कर्नाटक में झड़प: कांग्रेस-भाजपा समर्थकों की भिड़ंत मामले में एसपी निलंबित; CM सिद्धारमैया ने जांच के आदेश दिए

पुलिस के अनुसार, तीन जनवरी को प्रस्तावित वाल्मीकि प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के बैनर जनार्दन रेड्डी के आवास के पास लगाने पर विवाद भड़का। बहस देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई, जिसके बाद फायरिंग हुई। इस मामले में भाजपा विधायक जी. जनार्दन रेड्डी, पूर्व मंत्री बी. श्रीरामुलु सहित कई लोगों के खिलाफ चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए भी मामला दर्ज किया है। हालात काबू में रखने के लिए केएसआरपी और जिला सशस्त्र रिजर्व की 20 से अधिक टुकड़ियां तैनात की गई हैं। एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) आर. हितेंद्र ने बताया कि पांच निजी बंदूकें जब्त की गई हैं और लाइसेंस व नियमों के उल्लंघन की जांच जारी है।कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने हालात की गंभीरता को देखते हुए छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। यह दल तुरंत बेल्लारी जाकर घटनास्थल का दौरा करेगा और पूरी स्थिति का आकलन कर पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगा।गुरुवार शाम बेल्लारी शहर में एक प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से पहले बैनर लगाने को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल बन गया और पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

CM मोहन यादव सख्त: इंदौर निगम आयुक्त हटाए गए, भागीरथपुरा पानी कांड पर दो अफसर- सिसोनिया और श्रीवास्तव भी नपे

बता दें इससे पहले इंदौर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने नगर निगम में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन IAS अधिकारियों को अपर आयुक्त पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में दो डायरेक्टर आईएएस और एक प्रमोटी आईएएस को नगर निगम इंदौर में पदस्थ किया है। इसमें 2019 बैच के आईएएस और खरगोन में सीईओ आकाश सिंह को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। साथ ही 2020 के आईएएस और आलीराजपुर में सीईओ प्रखर सिंह और 2020 बैंच के ही आईएएस और इंदौर में उप परिवहन आयुक्त आशीष कुमार पाठक को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त् बनाया गया है। वहीं, 2017 बैंच के आईएएस इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को हटा कर मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का उप सचिव बनाया गया । ये भी पढ़ें- इंदौर में काल बना दूषित पानी: CM मोहन ने आयुक्त से मांगा जवाब; अपर आयुक्त, प्रभारी अधीक्षण यंत्री पर गिरी गाज भागीरथपुरा में हुई घटना में 15 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों की समीक्षा की थी। इसके बाद शासन स्तर पर निर्णय लेते हुए नगर निगम की प्रशासनिक टीम में बदलाव किए गए। नगर निगम में एक साथ तीन IAS अधिकारियों की नियुक्ति को सरकार की ओर से प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही बढ़ाने का संकेत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई टीम के माध्यम से निगम के कामकाज, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ये भी पढ़ें- Indore Diarrhea Outbreak: जिंदगी की कीमत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

भागीरथपुरा मामले में अफसरों पर गाज: सिसोनिया-श्रीवास्तव निलंबित, CM के निर्देश के बाद हटाए गए निगम आयुक्त यादव

बता दें इससे पहले इंदौर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने नगर निगम में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन IAS अधिकारियों को अपर आयुक्त पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में दो डायरेक्टर आईएएस और एक प्रमोटी आईएएस को नगर निगम इंदौर में पदस्थ किया है। इसमें 2019 बैच के आईएएस और खरगोन में सीईओ आकाश सिंह को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। साथ ही 2020 के आईएएस और आलीराजपुर में सीईओ प्रखर सिंह और 2020 बैंच के ही आईएएस और इंदौर में उप परिवहन आयुक्त आशीष कुमार पाठक को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त् बनाया गया है। वहीं, 2017 बैंच के आईएएस इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को हटा कर मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का उप सचिव बनाया गया । ये भी पढ़ें- इंदौर में काल बना दूषित पानी: CM मोहन ने आयुक्त से मांगा जवाब; अपर आयुक्त, प्रभारी अधीक्षण यंत्री पर गिरी गाज भागीरथपुरा में हुई घटना में 15 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों की समीक्षा की थी। इसके बाद शासन स्तर पर निर्णय लेते हुए नगर निगम की प्रशासनिक टीम में बदलाव किए गए। नगर निगम में एक साथ तीन IAS अधिकारियों की नियुक्ति को सरकार की ओर से प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही बढ़ाने का संकेत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई टीम के माध्यम से निगम के कामकाज, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ये भी पढ़ें- Indore Diarrhea Outbreak: जिंदगी की कीमत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

