2026 राहुल गांधी लोकतंत्र का अपमान करते हैं: धर्मेंद प्रधान धर्मेंद प्रधान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय हित, व्यवस्था में सुधार और छात्रों के कल्याण के नाम पर हो रहे प्रदर्शनों के पीछे अराजकता फैलाने की साजिश है। भाजपा ने बांग्लादेश का उदाहरण देकर ‘सत्ता परिवर्तन’ की बात करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है और जनता के जनादेश का सम्मान जरूरी है। भाजपा ने राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास फैलाने और चुनावी नतीजे मनमाफिक नहीं होने पर लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाया। 02:35 PM, 16-Oct-2026 200 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 200 फीट लंबा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक भी शामिल हुए। #WATCH | Delhi: AAP leaders and workers take out a Tiranga rally, carrying a 200-ft Tiranga. https://t.co/2ioDMFszGp — ANI (@ANI) October 16, 2026 दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 200 फीट लंबा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक भी शामिल हुए। 02:03 PM, 16-Oct-2026 ‘तिरंगा फहराने से क्यों रोक रहे हैं?’- सौरभ भारद्वाज दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की तिरंगा रैली के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

‘चुनाव के रास्ते ही बदलेगी सरकार’: राजनाथ सिंह के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, पवन खेड़ा ने 1977 की दिलाई याद

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उन आरोपों पर पलटवार किया जिसमें उन्होनें आरोप लगाया था कि विपक्ष बांग्लादेश जैसी घटनाओं से प्रेरित होकर देश में अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खेड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ को सत्ता से जाने का डर सता रहा है। विपक्ष का मकसद चुनाव के जरिए सरकार बदलना है। लोकतंत्र में चुनाव के जरिए सत्ता बदलने की बात को गलत कैसे ठहराया जा सकता है? इसके साथ ही उन्होंने 1977 में हुए सत्ता परिवर्तन का भी जिक्र किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 1 min · National Desk

तिरंगा लहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट प्लेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद

09:43 AM, 16-Oct-2026 महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस की बर्बरता का लगाया आरोप नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें और संगठन के कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली के अलग-अलग पुलिस थानों में हिरासत में लिया गया है। जाखड़ ने महिलाओं के साथ पुलिस की कथित बर्बरता का आरोप लगाते हुए कहा कि हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जारी रखने की बात कही। जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर कहा कि उनका संगठन पीछे नहीं हटेगा और पुलिस की कथित कार्रवाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें और संगठन के कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली के अलग-अलग पुलिस थानों में हिरासत में लिया गया है। जाखड़ ने महिलाओं के साथ पुलिस की कथित बर्बरता का आरोप लगाते हुए कहा कि हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जारी रखने की बात कही। जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर कहा कि उनका संगठन पीछे नहीं हटेगा और पुलिस की कथित कार्रवाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। 08:12 AM, 16-Oct-2026 प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा नई दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और उसके आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने सेंट्रल पार्क में इस प्रदर्शन का आह्वान किया है। दिल्ली ट्रैफिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

नीला ड्रम हत्याकांड: क्रूरता की हद पार, नरमी बरतने लायक कुछ नहीं; 163 पेज के फैसले में की ये गंभीर टिप्पणियां

बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने अपने 163 पेज के फैसले में कई गंभीर टिप्पणियां की हैं। न्यायालय ने टिप्पणी की कि एक विवाहिता स्त्री द्वारा विवाहेतर संबंधों के साथी के साथ मिलकर अपने ही पति की इतनी बेरहमी और शातिराना तरीके से हत्या करना न सिर्फ एक व्यक्ति के भरोसे को तोड़ना है बल्कि सामाजिक भरोसे को पूरी तरह खत्म करने जैसा है। यह घटना समाज में गहरी नफरत और गुस्सा पैदा करती है। न्यायालय ने ये भी कहा कि विदेश से अपने परिवार के साथ सुखी जीवन जीने के सपनों के साथ भारत लौटे पति को उसकी ही पत्नी का ठंडे दिमाग से बेहोश कर बेरहमी से काटना और ड्रम में सीमेंट से दफनाना बेहद बेरहम, वीभत्स, शैतानी, घिनौने या कायरतापूर्ण तरीके से किए गए अपराध की श्रेणी में आता है। हत्या करने के बाद शव को छिपाने का तरीका चौंकाने वाला और समाज की अंतरात्मा को हिलाने वाला है। इससे समाज में गहरा आक्रोश पैदा हुआ। घटनास्थल की दीवारों और छतों पर खून के निशान उसकी क्रूरता की पुष्टि करते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 1 min · National Desk

श्रीनगर: डल झील में पेट्रोल-डीजल मोटरबोट और जेट स्की पर प्रतिबंध, प्रदूषण और घटते जलस्तर पर हाईकोर्ट का फैसला

जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट ने श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में पेट्रोल और डीजल से संचालित सभी प्रकार की मोटरबोट्स और जेट स्की के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश झील के लगातार घटते जलस्तर और बढ़ते जल प्रदूषण को रोकने के मद्देनजर दिया गया है। अदालत ने चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन किए जाने पर अवमानना की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अदालत ने झील में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सोलर और ई-बोट्स के उपयोग की संभावनाएं तलाशने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी और न्यायमूर्ति राजेश सेखरी की खंडपीठ ने मोहम्मद रफीक मीर की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रतिबंध का आदेश दिया है। पीठ ने कहा कि अगले आदेश तक डल झील में ईंधन से चलने वाली कोई भी मोटरबोट, चाहे वह शिकारा मोटरबोट हो या जेट स्की… न चलाई जाए।इसके साथ ही लेक कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एलसीएमए), पर्यटन विभाग और जम्मू-कश्मीर पुलिस को निर्देश दिया है कि वे झील में किसी भी तरह की ईंधन आधारित मोटरबोट या जेट स्की का चलना पूरी तरह बंद कराएं। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में तैनात नावों को इस पाबंदी से छूट दी गई है। इसके अलावा, राज्य प्रशासन को विशेषज्ञों की सलाह से एक व्यापक नीति तैयार करने को कहा गया है, ताकि पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन साधा जा सके।पीठ ने टिप्पणी की कि जलस्रोतों और झीलों का संरक्षण मौजूदा सभ्यता के लिए सबसे अहम चुनौती है। ऐसे में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को रोकना अनिवार्य है। अदालत ने सुझाव दिया कि पर्यावरण व पर्यटन दोनों को सुरक्षित रखने के लिए सोलर और इलेक्ट्रिक बोट्स एक प्रभावी समाधान सा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

तिरंगा फहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट प्लेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद

05:34 AM, 16-Oct-2026 कनॉट प्लेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को आज आजाद मैदान में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली की अनुमति दी। पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया ने गुरुवार को बताया कि आयोजकों ने विरोध प्रदर्शन आजाद मैदान में ही करने की घोषणा की है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आजाद मैदान एक विरोध स्थल है, इसलिए अनुमति मिली। CJP ने प्रेस विज्ञप्ति में इसे अपने नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास के समर्थन में बताया। दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्होंने जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए थे। यह गिरफ्तारी गृह मंत्रालय द्वारा जंतर मंतर का विरोध स्थल दर्जा वापस लेने के एक दिन बाद हुई। 05:15 AM, 16-Oct-2026 सीजेपी का आंदोलन कब शुरू हुआ,किन मुद्दों पर सरकार का घेराव? देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन विगत 2 अक्तूबर को मुंबई में शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर सीजेपी जैसी मुहिम खड़ी करने वाले अभिजीत दिपके ने मतदाता सूचियों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए और उनके इस्तीफे की मांग करते हुए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। यह अभियान 10 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचा, जब जंतर मंतर पर इकट्ठा होने के आह्वान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को मुंबई से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया था। इशके बाद सरकार ने कहा कि अब जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन करने की निर्धारित जगहों की सूची से हटा दिया गया है। इस फैसले का मुखर विरोध कर रही CJP ने कहा, जंतर मंतर सत्ता के गलियारों के करीब होने के कारण विरोध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली: सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर 500 लोग, पाकिस्तानी समेत तीन विदेशी हैंडल और नई दिल्ली के कई इलाके

दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों के स्कैनर पर विभिन्न संगठनों के अशांति पैदा करने वाले 500 से ज्यादा लोग, पाकिस्तान व अन्य देशों से प्रसारित किए जा रहे सोशल मीडिया हैंडल और नई दिल्ली के काफी इलाके हैं। दिल्ली पुलिस का खुफिया विभाग यानी स्पेशल ब्रांच भी जोर-शोर से लगी हुई है। ये सब नई दिल्ली में आए दिन हो रहे प्रदर्शन व मार्च और उनमें हो रही हिंसा, तोड़फोड़ व देश की छवि खराब होने की घटनाओं के कारण हो रहा है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क विभाग (पीआरओ) ने भी जेन-जी- 1.0 आंदोलन से सबक लेते हुए सोशल मीडिया अपन दिल्ली पुलिस के जुड़ाव को तेज कर दिया है। पुलिस का धारणा प्रबंधन विंग (परसेप्शन मैनेजमेंट विंग) एक ऐसे अभियान का मुकाबला करने के लिए काम कर रहा है, जिसे अधिकारी साइबर युद्ध (साइबर वॉरफेयर) अभियान के रूप में बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क विभाग से जुड़े एक बड़े अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पुलिस को नकारात्मक रूप से पेश करना था।पुलिस के पक्ष को दिखाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रयास सीजेपी के जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान मिले हमारे पिछले अनुभवों के आधार पर किया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुड़ाव (इंगेजमेंट) बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने अपने प्रसारित हो रहे सोशल मीडिया कंटेंट की जांच शुरू कर दी है कि जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके पक्ष की बातों को वैसी प्रतिक्रिया (ट्रैक्शन) क्यों नहीं मिली। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल मेटा , एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका: मंदिर पर हमले की कोशिश से हिंदू समुदाय चिंतित, संगठन ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग; सांसद क्या बोले?

संगठन ने एक बयान में कहा, ये आरोप अमेरिकी हिंदुओं और उन सभी लोगों के लिए बेहद परेशान करने वाले हैं, जो धार्मिक स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं। साथ ही, उन लोगों के लिए भी यह चिंता की बात है, जो बिना किसी डर के एक जगह इकट्ठा होने और पूजा करने के अधिकार को महत्व देते हैं। हिंदू समुदायों से क्या अपील की गई? संगठन ने पूरे अमेरिका में हिंदू समुदायों से शांत रहने, एकजुट रहने और सतर्क रहने की अपील की। बयान में कहा गया, हम मंदिरों, सामुदायिक संगठनों और परिवारों से अपील करते हैं कि वे स्थानीय पुलिस और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ संपर्क बनाए रखें। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करें। किसी भी धमकी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें। नेताओं से नफरत के खिलाफ आवाज उठाने की अपील संगठन ने सभी राजनीतिक दलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और नेताओं से भी अपील की। उनसे कहा गया कि वे भारतीय-अमेरिकियों और खासकर अमेरिकी हिंदुओं को निशाना बनाकर फैलाई जा रही नफरत को लेकर बढ़ती चिंता को स्वीकार करें और इस पर कार्रवाई करें। बयान में कहा गया कि अमेरिकी हिंदू देश में एक छोटा धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय हैं। हिंदू स्वयंसेवक संघ-अमेरिका ने कहा, हम नेताओं से अपील करते हैं कि वे हिंदुओं के प्रति नफरत, भारतीयों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और हिंदू पूजा स्थलों को दी जाने वाली धमकियों की स्पष्ट रूप से निंदा करें। वे अपने मतदाताओं, समर्थकों और दूसरे संबंधित लोगों से भी ऐसा करने की अपील करें। ये भी पढ़ें: दूसरे समुदायों के नेताओं से क्या कहा? संगठन ने सामाजिक, अंतरधार्मिक और सामुदायिक नेताओं को भी अमेरिकी हिंदू समुदाय के साथ खड़े होने के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk