अंबेडकर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था। वंदे मातरम के 150वें साल पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से वंदे मातरम को फिर से आयुष देने का काम किया है। कांग्रेस की निर्लज्जता देखिए, कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम के गान के दौरान कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को वंदे मातरम का गान रोकने के लिए कहा। टीवी पर हम सबने देखा, कैसे वंदे मातरम का अपमान किया गया। सोनिया गांधी जी ये देश आपको माफ नहीं करेगा। कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान बीच में छोड़ दिया जाए। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए, जरा भी शर्म बची है तो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और जनता से माफी मांगनी चाहिए।गृह मंत्री अमित शाह निंबाहेड़ा में कार्यक्रम के बाद रविवार दोपहर करीब 3 बजे अलवर के विजयनगर ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे 6,262 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना की राशि भी सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।बता दें कि, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार रात राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे थे। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद अमित शाह कड़ी सुरक्षा के बीच उदयपुर सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।ये भी पढ़ें-अमित शाह के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
‘वंदे मातरम’ के अपमान पर किसपर भड़के शाह?: कहा- देश माफ नहीं करेगा; राजस्थान में पूर्व PM की प्रतिमा का अनावरण
अंबेडकर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था। वंदे मातरम के 150वें साल पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से वंदे मातरम को फिर से आयुष देने का काम किया है। कांग्रेस की निर्लज्जता देखिए, कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम के गान के दौरान कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को वंदे मातरम का गान रोकने के लिए कहा। टीवी पर हम सबने देखा, कैसे वंदे मातरम का अपमान क