बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने देशभर में आक्रोश फैला दिया है, जिसमें एक कथित छात्र नेता खुलेआम एक हिंदू पुलिस अफसर की लिंचिंग पर डींग मारता दिखाई दे रहा है। The boy is a student coordinator from Habiganj district. He is openly threatening the Officer-in-Charge of a police station, saying he will burn the station down. He even boasts that during the July movement they had already set the Baniachong police station on fire. He goes even… pic.twitter.com/CNzirf99Vg — Sahidul Hasan Khokon (@SahidulKhokonbd) January 2, 2026 यह वीडियो एक्स पर एक पत्रकार और लेखक साहिदुल हसन खोकोन ने शेयर किया था। वीडियो में युवक खुद को हबीगंज जिले का छात्र समन्वयक बताते हुए पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकी देता नजर आता है। वह कहता है कि जुलाई 2024 के आंदोलन के दौरान उन्होंने एक पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया था और हिंदू सब-इंस्पेक्टर संतोष भाभू को जिंदा जला दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि वह यह बयान एक पुलिस थाने के भीतर बैठकर, बिना किसी डर या पछतावे के देता है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की प्रामाणिकता, वक्ता की पहचान या वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं कर रहा है। पुराने जख्म एक बार फिर हरे इस बयान ने अगस्त 2024 में हुई उस भयावह घटना को फिर से चर्चा में ला दिया है, जब हबीगंज जिले के बनियाचोंग थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर संतोष भाभू की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें