ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क ध्वस्त: शाह बोले- 14 राज्यों में 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार; हुआ क्या खुलासा?

Union Home Minister Amit Shah says, “Modi govt destroyed the ISI-backed terror group Shahzad Bhatti Network ahead of Independence Day and thwarted its plans for subversive attacks by arresting more than 200 operatives. Indian security forces ripped apart the network by launching… pic.twitter.com/7dYs6adNat — ANI (@ANI) August 17, 2026 शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकी संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया और उसके विध्वंसक हमलों की योजनाओं को विफल कर दिया। गृह मंत्री के अनुसार, अभियान के दौरान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और कथित तौर पर जासूसी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे बरामद किए गए।गृह मंत्री शाह ने कहा कि देशभर में की गई यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत की “जीरो टॉलरेंस” नीति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।यह कार्रवाई देश के कई हिस्सों में भट्टी से जुड़े मॉड्यूल की जांच के बीच हुई है। 25 जुलाई को असम पुलिस ने बताया था कि उसकी स्पेशल टास्क फोर्स ने धुबरी, चिरांग और बारपेटा पुलिस के साथ मिलकर पाकिस्तान स्थित नेटवर्क से कथित तौर पर जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद 24 जुलाई को यह कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने अभियान के दौरान पांच मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए थे।एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रणब कुमार पेगू ने कहा था कि यह नेटवर्क कथित तौर पर भर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु में किसानों का 75000 रुपये तक का कर्ज माफ: 13.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ; CM विजय ने क्या एलान किए?

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में क्या कहा? मुख्यमंत्री विजय जोसेफ ने कहा कि उनकी सरकार अपने 100 दिन पूरे करने के करीब है और वह गांवों में लोगों की रोजी-रोटी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। उन्होंने दोहराया कि किसानों और खेती की भलाई तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विजय ने कहा, अगर तमिलनाडु की जनता हमारी जिंदगी है, तो किसान हमारी जीवनरेखा हैं। किसानों की रोजी-रोटी की रक्षा करना, उनका कर्ज का बोझ कम करना और खेती को मजबूत करना इस सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने सहकारी बैंकों से 75 हजार रुपये तक का फसल कर्ज लिया है, अब उनका पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत 75 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक के कर्ज पर अधिकतम 75 हजार रुपये की माफी होगी। इससे 2,38,264 किसानों को 40 हजार रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। ये भी पढ़ें: योजना पर कुल कितना खर्च आएगा? 1 लाख रुपये से ज्यादा के कर्ज पर 35 हजार रुपये की तय माफी दी जाएगी। कर्ज माफी की बढ़ी हुई व्यवस्था से योजना में 953.06 करोड़ रुपये और जुड़ गए हैं। अब इस योजना पर कुल 6,220 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 31 जुलाई तक 5,267 करोड़ रुपये सीधे 13.34 लाख किसानों के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए कि तमिलनाडु के किसानों की भलाई ही इस सरकार की भलाई है, सरकार 13.34 लाख किसानों को कुल 6,220 करोड़ रुपये की फसल कर्जमाफी दे रही है। योजना की शुरुआत के बारे मे मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि 25 मई को सरकार बनने के 15 दिन के अंदर सरकार ने पहले 50 हजार रु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Jaipur: CJP के ऐलान के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति नो एंट्री, मीडिया पर भी सख्ती

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अव्यवस्थाओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के मूवमेंट के बाद अब राज्य सरकार की ओर से एक नया फरमान जारी किया गया है जिसमें राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब मीडिया सहित सभी बाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर ही रोक लगा दी गई है।इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की फोटो-वीडियोग्राफी को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त नियम लागू किए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रधानाचार्य या संस्था प्रधान की पूर्व अनुमति के बिना किसी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सरकारी ड्यूटी पर अधिकृत अधिकारियों को इसका अपवाद रखा गया है। आदेश में कहा गया है कि यदि बिना अनुमति के कोई व्यक्ति प्रवेश करता है तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), POCSO एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम समेत अन्य लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। नए निर्देशों में विद्यार्थियों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग पर भी नियंत्रण लगाया गया है। इनके लिए प्रधानाचार्य की पूर्व लिखित अनुमति जरूरी होगी। विभाग ने इन नियमों के पीछे विद्यार्थियों की सुरक्षा, गरिमा और निजता को प्रमुख वजह बताया है। स्कूल में प्रवेश से पहले विजिटर रजिस्टर में एंट्री जरूरी शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार स्कूल में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति को प्रवेश से पहले विजिटर रजिस्टर में अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रधानाचार्य, शिक्षक या अधिकृत स्कूल अधिकारी के साथ के बिना कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, छात्रावास, खेल मैदान, शौचालय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand: छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का CM हेमंत को पत्र, बोले- युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी बाकी चिंताओं का समाधान निकालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं की बात सुनी जानी चाहिए और सरकार को इस मुद्दे के समाधान के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। ‘शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का मुख्य स्तंभ’ राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे पत्र में कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि संविधान में दिया गया शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार लोकतंत्र के मुख्य स्तंभों में से एक है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कांग्रेस ने अपना पूरा समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस और बीजेपी का कब्जा हो गया है और इसे छात्रों के शोषण और दमन का माध्यम बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था अब वैसी मजबूत ज्ञान-व्यवस्था नहीं रही, जैसी एक दशक पहले हुआ करती थी। ‘छात्रों की मांगें जायज हैं’ राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि झारखंड में छात्र राज्य की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका विरोध शांतिपूर्ण है और उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने झारखंड सरकार की ओर से छात्रों के साथ बातचीत शुरू किए जाने की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी के माध्यम से छात्रों से बातचीत शुरू की गई है और छात्रों की कई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Nuke Claim: गुमनाम भारतीय सोशल मीडिया खाते से शुरू हुआ फर्जी दावा, ट्रंप और नेतन्याहू तक कैसे पहुंचा?

हाल की एक घटना से इस बात को साफ तौर पर समझा जा सकता है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर इंटरनेट पर एक सनसनीखेज और बिना सबूत का दावा वायरल हुआ। यह दावा एक छोटे से खाते से शुरू हुआ। लेकिन कुछ ही घंटों में यह दावा इस्राइल औरअमेरिका के अखबारों की सुर्खियां बन गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने भाषण में इसका जिक्र भी किया। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने भी इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। गुमनाम खाते ने क्या दावा किया था? पांच अगस्त की सुबह कथित तौर पर भारत से चल रहे एक गुमनाम एक्स खाते ने भी ऐसा दावा किया, जिसे देखकर लगा कि यह बहुत बड़ी खबर है। पोस्ट में दावा किया गया कि ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ने कहा है कि जब तक इस्राइल और अमेरिका के पास परमाणु हथियार हैं, तब तक ईरान भी परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश कभी नहीं छोड़ेगा। पोस्ट के साथ जनरल की तस्वीर और परमाणु विस्फोट के बाद बनने वाले बादल की एआई से बनाई गई तस्वीर भी लगाई गई थी। लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं था कि जनरल ने ऐसा कुछ कहा था। यह साबित करने वाला भी कोई सबूत नहीं था कि ईरान ने परमाणु हथियार बना रहा है। इसके बावजूद यह दावा तेजी से वायरल हुआ। इस्राइल से अमेरिका तक कैसे फैला झूठा दावा? इस दावे को इस्राइल के कई सोशल मीडिया खातों ने साझा किया। इसके बाद वहां के एक टेलीविजन चैनल ने भी इसे प्रसारित किया। चैनल ने इसे ईरान की ओर से परमाणु बम बनाने की पहली खुली स्वीकारोक्ति बताया। उसी शाम यह दावा इस्राइल के प्रध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Shehzad Poonawalla Resign: नहीं माने शहजाद; BJP को किया ‘बाय-बाय’; इशारे-इशारे में पार्टी नेता पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी छोड़ने का अंतिम फैसला कर लिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र लिखकर राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने की इच्छा जताई है। पूनावाला ने अपने फैसले के पीछे आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों को वजह बताया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि पार्टी की व्यवस्था से अलग होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की विचारधारा व कार्यों के प्रति उनका समर्थन जारी रहेगा। उनका यह बयान- ‘मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं’ इस पूरे घटनाक्रम का सबसे अहम संदेश माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Crisis: ट्रंप के दूतों ने मध्यस्थों से की बातचीत, गाजा में शांति पहल के बीच इस्राइल ने किए हवाई हमले

पश्चिम एशिया में शांति कब और कैसे बहाल होगी, ये यक्ष प्रश्न बनता जा रहा है। अमेरिका शांति बहाली के प्रयासों के तहत मध्यस्थता कर रहे पक्षों के साथ बातचीत कर रहा है। इसी बीच इस्राइल की सेना ने गाजा पट्टी के खान यूनिस और नुसेरात में हमले किए हैं। अनिश्चितता के माहौल के बावजूद मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों ने मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों से मुलाकात की। योजना के मुताबिक अमेरिकी शिष्टमंडल इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात और बातचीत करेगा। ट्रंप के दूत जेरेड कुशनर ने काहिरा में मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों के साथ बातचीत की और इससे पहले मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात की। गाजा में युद्धविराम और शांति की कोशिशों के बीच रविवार को काहिरा में अहम बातचीत हुई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक राजनयिक सूत्र ने बताया, ट्रंप के दामाद और दूत जेरेड कुशनर के अलावा गाजा के लिए ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के दूत निकोलाय म्लादेनोव ने इस बातचीत में हिस्सा लिया। बैठकों के कुछ हिस्सों में हमास के अधिकारी भी मौजूद रहे। क्या वार्त में हमास की भी भागीदारी? बातचीत के दौरान हमास के अधिकारी भी कुछ बैठकों में शामिल हुए। हमास नेता खलील अल-हय्या ने मिस्र की खुफिया एजेंसी के प्रमुख हसन रशाद से मुलाकात कर कथित युद्धविराम उल्लंघनों पर अपनी बात रखी। नेतन्याहू से कब होगी मुलाकात? एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी के अनुसार, कुशनर और म्लादेनोव सोमवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। नेतन्याहू ने 9 अगस्त को ट्रंप की नई शांति रूपरेखा को ‘अस्वीकार्य’ बताया था। गाजा में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

वंदे मातरम विवाद: अब दिल्ली में सोनिया-राहुल के खिलाफ FIR, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

शिकायत के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान जानबूझकर बाधा या व्यवधान पैदा किया गया। इसी आरोप को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में वास्तव में क्या हुआ था।इससे पहलेकर्नाटक के मंगलूरू में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को गाने के दौरान सोनिया गांधी के हाव-भाव को लेकर हुए विवाद के बाद की गई है।मंगलुरु में भाजपा नेता विकास पुत्तुर ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी की हरकतों को पूरे भारत ने देखा है। कांग्रेस पार्टी लंबे समय से वंदे मातरम का विरोध करती रही है। कल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान वंदे मातरम बजाया गया। तब सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में रुकावट डाली। हमने और पूरे देश ने देखा कि वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम रोकने के लिए कह रही थीं और उन्हें निर्देश दे रही थीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

अखिलेश यादव का एलान: सपा की सरकार बनी तो 16 अगस्त को होगी यूपी में छुट्टी, वंदेमातरम विवाद पर तोड़ी चुप्पी

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि आजादी की लड़ाई में वीरांगना अवंती बाई लोधी ने वीरता और शौर्य के साथ अंग्रेजों का मुकाबला किया। स्वतंत्रता आंदोलन में महारानी लक्ष्मी बाई के साथ ही हम वीरांगना अवंती बाई लोधी को भी याद करते है। समाजवादी सरकार में वीरांगना अवंती बाई लोधी के जन्म दिन पर 16 अगस्त को छुट्टी घोषित की जाएगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ ही 16 अगस्त को वीरांगना अवंती बाई लोधी को याद करने के लिए सरकारी छुट्टी होगी। गोमती रिवरफ्रंट पर वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा सोने की तलवार के साथ लगाकर सम्मान दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 196वीं जयंती पर आयोजित विशाल सम्मेलन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। समाजवादी पार्टी को एक-एक वोट जोड़ना है। पीडीए में सभी लोगों को शामिल कर गुलदस्ता बनाया जाएगा। भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में 10 वर्षों से देख रहे हैं। दिल्ली में भी कई वर्षों से भाजपा सरकार हैं।उन्होंने कहा कि जो लोग बहुत ताकतवर दिखाई दे रहे थे, उन्हें कम उम्र के नौजवानों और छात्रों ने झुका दिया। जो लोग रामराज लाने की बात करते थे. उन्होंने अयोध्या में राम धन लूट लिया। प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी कर लिया। आलू व मक्का पैदा करने वाले किसानों को कीमत नहीं मिली। कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी और आसपास के जिलों में किसानों को भारी नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने जिले गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिया।पूर्व सीएम ने कहा कि देश आजादी का जश्न मना रहा था और मुख्यमंत्री विभाजन का उत्सव म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं TMC और डीएमके; माकपा ने पूछा- कांग्रेस का रुख क्या?

कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा अपनी घटती लोकप्रियता से ध्यान भटकाने के लिए यह बनावटी विवाद खड़ा कर रही है। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान सोनिया गांधी ने तो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तारीफ की थी, क्योंकि वह वंदे मातरम पूरी निष्ठा से गा रहे थे। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि सोनिया गांधी गीत रोकने की कोशिश नहीं कर रही थीं। उन्होंने बस मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मंगवाने का इशारा किया था, क्योंकि खड़गे काफी देर से खड़े थे।तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कितने सांसद वंदे मातरम के पूरे छह छंद गा सकते हैं? उन्होंने कहा कि किसी को राष्ट्रगीत न आने से वह देशविरोधी नहीं हो जाता। डीएमके प्रवक्ता टीके एस एलंगोवन ने भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हर छोटी बात में कमियां ढूंढने की आदी है। सोनिया गांधी के इशारे का गलत मतलब निकाला गया है।इस बीच, सीपीआई-एम के वरिष्ठ नेता एमए बेबी ने इस विवाद पर अलग रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में ही वंदे मातरम को लेकर एक जैसा नियम नहीं दिख रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि केरल में केवल राष्ट्रगान बजाया गया, जबकि तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में पूरा वंदे मातरम गाया गया। इसलिए, कांग्रेस नेतृत्व को देश के सामने अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करना चाहिए।15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया जा रहा था। इसी दौरान सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk