दरअसल, चुनाव से पहले हो रहे SIR का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो, ताकि भविष्य में वोटिंग या अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में कोई समस्या न आए। आज अंतिम मौका है जिसमें लोग फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं और पुराने रिकॉर्ड में सुधार कर सकते हैं। देर होने पर यह अवसर अगले साल तक उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे आज ही आवेदन करें। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम सुधार और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। मतदाता सूची में दावा या आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी शुक्रवार यानी आज है, इसलिए जिन लोगों का नाम अभी सूची में शामिल नहीं है या जिनके विवरण में कोई गलती है, उन्हें आज ही बीएलओ के दफ्तर जाना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें