पंजाब में आतंकी हमला नाकाम: अमृतसर में IED बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग; डेटोनेटर-टाइमर भी मिला

कैसे हाथ लगी सफलता? एसएसपी अमृतसर देहाती कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिले में पहले से ही नाकाबंदी और चेकिंग बढ़ाई गई थी। सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी विशेष नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में एएसआई कुलबीर सिंह गग्गोमहन इलाके में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे थे। टीम को सूचना मिली थी कि इलाके में कोई संदिग्ध वस्तु पड़ी हुई थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध काले रंग का मोम से लिपटा पैकेट पड़ा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर पैकेट की जांच की तो इसमें आईईडी होने का पता चला। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बॉक्स भी था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

'तिरंगा न फहराने देना देशद्रोह': ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़े, पुलिस पर पथराव; हांसी बवाल पर SP का बयान आया सामने

सीएम के कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश थी एसपी विनोद कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का उद्देश्य नेहरू कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम को बाधित करना और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करना था। इसी वजह से पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। बैरिकेडिंग को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई जगह मजबूत बैरिकेड लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों से उन्हें तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस पर पथराव भी किया गया। उन्होंने कहा कि मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

‘बदनाम किया गया, झूठे आरोप लगाए गए’: आशीष बनर्जी की मौत पर पूर्व CM ममता का छलका दर्द, शुभेंदु सरकार को घेरा

ममता बनर्जी ने कहा कि आशीष बनर्जी को बार-बार बदनाम किया गया। उन पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए गए। लगातार दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि आशीष जमीन से जुड़े नेता थे। अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले के लोगों से उनका करीबी रिश्ता था। ममता ने कहा कि आखिरी दिनों में आशीष ने जिस मानसिक और भावनात्मक दबाव का सामना किया, उससे यह त्रासदी और भी दर्दनाक हो जाती है।उन्होंने कहा, ‘पांच बार के विधायक, पूर्व उपाध्यक्ष और चेयरमैन के रूप में आशीष दा ने रामपुरहाट के विकास के लिए खुद को समर्पित किया। उन्होंने लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए। इसके बावजूद उन्हें बार-बार बदनाम किया गया, उन पर झूठे आरोप लगाए गए और लगातार दबाव में रखा गया।‘ममता बनर्जी ने कहा कि लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहने के बावजूद आशीष को जिस तरह के उत्पीड़न और मानसिक दबाव से गुजरना पड़ा, उस पर सभी को विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के बावजूद उन्होंने जिस उत्पीड़न और मानसिक दबाव का सामना किया, वह सोचने पर मजबूर करता है कि राजनीतिक दुश्मनी की मानवीय कीमत क्या होती है।‘ममता बनर्जी ने आशीष बनर्जी को ऐसे नेता के तौर पर याद किया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आशीष की कमी हमेशा महसूस होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आशंका जताई कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर मौजूद भ्रष्ट लोगों ने संभवतः उन्हें डराया-धमकाया हो या किसी ने उन्हें ब्लैकमेल किया हो। शुभेंदु अधिकारी ने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद आशीष बनर्जी के साथ अपने सौहार्दपूर्ण संबंधों का भी उल्लेख किया था।इस बीच, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: छात्र आंदोलन पर राहुल बोले- मोदी के हिंसक शासन के सामने खड़े होकर जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ

भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मज़ाक के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की। मुझे हर एक युवा पर गर्व है - खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें BJP के गुंडों की बदसलूकी,… pic.twitter.com/JOVCj4WCkd — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 16, 2026 राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मजाक के साथ अपनी आवाज बुलंद की।“नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, “मुझे हर एक युवा पर गर्व है, खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें भाजपा के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन अब उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकेगी।“राहुल ने पोस्ट में कहा, “22 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ पुणे पहुंच रही है और इस बार का कार्यक्रम सिर्फ लड़कियों के लिए होगा। अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा।” इसके साथ ही, उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए एक लिंक शेयर किया है।साथ ही, राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रहे 5 युवक-युवतियों से संवाद का एक वीडियो भी शेयर किया। राहुल से बात करते हुए लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। एक लड़की ने कहा, “पुलिसवाले हमसे से कह रहे थे कि आप देशद्रोही हो।“लड़कियों ने आरोप लगाए कि उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां और गालियां मिल रही थीं। इसी संवाद के दौरान एक य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

क्या आशीष बनर्जी को मिली थी धमकी?: CM शुभेंदु ने TMC नेता की मौत पर जताई क्या आशंका? बोले- हर चीज की होगी जांच

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “मैंने कुछ देर पहले उनके परिवार से बात की। वह एक अच्छे राजनेता थे। उनके विधानसभा क्षेत्र से चुने गए भाजपा विधायक उनसे मिलने गए और उनके पैर छुए। उनके पूरे परिवार ने बताया कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ उनके अच्छे संबंध थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।“सीएम अधिकारी ने कहा कि मामले में कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके हाथ से लिखे सुसाइड नोट की भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट लेटरहेड पैड पर लिखा गया है और इसकी जांच की जाएगी कि उसमें क्या लिखा है और उसके पीछे क्या कारण था।उन्होंने कहा, “मेरे उनके साथ अच्छे संबंध थे और जब मैंने मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली, तो उन्होंने मुझे संदेश भेजकर कहा था कि वह मुझसे मिलने आएंगे। मैंने उनके परिवार से पुलिस के साथ सहयोग करने को कहा है। टीएमसी के भ्रष्ट लोग उन्हें डराने की कोशिश कर सकते हैं।“मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के चुनाव हारने के बाद उन्होंने एक समिति बनाई थी और आशीष बनर्जी ने तुरंत उससे इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा, “पुलिस निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी। मैं भी उनके परिवार से मिलने जाऊंगा, क्योंकि उनके साथ मेरे अच्छे संबंध थे। आप इसकी पुष्टि कर सकते हैं।“टीएमसी नेता आशीष बनर्जी का एक कथित सुसाइट नोट भी सामने आाया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘‘मेरा भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं था। फिर भी मुझे बदनाम करने के लिए ये सारे पूरी तरह से झूठे आरोप लगाए गए। मैं छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ा रहा हूं। बर्दवान विश्वविद्यालय में छात्र संसद का महासचिव भी रहा। लेकिन मैंने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। मैंने पूर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया: पीएम ने लाल किले पर जाने से पहले का वीडियो किया साझा; क्या कहा?

मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया: पीएम ने लाल किले पर जाने से पहले का वीडियो किया साझा; क्या कहा? मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया: पीएम ने लाल किले पर जाने से पहले का वीडियो किया साझा; क्या कहा? न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Aug 2026 12:51 PM IST सार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिनचर्या का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पशु-पक्षियों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर जाने से पहले का है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासी संग्राम: चिदंबरम बोले- ‘मुझे गर्व है’; पीएम मोदी ने सावधान रहने के लिए कहा था

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ होने पर गर्व है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में नक्सलवाद और माओवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर चेताया था और कहा था कि उनके वैचारिक समर्थक व्यवस्था में घुसपैठ कर नीतियों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

‘वंदे मातरम’ के अपमान पर किसपर भड़के शाह?: कहा- देश माफ नहीं करेगा; राजस्थान में पूर्व PM की प्रतिमा का अनावरण

अंबेडकर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था। वंदे मातरम के 150वें साल पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से वंदे मातरम को फिर से आयुष देने का काम किया है। कांग्रेस की निर्लज्जता देखिए, कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम के गान के दौरान कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को वंदे मातरम का गान रोकने के लिए कहा। टीवी पर हम सबने देखा, कैसे वंदे मातरम का अपमान किया गया। सोनिया गांधी जी ये देश आपको माफ नहीं करेगा। कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान बीच में छोड़ दिया जाए। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए, जरा भी शर्म बची है तो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और जनता से माफी मांगनी चाहिए।गृह मंत्री अमित शाह निंबाहेड़ा में कार्यक्रम के बाद रविवार दोपहर करीब 3 बजे अलवर के विजयनगर ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे 6,262 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना की राशि भी सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।बता दें कि, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार रात राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे थे। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद अमित शाह कड़ी सुरक्षा के बीच उदयपुर सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।ये भी पढ़ें-अमित शाह के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

CCTV में कैद हुई हत्या: कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, AAP ने सरकार को घेरा

दिल्ली अब क्राइम कैपिटल बन गई है: AAP आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, ‘क्या इस दुनिया में गरीब आदमी की जान की कोई कीमत नहीं है? क्या आप एक गरीब सफाई कर्मचारी की हत्या कर देंगे जो बस अपना सफाई का काम कर रहा है? आज अपराधियों को लगता है कि उन्हें कोई छू नहीं सकता। यही सोच बन गई है। दिल्ली अब क्राइम कैपिटल बन गई है, यह बात हम बार-बार कह रहे हैं। खासकर कल्याणपुरी में हत्याएं हो रही हैं। भाजपा सरकार क्या कर रही है। हमारी मांग है कि सरकार कार्रवाई करे, परिवार को मुआवज़ा दे और अपराधी को एनकाउंटर में खत्म करे।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar Exam: अब पटना में अभ्यर्थियों का आमरण अनशन, पप्पू यादव भी उपवास पर बैठे; जानिए इनकी मांगें क्या है?

दिल्ली और रांची के बाद अब पटना में अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। गर्दनीबाग धरनास्थल पर दो अलग-अलग अभ्यर्थियों का गुट अनशन पर बैठा है। ‘ऑल Ph.D. होल्डर एंड रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार’ के बैनर तले अभ्यर्थी पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। वहीं ‘ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU)’ ने बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर 13 सूत्री मांगें उठाई हैं। खास बात यह है कि इन दोनों गुटों के समर्थन में आज इनके साथ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव एक दिवसीय उपवास पर बैठ गए हैं। पप्पू यादव अपने हाथ में भगत सिंह की तस्वीर लेकर बैठे हैं। उनका कहना है कि अभ्यर्थियों की मांग जायज है। सरकार को इनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करनी चाहिए और इस दिशा में साकारत्मक कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इन अभ्यर्थियों की अगर चिंता है तो इनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा कि हमलोग ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के बैनर बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर 13 सूत्री मांगें उठाई हैं। हमलोगों की प्रमुख मांगों में 70वीं BPSC परीक्षा को पूरी तरह निरस्त करने की मांग करते हैं। इसके अलावा BSSC की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट, CGL, ASO और BSO समेत सभी लंबित परीक्षाओं को जल्द आयोजित कराने की मांग की गई है। इसके अलावा TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के साथ पूर्व की परीक्षाओं की तर्ज पर एक परीक्षा और ‘एक अभ्यर्थी, एक रिजल्ट’ व्यवस्था लागू करने की मांग करते हैं। वहीं, 1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निरस्त करने और परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र, उत्तर-कुंजी और OMR शी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk