1 of 5 लाल किले पर सुरक्षा सख्त - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजधानी दिल्ली, विशेषकर ऐतिहासिक लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने और समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक व्यापक ‘बहुस्तरीय एंटी-टेरर रिस्पॉन्स प्लान’ (आतंकवाद विरोधी प्रतिक्रिया योजना) लागू किया है। 2 of 5 लाल किले पर सुरक्षा सख्त - फोटो : PTI 1000 एआई कैमरे लगाए गए शुक्रवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि लाल किले और उसके आसपास के इलाके को पूरी तरह से अभेद्य बना दिया गया है। निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए 1,000 से अधिक उच्च-तकनीकी वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वीडियो एनालिटिक्स तकनीक से लैस हैं। इनकी मदद से भीड़ में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या व्यक्ति की तुरंत पहचान की जा सकेगी, जिससे पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। 3 of 5 लाल किले पर सुरक्षा सख्त - फोटो : PTI हुई मॉक ड्रिल सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई चूक न रहे, इसके लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर कई ‘मॉक ड्रिल’ (पूर्वाभ्यास) भी किए हैं। इसके अलावा, समारोह के दौरान बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित हितधारकों और विभागों के साथ पहले से ही संपर्क और तालम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र, 1000 से ज्यादा AI कैमरे रखेंगे खतरे पर नजर
1 of 5 लाल किले पर सुरक्षा सख्त - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजधानी दिल्ली, विशेषकर ऐतिहासिक लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने और समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक व्यापक 'बहुस