भागीरथपुरा मामले में अफसरों पर गाज: सिसोनिया और श्रीवास्तव निलंबित, सीएम ने आयुक्त को हटाने के निर्देश दिए

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन में आ गए हैं। इंदौर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव के बाद उन्होंने अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई घटना में राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में कठोर निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। वहीं, आयुक्त नगर निगम दिलीप यादव को हटाने के निर्देश दिए हैं। बता दें सिसोनिया को इंदौर से भोपाल ट्रांसफर कर मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया था। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई घटना में राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में कठोर निर्णय लिये जा रहे हैं। निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप… January 2, 2026 बता दें इससे पहले इंदौर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने नगर निगम में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन IAS अधिकारियों को अपर आयुक्त पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में दो डायरेक्टर आईएएस और एक प्रमोटी आईएएस को नगर निगम इंदौर में पदस्थ किया है। इसमें 2019 बैच के आईएएस और खरगोन में सीईओ आकाश सिंह को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। साथ ही 2020 के आईएएस और आलीराजपुर में सीईओ प्रखर सिंह और 2020 बैंच के ही आईएएस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

UIDAI Hackathon 2026: छात्रों के पास दो लाख रुपये जीतने का मौका, हैकथॉन में भाग लेकर करना होगा ये काम

UIDAI Online Data Hackathon 2026: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से ऑनलाइन हैकेथॉन 2026 की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता आधार नामांकन और अपडेट से जुड़े डेटा पर आधारित होगी, जिसका उद्देश्य समाज से जुड़े रुझानों और पैटर्न को समझना है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 20 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Earthquake: मेक्सिको में आया 6.5 तीव्रता का भूकंप, बड़े नुकसान की आशंका; राष्ट्रपति ने रोकी प्रेस कॉन्फ्रेंस

दक्षिण अमेरिकी देश मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा के अनुसार, राजधानी में आए भूकंप की तीव्रता 6.5 रिक्टर स्केल पर मापी गई। जिस वक्त भूकंप आया, उस समय मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेस कर रही थी, उसे बीच में ही रोकना पड़ा। उन और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

एलन मस्क की कंपनी एक्स पर सख्ती: भारत सरकार के निर्देश- अश्लील और गैरकानूनी सामग्री हटाएं, जानिए पूरा मामला

केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सख्त नोटिस जारी किया है। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी- एक्स से जुड़े इस मामले में भारत सरकार ने कड़े निर्देश देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किए जा रहे अश्लील और गैरकानूनी कंटेंट को हटाने को कहा है। दो जनवरी को जारी इस आदेश में कहा गया है कि एक्स के एआई एप ग्रोक का इस्तेमाल कर बनाए गए कंटेंट तुरंत हटाने होंगे। ऐसा न करने पर कंपनी को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। एक्स पर लगे आरोपों का संज्ञान लेते हुए सरकार ने भारत में एक्स के मुख्य अनुपालन अधिकारी (Chief Compliance Officer ) को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एक्स वैधानिक रूप से उचित दायित्वों का पालन करने में विफल रहा है।सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया नैतिकता संहिता) नियम, 2021 (Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 (Information Technology Act, 2000) के तहत नियमों के उल्लंघन पर भी कड़ा एतराज जताया है। यूजर्स खुलेआम कर रहे एआई का दुरुपयोग जब एलन मस्क ने ग्रोक को लॉन्च किया था, तब उन्होंने गर्व से कहा था कि उनके एआई पर अन्य टूल्स (जैसे चैटजीपीटी या जेमिनी) की तरह सख्त पाबंदियां नहीं होंगी। लेकिन अब यही आजादी महिलाओं के लिए खतरा बन गई है। यूजर्स खुलेआम एआई पर उपलब्ध अन्य यूजर्स की तस्वीरों को ग्रोक एआई से मॉर्फ (छेड़छाड़) करवा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एआई टूल- ग्रोक पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि ग्रोक को ट्रेनिंग देने वाले कर्मचारियों को बच्चों के यौन शोषण (CSAM) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Indore Deaths: दूषित पानी से अब तक 15 मौतें; सरकार ने हाईकोर्ट में बताईं चार; महापौर बोले- 10 की जानकारी मिली

भागीथपुरा में दूषित पानी की सप्लाई से अब तक 15 मौतें की बात सामने आईं हैं लेकिन सरकार ने जो स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की है। उसमें दूषित पानी से चार मौतें होना बताया है, जबकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 10 लोगों की मौत हो जाने की जानकारी मिलने की बात कही है। दरअसल, हाईकोर्ट में दूषित पेयजल मामले में दो याचिकाएं लगी हैं। भागीरथपुरा में हुई मौतों में एक महिला का पोस्मार्टम किया गया, बाकी सभी को स्वास्थ्य विभाग प्रारंभिक तौर पर सामान्य मौतें बताता रहा है। बाद में चार मौतों की वजह डायरिया बताई गई है। ये भी पढ़ें:-जिंदगी की कीमत दो लाख नहीं होती, पद पर बैठे लोग बिसलेरी क्यों पीते रहे: उमा भारती प्रदेश सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट गुरुवार को दूषित पानी के मामले में एमपी हाई्कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में निगमायुक्त और अपर आयुक्त को शोकाज नोटिस जारी किया है। उन्हें इस घटना के तथ्य पेश करने को कहा गया है।जबलपुर में हाईकोर्ट जस्टिस डी डी बसंल तथा जस्टिस राजेन्द्र कुमार वाणी की अवकाशकालीन युगलपीठ के समक्ष सरकार की तरफ से पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया कि दूषित पानी के कारण इंदौर में चार व्यक्तियों की मौत हुई है। अभी तक कुल 294 व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसमें से 32 व्यक्तियों आईसीयू में भर्ती है और 93 व्यक्तियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में 201 व्यक्ति उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। अवकाशकालीन विशेष बेंच ने स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लेते हुए अगली सुनवाई 6 जनवरी को निर्धारित की है। इंदौर निवासी रितेश ईनानी तथा महेश गर्ग भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Gwalior: कतर में नौसेना के पूर्व कमांडर को फिर गिरफ्तार कर जेल भेजा, बहन ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

कतर में नौसेना के पूर्व कमांडर पुर्णेंदु तिवारी को एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिसके बाद उनके परिवार ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है। तिवारी 2022 में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसैना के आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिनमें से सात को माफी मिलने के बाद भारत लौटने की अनुमति मिली थी। पुर्णेंदु तिवारी भारतीय नौसेना के उन आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें 16 अगस्त 2022 को कतर में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: ठंड को लेकर सीएम योगी का बड़ा आदेश, 12वीं तक के सभी स्कूल पांच जनवरी तक बंद रहेंगे

अधिकारी फील्ड में एक्टिव रहें कड़ाके की ठंड के कारण ICSE, CBSE, UP बोर्ड और अन्य बोर्ड सहित क्लास 12 तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फील्ड में एक्टिव रहने, सभी जिलों में कंबल और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और यह पक्का करने का निर्देश दिया है कि कोई भी खुले में न सोए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कड़ाके की ठंड के दौरान लोगों को राहत देने के लिए सभी रैन बसेरों में जरूरी सुविधाओं का पूरा इंतजाम होना चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk