नीट छात्रा की हत्या के मामले में लगातार पुलिस सिस्टम और सरकार पर हमला करने वाले पूर्णिया सांसद के आवास पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने देर रात पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पप्पू यादव को 31 साल पुराने प्रॉपर्टी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव ने एक घर को किराये पर लेने के बाद उसमें कार्यालय बना लिया था। पप्पू यादव पर धोखे से आवास को किराये पर लेने का आरोप है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वे लोग पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एक पुराने मामले में कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद की जा रही है। तीन दिन पहले कोर्ट ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरुद्ध कुर्की-जब्ती का आदेश निर्गत किया था, जिसमें पप्पू यादव कोर्ट नहीं पहुंचे। अब पुलिस पप्पू यादव की गिरफ्तारी का वारंट लेकर आई है। वहीं उनके घर के बहार पप्पू यादव के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। यह कार्रवाई पटना के मंदिरी स्थित आवास पर की जा रही है।इस संबंध में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि मैं चूंकि नीट छात्रा की हत्या के मामले में लगातार पुलिस प्रशासन और सरकार के सिस्टम के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं, जो सरकार और पटना पुलिस को अच्छा नहीं लग रहा है। इसलिए पटना पुलिस मुझे मरवाना चाहती है। देर रात गर्दनीबाग़ थाने की पुलिस अचानक आकर मुझे जबरन ले जाने लगी। मैंने पूछा कि क्या मामला है तो पुलिस ने कहा मेरे साथ चलिए, कोर्ट का आदेश है।पप्पू यादव ने पुलिसकर्मी पर बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक सिविल ड्रेस में दीपक नाम के एक दारोगा ने मेरे साथ बदतमीजी की है। उन्होंन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें