CCTV में कैद हुई हत्या: कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, AAP ने सरकार को घेरा

दिल्ली अब क्राइम कैपिटल बन गई है: AAP आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, ‘क्या इस दुनिया में गरीब आदमी की जान की कोई कीमत नहीं है? क्या आप एक गरीब सफाई कर्मचारी की हत्या कर देंगे जो बस अपना सफाई का काम कर रहा है? आज अपराधियों को लगता है कि उन्हें कोई छू नहीं सकता। यही सोच बन गई है। दिल्ली अब क्राइम कैपिटल बन गई है, यह बात हम बार-बार कह रहे हैं। खासकर कल्याणपुरी में हत्याएं हो रही हैं। भाजपा सरकार क्या कर रही है। हमारी मांग है कि सरकार कार्रवाई करे, परिवार को मुआवज़ा दे और अपराधी को एनकाउंटर में खत्म करे।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar Exam: अब पटना में अभ्यर्थियों का आमरण अनशन, पप्पू यादव भी उपवास पर बैठे; जानिए इनकी मांगें क्या है?

दिल्ली और रांची के बाद अब पटना में अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। गर्दनीबाग धरनास्थल पर दो अलग-अलग अभ्यर्थियों का गुट अनशन पर बैठा है। ‘ऑल Ph.D. होल्डर एंड रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार’ के बैनर तले अभ्यर्थी पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। वहीं ‘ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU)’ ने बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर 13 सूत्री मांगें उठाई हैं। खास बात यह है कि इन दोनों गुटों के समर्थन में आज इनके साथ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव एक दिवसीय उपवास पर बैठ गए हैं। पप्पू यादव अपने हाथ में भगत सिंह की तस्वीर लेकर बैठे हैं। उनका कहना है कि अभ्यर्थियों की मांग जायज है। सरकार को इनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करनी चाहिए और इस दिशा में साकारत्मक कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इन अभ्यर्थियों की अगर चिंता है तो इनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा कि हमलोग ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के बैनर बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर 13 सूत्री मांगें उठाई हैं। हमलोगों की प्रमुख मांगों में 70वीं BPSC परीक्षा को पूरी तरह निरस्त करने की मांग करते हैं। इसके अलावा BSSC की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट, CGL, ASO और BSO समेत सभी लंबित परीक्षाओं को जल्द आयोजित कराने की मांग की गई है। इसके अलावा TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के साथ पूर्व की परीक्षाओं की तर्ज पर एक परीक्षा और ‘एक अभ्यर्थी, एक रिजल्ट’ व्यवस्था लागू करने की मांग करते हैं। वहीं, 1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निरस्त करने और परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र, उत्तर-कुंजी और OMR शी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

UP: चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की नई रणनीति, इन जाति के युवाओं पर फोकस; कांग्रेस और सपा का ये है पूरा प्लान

UP: चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की नई रणनीति, इन जाति के युवाओं पर फोकस; कांग्रेस और सपा का ये है पूरा प्लान इन युवाओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रभारियों को विचारधारा से जुड़े युवाओं को जोड़ने और पीडीए को मजबूत करने का लक्ष्य दिया गया है। सपा और कांग्रेस ने कई दलित युवाओं को सामान्य सीट पर प्रभारी बनाकर नया दांव चला है। इससे परंपरागत वोटबैंक की लामबंदी बढ़ेगी और बसपा से खिन्न युवा भी जुड़ेंगे। समाजवादी पार्टी ने ऊंचाहार में मनोज पासवान, बाबागंज में शिवशंकर सरोज और कौशांबी-फतेहपुर में राम करन निर्मल को जिम्मेदारी दी है। इन युवाओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रभारियों को विचारधारा से जुड़े युवाओं को जोड़ने और पीडीए को मजबूत करने का लक्ष्य दिया गया है। सपा और कांग्रेस ने कई दलित युवाओं को सामान्य सीट पर प्रभारी बनाकर नया दांव चला है।इससे परंपरागत वोटबैंक की लामबंदी बढ़ेगी और बसपा से खिन्न युवा भी जुड़ेंगे। समाजवादी पार्टी ने ऊंचाहार में मनोज पासवान, बाबागंज में शिवशंकर सरोज और कौशांबी-फतेहपुर में राम करन निर्मल को जिम्मेदारी दी है। भाजपा और उसके सहयोगी दल सरकार के कामकाज गिनाते हुए जातिगत समीकरण साध रहे हैं। विपक्ष भी हर सीट पर सियासी गणित बैठाने में व्यस्त है। कां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

चमोली सुरंग हादसा: लापता दो श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, मृतक परिजनों के लिए एक करोड़ मुआवजे की मांग

मंत्री मदन कौशिक का परियोजना के श्रमिकों ने किया घेराव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों से इसकी प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने रेस्क्यू टीमों को सभी उपलब्ध संसाधनों और मशीनरी का बेहतर समन्वय करते हुए अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे हर श्रमिक की जान बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान परियोजना के श्रमिकों ने मंत्री का घेराव कर दिया। श्रमिकों ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और हादसे की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई। जिस पर मंत्री ने वीपीएचईपी की कंपनी टीएचडीसी को मुआवजा देने और जांच पूरी होने तक परियोजना कार्य बंद रखने के निर्देश दिए। जिसके बाद श्रमिक शांत हुए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज: 'पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके काम'; PM मोदी ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। वह एक असाधारण राजनेता थे और उनके पास शानदार दूरदृष्टि थी। उन्होंने अपना जीवन हमारे देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने आगे कहा, उनके शब्दों और काम ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत किया। अच्छे शासन और जनता की भलाई पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। Remembering Atal Ji on his Punya Tithi. An extraordinary statesman blessed with remarkable vision, he dedicated his life to the service of our nation. His words and efforts inspired generations and his leadership strengthened our nation. His focus on good governance and public… — Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा? वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन्हें ऐसे देशभक्त और राजनेता के रूप में याद किया, जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में लगा दिया। शाह ने एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक, भारत रत्न और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा, अटल जी ऐसे महान देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का हर पल देश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: झारखंड में CM से इस्तीफे की मांग; पूर्वोत्तर भारत में भूस्खलन; US में बारिश-तूफान से टूटे रिकॉर्ड

देश-दुनिया में मौसम, हादसों और राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश से अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ में बाढ़ जैसे हालात बने हैं, जबकि सिक्किम में भूस्खलन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में मलबा और पानी भरने के बाद राहत-बचाव अभियान जारी है और कई मजदूरों की तलाश चल रही है। वहीं, अमेरिका के इंडियाना में भारी बारिश से व्हाइट नदी का जलस्तर बढ़ गया और 113 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। हवाई में तूफान लाला से भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग उठी है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को रोजगार और कारोबार से जोड़ने के लिए यूथ ब्रिगेड स्कीम शुरू करने की घोषणा की है। कर्नाटक के हनूर में जंगल में हुई गोलीबारी में तीन संदिग्ध शिकारियों की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कैग की रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता और दूसरी व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं। खेल जगत में पूर्व टेनिस खिलाड़ी रॉबर्टो बतिस्ता अगुट ने फुटबॉल डेब्यू में दो गोल दागकर सुर्खियां बटोरीं। मनोरंजन जगत में सामंथा रुथ प्रभु के सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की मेजबानी करने की खबर चर्चा में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

UP: रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यूथ ब्रिगेड स्कीम की घोषणा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी का एलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य की युवा पीढ़ी को व्यापार और उद्यम में मजबूत समर्थन देने के लिए ‘यूथ ब्रिगेड स्कीम’ (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान) शुरू करने की घोषणा की। स्वतंत्रता दिवस के 80वें समारोह में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश सरकार हमारे युवाओं को रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में बड़ा समर्थन देने के लिए एक नई पहल, ‘यूथ ब्रिगेड स्कीम’ शुरू कर रही है। उन्होंने इतिहास की महान हस्तियों - मंगल पांडे और झांसी की रानी (लक्ष्मीबाई) से लेकर बहादुर अवंती बाई और झलकारी बाई कोरी तक - की वीरता को याद किया। उन्होंने कहा कि मंगल पांडे से लेकर झांसी की रानी (लक्ष्मीबाई), बहादुर अवंती बाई या झलकारी बाई कोरी तक, इन सभी लोगों के बलिदान की वजह से ही आज हम आजादी का आनंद ले रहे हैं।इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यूपी पुलिस टास्क फोर्स के दिवंगत इंस्पेक्टर सुनील कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने शामली में अपराधियों को मार गिराने के बाद आमने-सामने की मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान दिया और उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि ऐसे ही एक बहादुर बेटे थे यूपी पुलिस टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर सुनील कुमार; उन्होंने शामली में अपराधियों को मार गिराया लेकिन आमने-सामने की मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान दिया। दिवंगत इंस्पेक्टर सुनील कुमार को इस बहादुरी के काम के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। आज, मैं बहादुर इंस्पेक्टर सुनील कुमार को श्रद्धांजलि देता हूं। आजादी के साथ-साथ हमें बंटवारे की त्रासदी भी देखनी पड़ी। उस त्रासदी के बाद, हमें गरीबी, छुआछूत और तुष्टीकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

'छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण': BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने मांगी माफी; क्या है पूरा मामला?

मनन कुमार मिश्रा ने पत्र में कहा कि अगर मौजूदा विवाद से जुड़ी उनकी किसी बात या पत्र से कानून छात्रों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वह इसके लिए ईमानदारी से खेद जताते हैं और माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कहने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि खेद जताना प्रतिष्ठा या अहंकार का सवाल नहीं है। यह सिर्फ इस बात को स्वीकार करना है कि छात्रों की भावनाएं और उनकी चिंताएं महत्वपूर्ण हैं। पत्र में उन्होंने किसी विश्वविद्यालय का नाम नहीं लिया और न ही सीधे तौर पर मौजूदा विवाद का जिक्र किया।यह पत्र एनएएलएसएआर और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बंगलूरू के छात्रों की आलोचना के बाद आया है। विवाद तब बढ़ा था, जब बीसीआई ने एनएएलएसएआर के 2026 बैच के पूरे बैच का नामांकन रोकने का निर्देश दिया था। दरअसल, कुछ छात्रों ने दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की भागीदारी पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद बीसीआई चेयरपर्सन की कार्रवाई पर सवाल उठे।सार्वजनिक विरोध के बाद बीसीआई चेयरपर्सन ने एनएएलएसएआर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई वापस ले ली थी। हालांकि, बीसीआई की शक्तियों से आगे जाकर फैसला लेने के आरोपों को लेकर उनकी आलोचना जारी रही। मिश्रा की चिट्ठी की भाषा पर भी सवाल उठे थे। उन्होंने छात्रों के अभियान को ‘घटिया राजनीति’ बताया था। एनएएलएसएआर और एनएलएसआईयू के छात्रों तथा पूर्व छात्रों ने मिश्रा से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की थी। एनएलएसआईयू के छात्रों ने अपने दीक्षांत समारोह में मिश्रा की भागीदारी पर भी आपत्ति जताई थी।अपने तीन पन्नों के पत्र में मिश्रा ने दीक्षांत समारोहों को छात्रों के लिए बेहद खास अवसर बताया। उन्होंने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग, छात्रों ने कांग्रेस से झामुमो सरकार से समर्थन वापस लेने को कहा

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राजधानी रांची में चल रहे छात्र आंदोलन ने शनिवार को नया रुख ले लिया। आंदोलनकारी छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि अब तक छात्रों ने गांधीवादी तरीके और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रविंद्र पासवान ने कहा कि छात्र अब आंदोलन की रणनीति बदलने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने भगत सिंह के संघर्ष का हवाला देते हुए कहा कि छात्र अपनी मांगों के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने सरकार को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। नौकरी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की है। छात्रों ने कांग्रेस और झामुमो पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं, छात्रों ने कहा कि अगर झारखंड के मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं सुनते हैं तो कांग्रेस को झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए। ‘राजनीतिक दलों के पुतले जलाए जाएंगे’ छात्र नेता ने सरकार को 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम देते हुए जेएसएससी के परिणाम रद्द करने, टीडीपीएल एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को निरस्त करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि 18 अगस्त तक सरकार उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लेती है, तो 20 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्र और युवा मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण के तहत रविवार को झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और सरकार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

राष्ट्रपति भवन में एट होम समारोह: पीएम मोदी समेत कई हस्तियां पहुंचीं; वंदे मातरम और राष्ट्रगान से हुई शुरुआत

1 of 6 एट होम समारोह - फोटो : @PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied राष्ट्रपति भवन में कौन-कौन पहुंचे? इस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ समारोह में पहुंचे। वहीं, राजनाथ सिंह, एस जयशंकर के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन भी इस भव्य समारोह में शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी भी खास रही। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ समारोह की मेजबानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख हस्तियां इसमें शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी समारोह में पहुंचीं। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुई। 2 of 6 रामनाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति - फोटो : @PTI राष्ट्रपति भवन का ‘एट होम’ समारोह क्या है? स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देश का मुख्य समारोह होता है। इसके बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का ‘एट होम’ समारोह भी स्वतंत्रता दिवस की अहम परंपरा है। इस बार 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मेजबानी की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन समेत कई खास मेहमा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk