फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (एफबीआई) ने बताया कि नॉर्थ कैरोलाइना के एक किराना स्टोर को निशाना बनाने की साजिश को विफल कर दिया गया है। इस मामले में 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर विदेशी आतंकी संगठन से प्रेरित होकर हमला करने की तैयारी का आरोप है। एफबीआई ने कहा कि आरोपी क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर विदेशी आतंकी संगठन को भौतिक सहायता देने की कोशिश का आरोप है। आरोपी को संघीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे हिरासत में रखा गया है। मामले की अगली सुनवाई सात जनवरी को तय की गई है।एफबीआई के हलफनामे का हवाला देते हुए बताया गया कि आरोपी सोशल मीडिया पर आईएस के समर्थन में पोस्ट कर रहा था। जांच में सामने आया कि वह संगठन के प्रति निष्ठा जता चुका था और नए साल की रात भीड़भाड़ वाले स्थान पर हमला करने की योजना बना रहा था।कहा गया कि आरोपी पहले भी एजेंसियों की रडार पर आ चुका था। वर्ष 2022 में, नाबालिग रहते हुए, उसके यूरोप में आईएस से जुड़े एक व्यक्ति के संपर्क में होने की जानकारी मिली थी। उस दौरान उसे काले कपड़े पहनकर हथौड़े से हमला करने जैसे निर्देश मिलने का भी जिक्र है।एफबीआई ने कहा कि समय पर खुफिया जानकारी और सतर्क निगरानी के कारण संभावित खतरे को रोका जा सका। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। मामले की जांच जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें