कैसे हाथ लगी सफलता? एसएसपी अमृतसर देहाती कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिले में पहले से ही नाकाबंदी और चेकिंग बढ़ाई गई थी। सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी विशेष नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में एएसआई कुलबीर सिंह गग्गोमहन इलाके में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे थे। टीम को सूचना मिली थी कि इलाके में कोई संदिग्ध वस्तु पड़ी हुई थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध काले रंग का मोम से लिपटा पैकेट पड़ा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर पैकेट की जांच की तो इसमें आईईडी होने का पता चला। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे का बॉक्स भी था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें