12:04 PM, 06-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: वामदल के विधायक ने उठाया यह गंभीर मामला विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने किसानों की समस्या को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। उन्हें यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है। खाद नहीं होने के कारण फसलों को क्षति पहुंच रही है। इसमें लोकल लेवल पर कृषि पदाधिकारी और कर्मियों की भी मिली भगत है। इसलिए इस गंभीर मुद्दे पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाए। विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने किसानों की समस्या को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। उन्हें यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है। खाद नहीं होने के कारण फसलों को क्षति पहुंच रही है। इसमें लोकल लेवल पर कृषि पदाधिकारी और कर्मियों की भी मिली भगत है। इसलिए इस गंभीर मुद्दे पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाए। 11:41 AM, 06-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने क्या सवाल उठाया? प्रश्नोत्तर काल में भाजपा की विधायक मैथिली ठाकुर ने अलीनगर विधानभा से स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर विधानसभा उठाया। उन्होंने कहा कि सवाल का जो उत्तर मिला है, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। एक बार मंत्री पुन: अवलोकन करें। हॉस्पिटल में एमबीबीएम डॉक्टर नहीं हैं। भवन भी जर्जर हैं। मैं खुद वहां का निरीक्षण कर चुकी हैं। वहां पर दो एमबीबीएस डॉक्टर की जरूरत है। पांच से सात पंचायत के करीब 40 हजार लोग इस पर निर्भर हैं। इसलिए स्वास्थ्य मंत्री इस पर ध्यान दें। यही मेरी अपील है। 11:32 AM, 06-Feb-2026 Bihar Budget Session Live: विपक्ष के विधायकों ने किया प्रदर्शन विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर किसानों के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें