सीएम के कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश थी एसपी विनोद कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का उद्देश्य नेहरू कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम को बाधित करना और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करना था। इसी वजह से पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। बैरिकेडिंग को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई जगह मजबूत बैरिकेड लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों से उन्हें तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस पर पथराव भी किया गया। उन्होंने कहा कि मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें