Bihar : पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल पुराने प्रॉपर्टी मामले में पुलिस की कार्रवाई; बोले- हो रही हत्या की साजिश

नीट छात्रा की हत्या के मामले में लगातार पुलिस सिस्टम और सरकार पर हमला करने वाले पूर्णिया सांसद के आवास पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने देर रात पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पप्पू यादव को 31 साल पुराने प्रॉपर्टी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव ने एक घर को किराये पर लेने के बाद उसमें कार्यालय बना लिया था। पप्पू यादव पर धोखे से आवास को किराये पर लेने का आरोप है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वे लोग पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एक पुराने मामले में कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद की जा रही है। तीन दिन पहले कोर्ट ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरुद्ध कुर्की-जब्ती का आदेश निर्गत किया था, जिसमें पप्पू यादव कोर्ट नहीं पहुंचे। अब पुलिस पप्पू यादव की गिरफ्तारी का वारंट लेकर आई है। वहीं उनके घर के बहार पप्पू यादव के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। यह कार्रवाई पटना के मंदिरी स्थित आवास पर की जा रही है।इस संबंध में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि मैं चूंकि नीट छात्रा की हत्या के मामले में लगातार पुलिस प्रशासन और सरकार के सिस्टम के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं, जो सरकार और पटना पुलिस को अच्छा नहीं लग रहा है। इसलिए पटना पुलिस मुझे मरवाना चाहती है। देर रात गर्दनीबाग़ थाने की पुलिस अचानक आकर मुझे जबरन ले जाने लगी। मैंने पूछा कि क्या मामला है तो पुलिस ने कहा मेरे साथ चलिए, कोर्ट का आदेश है।पप्पू यादव ने पुलिसकर्मी पर बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक सिविल ड्रेस में दीपक नाम के एक दारोगा ने मेरे साथ बदतमीजी की है। उन्होंन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Kamal Death Case:'असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है'; राहुल गांधी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली के जनकपुरी में एक गड्ढे में गिरने से एक निजी बैंक मेंं कार्यरत युवक कमल की मौत हो गई है। यह गड्ढे जल बोर्ड द्वारा खोदे गए थे। अब इस मामले पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। राहुला गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया। यह हादसा नहीं, हत्या है, और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता। असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है। क्योंकि यहां न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है। इंदौर का जहरीला पानी, नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क, गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण… कोई जवाबदेही नहीं है, और जब तक जवाबदेही नहीं होगी, तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा।" यह भी पढ़ें- ‘घी बनाने में हुआ बाथरूम क्लीनर का इस्तेमाल’: तिरुपति लड्डू में मिलावट पर CM नायडू का दावा, जगन पर साधा निशाना क्या है पूरा मामला कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। वह रोहिणी स्थित एक निजी बैंक की ब्रांच में कार्यरत था। जब वह लौट रहा था तब अचानक जनकपुरी के पास सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे ने उसकी जिंदगी छीन ली। परिवार का आरोप है कि अगर सड़क पर सुरक्षा इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमको इस इलाके में उसकी आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन उसे ढूंढने में मदद नहीं की। हम उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। यह घोर लापर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

लोकसभा: 'सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका', स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी

ओम बिरला ने कहा, उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत के समय कहा, मेरा प्रयास होता है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। प्रश्नकाल सभी माननीय सदस्यों का समय होता है। आज राजपाल जी और प्रियंका गांधी समेत अन्य सदस्यों के प्रश्न हैं। आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलाना चाहते। गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। अभी तक 19 घंटे 13 मिनट सदन का समय बर्बाद हो चुका है।उन्होंने विपक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 140 करोड़ जनता की अपेक्षा रहती है कि सदन चले, चर्चा और संवाद हो। लेकिन आप सभागृह की मर्यादाओं को समाप्त कर रहे हैं। देश की जनता ने पोस्टर और नारेबाजी के लिए आपको संसद में नहीं भेजा है। आपको चर्चा के लिए भेजा गया है। आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

Bengal SIR Row: चुनाव आयोग का दावा- नोटिस देने के बाद भी नहीं पेश हुए मतदाता; अब कटेंगे इनके नाम

पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान करीब 1.6 प्रतिशत ‘अमान्य’ मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची से हटाने के लिए योग्य पाया गया है। ये वे मतदाता हैं, जो अपने मतदान अधिकारों की वैधता को प्रमाणित करने वाले सहायक पहचान दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए। यह भी पढ़ें-AIMIM Vs BJP: UGC नियमों को लेकर ओवैसी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सरकार जातिगत भेदभाव दूर करने में रही नाकाम पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, सुनवाई के लिए बुलाए गए ‘अमान्य’ मतदाताओं की कुल संख्या 31,68,426 थी। इनमें से 50,000 से कुछ अधिक (कुल अमान्य मतदाताओं का 1.57 प्रतिशत) बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए।इसलिए मतदाताओं की सूची से नाम हटाने के लिए ईआरओ द्वारा उन्हें योग्य घोषित किया गया। सीईओ कार्यालय के सूत्रों ने बताया, ‘अमान्य’ मतदाताओं के लिए सुनवाई सत्र पूरे हो चुके हैं। वर्तमान में तार्किक विसंगति के मामलों की सुनवाई चल रही है। यह तय हो चुका है कि अमान्य मतदाताओं में से 1.57 प्रतिशत मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। अब यह देखना बाकी है कि अंतिम मतदाता सूची में तार्किक विसंगति के कितने मामलों को हटाया जाता है।" सुनवाई वर्तमान में जारी अनमैप्ड मतदाता वे हैं जो स्व-मैपिंग या वंशज मैपिंग के माध्यम से 2002 की मतदाता सूची के साथ कोई संबंध स्थापित करने में असमर्थ रहे। दूसरी ओर, तार्किक विसंगति के मामले वे हैं जिनमें वंशानुगत मानचित्रण के दौरान असामान्य डेटा का पता चला था। जिन मतदाताओं को तार्किक विसंगति के मामलों के रूप में पहचाना गया है और सुनवाई के लिए तलब किया गया है, उनकी कुल संख्या 94, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: पीएम मोदी को खरगे ने घेरा, कहा- 97 मिनट के भाषण में कोई ठोस बात नहीं बोली

#WATCH | On Opposition walking out during PM’s speech in Rajya Sabha, Congress President Mallikarjun Kharge says," There is no need to react to the PM’s speech, but I would like to respond to the things he said. In 97 minutes of this speech, the PM did not say anything… pic.twitter.com/lhFlv0E2OY — ANI (@ANI) February 6, 2026 न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खरगे ने पीएम मोदी को घेरा। अपने बयान में उन्होंने कहा, ‘झूठी बातों को दोहराना (प्रधानमंत्री) उनका हमेशा एक काम रहा है। 97 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने कुछ नई बात नहीं कही और हमने जो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विचार रखे थे, उन्होंने उसपर एक भी जवाब नहीं दिया। वो सिर्फ 100 साल, 75 साल की बात करते रहे। हमें जनरल नरवणे (रिटायर्ड) की पब्लिश हुई किताब मिल गई, लेकिन उन्हें यह कैसे नहीं मिली? रक्षा मंत्री यह कैसे कह सकते हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है?‘उन्होंने आगे कहा कि रक्षा मंत्री इसका बचाव करते रहे। जब विपक्ष के विपक्ष राहुल गांधी ने मुद्दा (2022 चीन मुद्दा) उठाया तो वे क्यों परेशान हुए? बाद में, वे केवल मुझे गाली देते रहे। उनके पास कोई तथ्य नहीं थे, जिनके आधार पर वे हमें जवाब दे सकें। उन्होंने हम पर सिखों का अपमान करने का भी आरोप लगाया। हम सिख समुदाय का सम्मान करते हैं। डॉ. मनमोहन सिंह, एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, दो बार वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए। आप दलितों सहित किसी का सम्मान नहीं करते। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने कांग्रेस को गाली देने के अलावा क्या किया है? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

UP में SIR: आज है मतदाता सूची संशोधन की अंतिम तारीख, नाम कटने या गलत होने पर करें ये काम

दरअसल, चुनाव से पहले हो रहे SIR का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो, ताकि भविष्य में वोटिंग या अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में कोई समस्या न आए। आज अंतिम मौका है जिसमें लोग फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं और पुराने रिकॉर्ड में सुधार कर सकते हैं। देर होने पर यह अवसर अगले साल तक उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे आज ही आवेदन करें। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम सुधार और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। मतदाता सूची में दावा या आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी शुक्रवार यानी आज है, इसलिए जिन लोगों का नाम अभी सूची में शामिल नहीं है या जिनके विवरण में कोई गलती है, उन्हें आज ही बीएलओ के दफ्तर जाना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar Budget Session Live: किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने क्या अपील की?

12:04 PM, 06-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: वामदल के विधायक ने उठाया यह गंभीर मामला विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने किसानों की समस्या को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। उन्हें यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है। खाद नहीं होने के कारण फसलों को क्षति पहुंच रही है। इसमें लोकल लेवल पर कृषि पदाधिकारी और कर्मियों की भी मिली भगत है। इसलिए इस गंभीर मुद्दे पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाए। विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने किसानों की समस्या को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। उन्हें यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है। खाद नहीं होने के कारण फसलों को क्षति पहुंच रही है। इसमें लोकल लेवल पर कृषि पदाधिकारी और कर्मियों की भी मिली भगत है। इसलिए इस गंभीर मुद्दे पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाए। 11:41 AM, 06-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने क्या सवाल उठाया? प्रश्नोत्तर काल में भाजपा की विधायक मैथिली ठाकुर ने अलीनगर विधानभा से स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर विधानसभा उठाया। उन्होंने कहा कि सवाल का जो उत्तर मिला है, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। एक बार मंत्री पुन: अवलोकन करें। हॉस्पिटल में एमबीबीएम डॉक्टर नहीं हैं। भवन भी जर्जर हैं। मैं खुद वहां का निरीक्षण कर चुकी हैं। वहां पर दो एमबीबीएस डॉक्टर की जरूरत है। पांच से सात पंचायत के करीब 40 हजार लोग इस पर निर्भर हैं। इसलिए स्वास्थ्य मंत्री इस पर ध्यान दें। यही मेरी अपील है। 11:32 AM, 06-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: विपक्ष के विधायकों ने किया प्रदर्शन विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर किसानों के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

हवाई यात्रा कितनी सुरक्षित?: 370 से अधिक विमान खस्ताहाल, एअर इंडिया, इंडिगो समेत कई कंपनियों में मिली 'बीमारी'

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सदन को लिखित जवाब में बताया कि तीन फरवरी तक इंडिगो के सबसे ज्यादा 405 विमानों की जांच हुई, जिनमें से 148 में बार-बार खराबी मिली। लेकिन एयर इंडिया ग्रुप का अनुपात इससे कहीं ज्यादा खराब रहा। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कुल 267 विमानों की जांच हुई, जिनमें से 191 में बार-बार दिक्कतें मिलीं। यह कुल जांच का करीब 72 प्रतिशत है।अलग-अलग आंकड़ों में एयर इंडिया के 166 में से 137 विमानों में और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 101 में से 54 विमानों में खराबी पाई गई। अन्य एयरलाइंस में स्पाइसजेट के 43 विमानों की जांच हुई, जिसमें 16 में कमी मिली। वहीं, अकासा एयर के 32 में से 14 विमानों में खराबी पाई गई।इन आंकड़ों पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने बहुत ज्यादा सावधानी बरतते हुए अपने पूरे बेड़े की बड़े पैमाने पर जांच की है, इसलिए ये संख्या ज्यादा दिख रही है। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनकी ज्यादातर कमियां डी श्रेणी की हैं। इसमें सीट, ट्रे टेबल और स्क्रीन जैसी चीजें आती हैं। अधिकारी ने कहा कि इनका विमान की सुरक्षा से कोई संबंध नहीं है।मंत्री मोहोल ने बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए ने निगरानी बढ़ा दी है। डीजीसीए ने योजना के तहत 3,890 निगरानी निरीक्षण, 56 रेगुलेटरी ऑडिट, 84 विदेशी विमानों की जांच और 492 रैंप निरीक्षण किए। इसके अलावा बिना बताए 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट निरीक्षण भी किए गए। मंत्री ने यह भी बताया कि डीजीसीए में तकनीकी स्टाफ की कमी दूर करने के लिए पुनर्गठन किया गया है। साल 2022 में तकनीकी पद 637 थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 1,063 कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

मद्रास हाई कोर्ट ने अभिनेता विजय की याचिका को किया खारिज, टैक्स पेनल्टी से जुड़ा है मामला

मद्रास हाई कोर्ट ने टीवीके प्रमुख विजय की एक याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में अभिनेता ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें 1.50 करोड़ रुपये का जुर्माना देने का निर्देश दिया गया था। क्यों लगाया गया था विजय पर जुर्माना? शुक्रवार को मद्रास हाई कोर्ट ने अभिनेता विजय की उस रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक आदेश को चुनौती दी थी। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अभिनेता को 1.50 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया था। यह मामला 2015-16 के फाइनेंशियल ईयर का है। जब विजय पर अपनी अतिरिक्त इनकम का खुलासा ना करने की बात सामने आई थी। विजय ने इनकम टैक्स के आदेश का पालन नहीं किया, जुर्माना नहीं भरा। इसके बजाय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के जुर्माने वाले आदेश को चुनौती दी और साल 2022 में एक याचिका दायर की। जस्टिस सेंथिलकुमार राममूर्ति ने पिछले महीने इसी रिट याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया था।विजय थलापति साउथ फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। वह अभिनय की दुनिया से निकलकर अब तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। पार्टी टीवीके के वह प्रमुख हैं। बतौर अभिनेता उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ है। इस फिल्म को लेकर भी विवाद चल रहा है, फिल्म अभी रिलीज नहीं हो सकी है। इसकी रिलीज का मामला कोर्ट में लंबित है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

विमानन क्षेत्र पर बड़ा खुलासा: आधे से ज्यादा विमानों की जांच में मिली तकनीकी खामी, लोकसभा में दी जानकारी

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सदन को लिखित जवाब में बताया कि तीन फरवरी तक इंडिगो के सबसे ज्यादा 405 विमानों की जांच हुई, जिनमें से 148 में बार-बार खराबी मिली। लेकिन एयर इंडिया ग्रुप का अनुपात इससे कहीं ज्यादा खराब रहा। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कुल 267 विमानों की जांच हुई, जिनमें से 191 में बार-बार दिक्कतें मिलीं। यह कुल जांच का करीब 72 प्रतिशत है।अलग-अलग आंकड़ों में एयर इंडिया के 166 में से 137 विमानों में और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 101 में से 54 विमानों में खराबी पाई गई। अन्य एयरलाइंस में स्पाइसजेट के 43 विमानों की जांच हुई, जिसमें 16 में कमी मिली। वहीं, अकासा एयर के 32 में से 14 विमानों में खराबी पाई गई।इन आंकड़ों पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने बहुत ज्यादा सावधानी बरतते हुए अपने पूरे बेड़े की बड़े पैमाने पर जांच की है, इसलिए ये संख्या ज्यादा दिख रही है। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनकी ज्यादातर कमियां डी श्रेणी की हैं। इसमें सीट, ट्रे टेबल और स्क्रीन जैसी चीजें आती हैं। अधिकारी ने कहा कि इनका विमान की सुरक्षा से कोई संबंध नहीं है।मंत्री मोहोल ने बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए ने निगरानी बढ़ा दी है। डीजीसीए ने योजना के तहत 3,890 निगरानी निरीक्षण, 56 रेगुलेटरी ऑडिट, 84 विदेशी विमानों की जांच और 492 रैंप निरीक्षण किए। इसके अलावा बिना बताए 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट निरीक्षण भी किए गए। मंत्री ने यह भी बताया कि डीजीसीए में तकनीकी स्टाफ की कमी दूर करने के लिए पुनर्गठन किया गया है। साल 2022 में तकनीकी पद 637 थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 1,063 कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk