तंबुओं की नगरी फिर गुलजार: आस्था का वास... कल्पवासियों का डेरा; संगम की रेती पर कल्पवास करने का अक्षय पुण्य

1 of 10 magh mela 2026 prayagraj - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स संगम की रेती पर बने तंबुओं में गृहस्थ और साधु-संत कल्पवास करते हैं। कल्पवास में लोगों की दिनचर्या नियमित और संयमित होती है। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के संरक्षक स्वामी महेशाश्रम महाराज के मुताबिक पौष पूर्णिमा पर जो श्रद्धालु कल्पवास के लिए आते हैं, उन्हें सबसे पहले संगम तट पहुंचने पर गणेश पूजन करना चाहिए। प्रयागराज में संगम की रेती पर शनिवार को पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ ही माघ मेला ही नहीं कल्पवास भी शुरू हो गया। ऐसी मान्यता है कि माघ मास में सभी देवी-देवता प्रयागराज में ही वास करते हैं, इसलिए यहां पौष पूर्णिमा से कल्पवास की शुरुआत होती है। प्रयागराज में कल्पवास करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 10 माघ मेला क्षेत्र स्थित खाक चौक में स्नान ध्यान के बाद धुनी के सामने बैठे साधु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इसके बाद गंगा पूजन और रेत से पिंडी बनाकर सभी देवी-देवताओं का पूजन करना चाहिए। इसके बाद श्रद्धालु अपने शिविर में पहुंचते हैं। जहां शिविर के बाहर तुलसी और कदली का पौधा रोपने का विधान है। 3 of 10 पौष पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर मेला क्षेत्र में जाते कल्पवासी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी स्वामी बताते है कि प्रयाग, माघ और कल्पवास तीनों एक-दूसरे के पूरक हैं। इसका पौराणिक और शास्त्र वर्णित है कि श्रद्धालु पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर कल्पवास का संकल्प लेकर एक माह का कठिन तप और व्रत की शुरुआत करते हैं। इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं। 4 of 10 Magh Mela 2026 - फोटो : अमर उजाला तीन पहर गंगा स्नान और भूमि पर शयन करते …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका में नए साल पर हमले की साजिश नाकाम: हथौड़ा-चाकू.. ISIS से प्रभावित साजिशकर्ता से FBI को क्या-क्या मिला?

1 of 5 हमले की साजिश नाकाम होने की जानकारी देते अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारी - फोटो : एक्स/एफबीआई अमेरिका के न्याय विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरी कैरोलिना में नए साल की पूर्व संध्या पर एक चाकू और हथौड़े से हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया। विभाग ने कहा कि इस हमले को अंजाम देने की योजना कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से प्रभावित एक व्यक्ति ने बनाई थी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 एफबीआई प्रमुख काश पटेल (फाइल) - फोटो : एक्स@FBIDirectorKash 3 of 5 Christian Sturdivant - फोटो : एक्स@DahlgrenDDG43 अगली सुनवाई तक हिरासत में रहेगा आरोपी रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह स्पष्ट हुआ कि स्टर्डिवेंट हमला करने की योजना बना रहा था, तो उसे चौबीस घंटे की निगरानी में रखा गया। नॉर्थ कैरोलिना की एक जज ने उसे सात जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई तक हिरासत में रखने का आदेश दिया। 4 of 5 आरोपी के घर से बरामद हथौड़ा और चाकू - फोटो : एक्स/एफबीआई 5 of 5 क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट के घर से बरामद हाथ से लिखा नोट - फोटो : एक्स/एफबीआई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 1 min · National Desk

BMC Elections: मतदान से पहले महायुति के 68 प्रत्याशी निर्विरोध जीते, भाजपा के अकेले 44 शामिल; आयोग करेगा जांच

महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा और महायुति गठबंधन के सहयोगियों ने 68 सीटें निर्विरोध जीत ली है। इसमें अकेले भाजपा के 44 उम्मीदवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 22 और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दो उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने उन नगर निकायों से रिपोर्ट मांगी है, जहां सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ये भी पढ़ें - Maharashtra Civic Polls: ‘मैं भी घोटाले का आरोपी…’, अजित पवार दागी प्रत्याशी उतारने के फैसले का बचाव कर बोले महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में शुक्रवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने शुक्रवार देर शाम को बताया कि भाजपा और महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जो नगर निकाय के चुनाव में पार्टी की बढ़ती ताकत और लोकप्रियता को दर्शाता है।केशव उपाध्याय ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों में भाजपा के 44 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें सबसे अधिक 15 उम्मीदवार ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) से है, जबकि यहां से शिवसेना के 6 उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं। इसके बाद पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, पनवेल, भिवंडी, धुले, जलगांव और अहिल्यानगर हैं। बड़ी संख्या में सत्तापक्ष के उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने के मामले में विपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं।वहीं, निर्वाचन आयोग ने फैसला किया है कि वह इस बात की जांच करेगा कि क्या निर्विरोध चुने जान के मकसद से नामांकन वापस लेने के लिए विपक्षी उम्मीदवारों पर कोई दबाव तो नहीं डाला गया या उन्हें कोई प्रलोभन तो नहीं दिया गया।गौरतलब है कि 29 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

Magh Mela 2026: संगम में आस्था का सैलाब...लगा रहे पवित्र त्रिवेणी में डुबकी; पौष पूर्णिमा पर पहला मुख्य स्नान

अमर उजाला के वरिष्ठ रिपोर्टरों मुनींद्र वाजपेई और शिव त्रिपाठी द्वारा संगम से सीधे मिल रही जानकारी के अनुसार, इस शुभ स्नान के साथ ही एक माह तक चलने वाले कल्पवास का शुभारंभ भी हो गया है।पौष पूर्णिमा के स्नान के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। भोर होते ही संगम तट पर जयकारों का शोर गूंजने लगा था। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन भक्ति की भावना सभी को प्रेरित कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 1 min · National Desk

Bangladesh: 'हमने उसे जिंदा जला दिया', पुलिस के SI संतोष की हत्या पर छात्र नेता का दावा; वीडियो वायरल

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने देशभर में आक्रोश फैला दिया है, जिसमें एक कथित छात्र नेता खुलेआम एक हिंदू पुलिस अफसर की लिंचिंग पर डींग मारता दिखाई दे रहा है। The boy is a student coordinator from Habiganj district. He is openly threatening the Officer-in-Charge of a police station, saying he will burn the station down. He even boasts that during the July movement they had already set the Baniachong police station on fire. He goes even… pic.twitter.com/CNzirf99Vg — Sahidul Hasan Khokon (@SahidulKhokonbd) January 2, 2026 यह वीडियो एक्स पर एक पत्रकार और लेखक साहिदुल हसन खोकोन ने शेयर किया था। वीडियो में युवक खुद को हबीगंज जिले का छात्र समन्वयक बताते हुए पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकी देता नजर आता है। वह कहता है कि जुलाई 2024 के आंदोलन के दौरान उन्होंने एक पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया था और हिंदू सब-इंस्पेक्टर संतोष भाभू को जिंदा जला दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि वह यह बयान एक पुलिस थाने के भीतर बैठकर, बिना किसी डर या पछतावे के देता है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की प्रामाणिकता, वक्ता की पहचान या वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं कर रहा है। पुराने जख्म एक बार फिर हरे इस बयान ने अगस्त 2024 में हुई उस भयावह घटना को फिर से चर्चा में ला दिया है, जब हबीगंज जिले के बनियाचोंग थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर संतोष भाभू की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: 'हमें पता है निशाना कहां साधना है', बोला तेहरान; ईरान में विरोध-प्रदर्शन पर ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव

ईरान में आर्थिक अस्थिरता और मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव से प्रभावित लोगों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने हालात और संवेदनशील बना दिए हैं। तेहरान ने ट्रंप की टिप्पणी को लापरवाह और खतरनाक करार देते हुए साफ चेतावनी दी है कि ईरान की संप्रभुता में किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईरान सरकार का कहना है कि हालिया विरोध प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है और अधिकांश प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे हैं। हालांकि, कुछ स्थानों पर हिंसक घटनाएं भी सामने आई हैं, जिनमें पुलिस थाने पर हमला और सुरक्षाबलों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंके जाने जैसी घटनाएं शामिल हैं। सरकार ने इन्हें अलग-थलग आपराधिक कृत्य बताया है।तेहरान ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अमेरिका के भीतर नेशनल गार्ड की तैनाती करने वाले ट्रंप को यह भली-भांति समझना चाहिए कि सार्वजनिक संपत्ति पर हमले किसी भी देश में स्वीकार्य नहीं होते। ऐसे में ईरान के आंतरिक मामलों पर बयानबाजी न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि क्षेत्रीय शांति के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है। ईरानी नेतृत्व ने आरोप लगाया कि ट्रंप का बयान उन ताकतों से प्रभावित हो सकता है, जो कूटनीति से डरती हैं या उसे अनावश्यक मानती हैं। ईरान ने दोहराया कि उसका इतिहास गवाह है देश के लोग हमेशा बाहरी हस्तक्षेप को सख्ती से खारिज करते आए हैं।बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी तरह की संप्रभुता-उल्लंघन की स्थिति में जवाब देने में सक्षम हैं। हम जानते हैं कि कहां और कैसे जवाब देना है, यह संदेश अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका और उसके सहयोगियों को दिया गया।प्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

IMD: ठंड-कोहरे की गिरफ्त में उत्तर भारत, पहाड़ों पर बर्फबारी; उड़ान-ट्रेनें प्रभावित, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी कोहरा कड़ाके की ठंड पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने दक्षिण भारत को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में कड़ाके की ठंड को और भीषण कर दिया है। उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत तक घने कोहरे, कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है और तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में मौसम ने कंपकंपा देने वाला बर्फीला रुख अख्तियार कर लिया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंड, शीतलहर तथा घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इस तीखी और कड़कड़ाती ठंड के लिए पश्चिमी विक्षोभ के साथ ऊपरी वायुमंडल की तेज हवाओं का साथ विशेष रूप से जिम्मेदार है। ये भी पढ़ें:- Army Chief: 4 से 6 जनवरी तक यूएई-श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे सेना प्रमुख, रणनीतिक तौर पर बेहद अहम होगी यात्रा इसके अलावा उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है, जहां हवा की गति लगभग 140 नॉट तक दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यही मौसमी परिस्थितियां उत्तर भारत में सर्दी के प्रकोप को और तीव्र बना रही हैं। मध्य प्रदेश में नए साल के पहले ही दिन मौसम ने अचानक करवट ली। राज्य के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय 16 जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया, जबकि 5 जिलों में बादल छाए रहे। पूर्वी राज्यों में मौसम का हाल पश्चिम बंगाल के कुछ हिस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: पौष पूर्णिमा के साथ माघ मेला आरंभ; प्रदूषण घटाने के लिए नई योजना; BMC में महायुति की बल्ले-बल्ले

संगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी में माघ मेले का शुभारंभ हो चुका है। आस्थावान लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। पहले मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर जमा हैं। डुबकी का सिलसिला जारी है। 44 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले के लिए संगम के घाट पूरी तरह तैयार हैं। मेला अवधि में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है, जबकि करीब 20 लाख कल्पवासी तीन जनवरी से एक फरवरी तक कल्पवास करेंगे। वहीं समूचा उत्तर भारत व मध्य भारत का कुछ हिस्सा घनघोर कोहरे, कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में है। कश्मीर घाटी व हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड कुछ ज्यादा ही महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार और पूर्वी भारत के ओडिशा तक घने कोहरे की चपेट में रहे। इससे कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। दृश्यता कम होने से दिल्ली में 66 उड़ानें रद्द हुई हैं। ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें लोग बुद्ध से जुड़े उन पवित्र पिपरहवा अवशेषों को देख सकेंगे, जिन्हें इसी साल जुलाई में 127 वर्षों बाद विदेश से वापस लाया गया है। वहीं दूसरी ओर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जल्द संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और श्रीलंका के दौरे पर रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार सेना प्रमुख का यह दौरा 4 से 9 जनवरी के बीच होने जा रहा है। सेना प्रमुख दोनों देशों में अपने समकक्षों एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर द्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: भगवान बुद्ध के 127 वर्ष बाद भारत लौटे पवित्र पिपरहवा अवशेष देख सकेंगे लोग, प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें लोग बुद्ध से जुड़े उन पवित्र पिपरहवा अवशेषों को देख सकेंगे, जिन्हें इसी साल जुलाई में 127 वर्षों बाद विदेश से वापस लाया गया है। इस अंतररराष्ट्रीय प्रदर्शनी में पिपरहवा से मिले प्रामाणिक अवशेषों और पुरातात्विक सामग्रियों को भी प्रदर्शित किया गया है जो राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली और भारतीय संग्रहालय, कोलकाता में संरक्षित रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस प्रदर्शन का जिक्र करते हुए लिखा कि यह इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।प्रदर्शनी सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसका शीर्षक द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, यह प्रदर्शनी भगवान बुद्ध के नेक विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह हमारे युवाओं और हमारी समृद्ध संस्कृति के बीच के बंधन को और गहरा करने का भी प्रयास है। मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं, जिन्होंने इन पवित्र अवशेषों को स्वदेश वापस लाने में योगदान दिया। यह प्रदर्शनी विभिन्न विषयों पर आधारित खंडों में विभाजित है। आम लोगों की समझ को और बेहतर बनाने के लिए प्रदर्शनी में ऑडियो-विजुअल व्यवस्था की गई है।प्रदर्शनी में इमर्सिव फिल्में, डिजिटल पुनर्निर्माण, व्याख्यात्मक प्रोजेक्शन और मल्टीमीडिया प्रस्तुतियां शामिल हैं, जिनके माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन, पिपरहवा अवशेषों की खोज, उनके संदेशों के प्रसार और उनसे जुड़ी कला परंपराओं की स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

FBI Disrupted Attack: अमेरिका में नए साल से पहले टली बड़ी साजिश, FBI ने IS के नापाक मंसूबों को किया नाकाम

फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (एफबीआई) ने बताया कि नॉर्थ कैरोलाइना के एक किराना स्टोर को निशाना बनाने की साजिश को विफल कर दिया गया है। इस मामले में 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर विदेशी आतंकी संगठन से प्रेरित होकर हमला करने की तैयारी का आरोप है। एफबीआई ने कहा कि आरोपी क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर विदेशी आतंकी संगठन को भौतिक सहायता देने की कोशिश का आरोप है। आरोपी को संघीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे हिरासत में रखा गया है। मामले की अगली सुनवाई सात जनवरी को तय की गई है।एफबीआई के हलफनामे का हवाला देते हुए बताया गया कि आरोपी सोशल मीडिया पर आईएस के समर्थन में पोस्ट कर रहा था। जांच में सामने आया कि वह संगठन के प्रति निष्ठा जता चुका था और नए साल की रात भीड़भाड़ वाले स्थान पर हमला करने की योजना बना रहा था।कहा गया कि आरोपी पहले भी एजेंसियों की रडार पर आ चुका था। वर्ष 2022 में, नाबालिग रहते हुए, उसके यूरोप में आईएस से जुड़े एक व्यक्ति के संपर्क में होने की जानकारी मिली थी। उस दौरान उसे काले कपड़े पहनकर हथौड़े से हमला करने जैसे निर्देश मिलने का भी जिक्र है।एफबीआई ने कहा कि समय पर खुफिया जानकारी और सतर्क निगरानी के कारण संभावित खतरे को रोका जा सका। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। मामले की जांच जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk