LPG Price Hike: तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू सिलिंडर, रसोई गैस में 29 रुपये बढ़े; जानें नई कीमत

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून से लागू होंगी। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलिंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। शहरवार घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतें शहर घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत दिल्ली ₹942.00 मुंबई ₹941.50 कोलकाता ₹968.00 चेन्नई ₹957.50 पटना ₹1,031.50 जयपुर ₹945.50 उद्योग सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मार्च में की गई 60 रुपये की वृद्धि के बावजूद तेल विपणन कंपनियों को घरेलू एलपीजी बिक्री पर नुकसान उठाना पड़ रहा था। सूत्रों का कहना है कि ताजा संशोधन से पहले सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था। ऐसे में बढ़ती लागत को देखते हुए कीमतों में इजाफा करना आवश्यक माना गया। तेल कंपनियों पर अब भी दबाव उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, हालिया मूल्य वृद्धि के बावजूद सरकारी तेल कंपनियां अभी भी पेट्रोल और डीजल को लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं। अनुमान है कि कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे पहले 1 जून को कमर्शियल LPG सिलिंडर की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

विदेश से भारत लौटकर आंदोलन क्यों?: CJP के सूत्रधार अभिजीत कितने तैयार, मौजूदा सिस्टम को चुनौती पर क्या बोले?

अपने संबोधन में अभिजीत दीपके ने कहा, पिछले दो-तीन दिनों से मेरी मां-बहन रो रहे थे कि कि तुम वापस आ जाओगे तो ये लोग तुम्हें अंदर डाल देंगे। मेरे घर वापस आने से उन्हें डर लग रहा था। ये अकेले मेरी मांग का डर नहीं है। इस देश में जो भी बच्चा, छात्र, युवा राजनीति के ऊपर और इस सरकार के खिलाफ बोलेगा तो उसकी मां को डर लगता है कि मेरे बेटे को कहीं ये अंदर न डाल दें। कब तक हम ऐसे डर के जिएंगे। एक बार इनको बता दो कि इनकी डर की राजनीति से अब हम डरने वाले नहीं हैं। सीजेपी ने क्या कहा? सीजेपी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन पूरे देश में फैल जाएगा। सीजेपी प्रवक्ता आशीष रांका और सौरव दास ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षा और शासन से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की व्यापक मुहिम की शुरुआत है। संगठन ने दावा किया कि यह आंदोलन मई में ऑनलाइन अभियान के रूप में शुरू हुआ था और इंस्टाग्राम पर इसके 22 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। सीजेपी ने कहा कि देशभर के युवाओं को परीक्षा और भर्ती में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। प्रवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते या प्रधानमंत्री उन्हें नहीं हटाते तो आंदोलन देशभर में फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई राज्यों से समर्थन संदेश मिल रहे हैं और संगठन एक हफ्ते बाद आगे की रणनीति तय करेगा। सीजेपी ने दावा किया कि 6 जून 2026 का दिन देश की राजनीति में बदलाव के रूप में याद रखा जाएगा। संगठन ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षा प्रणाली में सुधार और ‘रीसेट’ की मांग को लेकर शुरू किय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

NEET UG पेपर फिर लीक होने का दावा झूठा: NTA ने चार बिंदुओं में दी सफाई, छात्रों को अफवाह से बचने की दी सलाह

एनटीए ने चार प्वाइंट्स में दिया स्पष्टीकरण पहला, एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी निष्पक्षता पर कोई असर नहीं पड़ा है। सभी अभ्यर्थियों के लिए पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम लागू हैं। दूसरा, सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी फैलाने वाले चैनलों, अकाउंट्स और कंटेंट की पहचान की जा रही है। एनटीए इनकी जानकारी संबंधित प्लेटफॉर्म्स और साइबर एजेंसियों को भेज रही है, ताकि ऐसे कंटेंट को जल्द हटाया जा सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके। तीसरा, एजेंसी ने बताया कि मामले में कानून-प्रवर्तन और साइबर क्राइम अधिकारियों के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जा रही है। एनटीए के मुताबिक, फर्जी पेपर लीक की अफवाह फैलाना, ऐसे संदेश साझा करना या छात्रों को ठगने की कोशिश करना गंभीर दंडनीय अपराध है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चौथा, एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे किसी भी संदिग्ध संदेश पर भरोसा न करें, न किसी को पैसे दें और न ही ऐसे संदेश आगे साझा करें। परीक्षा से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल एनटीए के सत्यापित माध्यमों और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही जारी की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, रसोइये की लापवाही के कारण हुई 21 लोगों की मौत!

1 of 4 Delhi Hotel Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी में स्थित फ्लारिस स्टे होटल में हुए अग्निकांड में दिल्ली पुलिस ने होटल के रसोइये केशव नेगी (65) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों, सुरक्षा मानकों में हुई कथित लापरवाही और घटना के समय गेस्ट हाउस के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। होटल मालिक के बाद इस अग्निकांड में यह दूसरी गिरफ्तारी है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। 2 of 4 दिल्ली अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला आग लगने के पीछ हो सकती है रसोइये की लापरवाही दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि रसोइये की लापरवाही आग लगने की एक वजह हो सकती है। उन्होंने बताया कि होटल से जुड़े कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई मालवीय नगर के हौज रानी इलाके स्थित फ्लरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट’ (बी एंड बी) होटल में लगी आग की जांच के तहत की जा रही है। जांचकर्ता घटना की कड़ियां जोड़ने और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार सुबह लगी इस भीषण आग में 16 वर्षीय एक किशोरी समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में किर्गिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश, इराक, कांगो, मोजाम्बिक और लाइबेरिया के कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। 3 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

गोविंदा से लेकर अनिल कपूर-हेमा मालिनी तक, पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के सबसे चर्चित अध्यक्ष रहे दिवंगत पहलाज निहलानी की आज प्रार्थना सभा रखी गई। इसमें अनिल कपूर, फरहान अख्तर और जैकी श्रॉफ से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा व हेमा मालिनी जैसे कई सितारे पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अभिनेता गोविंदा भी अपने गॉडफादर कहे जाने वाले निर्माता पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने उनकी प्रार्थना सभा में पहुंचे। इस दौरान गोविंदा उदास नजर आए। अनिल कपूर अभिनेता अनिल कपूर ने पहलाज निहलानी के साथ कई फिल्में की हैं। अब उनके निधन के बाद अनिल कपूर प्रार्थन सभा में निर्माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। चंकी पांडे अभिनेता चंकी पांडे को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले ही निर्माता पहलाज निहलानी थे। यही कारण है कि ंचंकी पांडे पहलाज निहलानी के निधन पर पूरी तरह से टूट गए थे। अब आज उनकी प्रार्थना सभा में भी चंकी पांडे भावुक नजर आए। हालिया रिलीज फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के निर्देशक डेविड धवन भी अपने दोस्त पहलाज निहलानी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और निर्माता को श्रद्धांजलि दी।हाल ही में अपने चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता राजपाल यादव भी निर्माता पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने प्रार्थना सभा में पहुंचे। हेमा मालिनी दिग्गज अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में शामिल हुईं। जैकी श्रॉफ हाल ही में फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ में नजर आए अभिनेता जैकी श्रॉफ भी प्रार्थना सभा का हिस्सा बने। जैकी और पहलाज ने साथ में कई फिल्में की हैं। फरहान अख्तर-जोया अख्तर रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर चर्चओं में बने निर्माता-निर्देशक व एक्टर फरहान अख्तर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: सूर्यकुमार गए श्रेयस बने कप्तान, बॉस बेबी सूर्यवंशी की भी एंट्री; किस आधार पर बनी नई टी20 टीम?

Explainer: सूर्यकुमार गए श्रेयस बने कप्तान, बॉस बेबी सूर्यवंशी की भी एंट्री; किस आधार पर बनी नई टी20 टीम? आइए सवाल-जवाब के जरिए पूरी तस्वीर समझते हैं… भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम घोषित की गई है। सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी में देखने को मिला है। श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहली बार सीनियर टीम में शामिल हुए हैं। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि चयनकर्ताओं ने इतने बड़े बदलाव क्यों किए? सवाल 1: भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान कौन बना है? जवाब: श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की कमान सौंपी है। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। सवाल 2: श्रेयस अय्यर को कप्तानी क्यों मिली? जवाब: पिछले कुछ वर्षों में श्रेयस ने बल्लेबाज और कप्तान दोनों रूपों में खुद को साबित किया है। आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

भारत के प्रति यूरोप का दोहरा रवैया: आतंकवाद पर पाकिस्तान का दिया साथ, अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में खुली पोल

हाल ही में इस्लामाबाद में पाकिस्तान और यूरोपीय संघ (ईयू) की एक बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद दोनों ने एक साझा बयान जारी किया। इस बयान में यूरोपीय संघ ने भारत के जम्मू-कश्मीर की तुलना सीधे यूक्रेन से कर दी। इस हरकत से यूरोप का असली चेहरा सामने आ गया है। रेस्टेली ने कहा कि ऐसा करके यूरोप ने पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह छिपा दिया। सिर्फ दिखावे के लिए यूरोप ने आतंकवाद के खिलाफ अपने ही सिद्धांतों की धज्जियां उड़ा दीं। इससे भारत में एक गलत संदेश गया है। साफ लगता है कि यूरोप को भारत का बड़ा बाजार तो चाहिए, लेकिन वह भारत की सुरक्षा की चिंता बिल्कुल नहीं करता।यूरोपीय संघ की बड़ी नेत्री काजा कलास ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा किया। इस दौरे को लेकर विशेषज्ञ रेस्टेली ने इसे यूरोप का रणनीतिक भ्रम कहा है। कलास ने इस साल की शुरुआत में भारत के साथ रक्षा संबंध मजबूत करने का दावा किया था। लेकिन पाकिस्तान जाते ही उनका रुख बदल गया। असल में यूरोप अमेरिका से होने वाले अपने नुकसान की भरपाई करना चाहता है। इसके लिए वह भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करना चाहता है। लेकिन जैसे ही उपमहाद्वीप में तनाव बढ़ता है, वह फिर से पुराने पाकिस्तान राग पर लौट आता है। यूरोप सिर्फ ईरान के मामले में अपनी जगह बनाने के लिए आसिफ मुनीर जैसे तानाशाहों के आगे झुक रहा है।सर्जियो रेस्टेली ने साफ शब्दों में कहा कि किसी नेता के पाकिस्तान जाने से कोई दिक्कत नहीं है। असल दिक्कत यह है कि इस दौरे में पाकिस्तान से आतंकवाद पर कोई जवाब नहीं मांगा गया। यूरोप के इस ढीले रवैये से पाकिस्तान को बिना कोई कीमत चुकाए अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। यूरोप को चाहिए था कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

पूर्व आर्मी चीफ की दो टूक: कहा-मध्यस्थ नहीं, कूरियर सर्विस है पाकिस्तान; US-ईरान जंग के बीच दिखाया आईना

जनरल नरवणे ने वैश्विक संघर्षों का विश्लेषण करते हुए अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के अंतर्संबंधों को समझाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सीधे तौर पर आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी होती है। असल में, अर्थव्यवस्था ही दुनिया की हर चीज को चलाती है। पूर्व सैन्य प्रमुख के मुताबिक, भारत का प्रयास हमेशा वैश्विक व्यापार के दायरे में रहते हुए आत्मनिर्भर बनने का रहा है। दुनिया में होने वाले किसी भी बड़े संकट के झटकों से हम खुद को पूरी तरह अलग नहीं रख सकते। यही वजह है कि भारत अब अपने आपूर्ति स्रोतों में विविधता ला रहा है। घरेलू उत्पादन को लगातार मजबूत किया जा रहा है जिससे भविष्य के किसी भी वैश्विक झटके से देश को सुरक्षित रखा जा सके। दुनिया हमेशा से परिवर्तनशील रही है और भारत अपनी प्राथमिकताओं को अच्छी तरह समझता है।भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि सेना, नौसेना और वायुसेना को आधुनिक बनाना कभी न खत्म होने वाला काम है। अब भारत का पूरा ध्यान स्वदेशी उपकरणों की खरीद पर है। यूक्रेन से लेकर अमेरिका-ईरान के मौजूदा संघर्ष तक, हाल के युद्धों ने ड्रोन और मानव रहित विमानों की रणनीतिक ताकत को साबित किया है। इसी अनुभव से सीखते हुए भारतीय सेना ने ड्रोन की खरीद काफी बढ़ा दी है। इस क्षेत्र में भारत की घरेलू कंपनियों और एमएसएमई की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होने वाली है, जो बड़े पैमाने पर स्वदेशी ड्रोन का निर्माण कर रही हैं।पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ संबंधों पर पूर्व सेना प्रमुख ने पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि दो देशों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव आना बेहद स्वाभाविक है। किसी गिरावट को हमेशा नकारात्मक रूप से नहीं देखना चाहिए। उतार के बाद अक्सर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

'नन्हे जादूगर' की चमकेगी किस्मत: 'क्यों न वो दुनिया का बेहतरीन जादूगर बने?' कायल हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा

‘नन्हे जादूगर’ की चमकेगी किस्मत: ‘क्यों न वो दुनिया का बेहतरीन जादूगर बने?’ कायल हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा नैनीताल की सड़कों पर जादू का करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले एक बालक की प्रतिभा ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने बालक की प्रतिभा की खुलकर सराहना की और उसके बारे में जानकारी मांगी है। करीब 1 मिनट 39 सेकंड के वीडियो में बालक आत्मविश्वास और सहजता के साथ जादू के करतब दिखाता नजर आ रहा है। उसकी प्रस्तुति, संवाद शैली और मासूम अंदाज ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग उसकी प्रतिभा की प्रशंसा कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह बच्चा बेहद प्रतिभाशाली है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वह अभी भी नैनीताल की सड़कों पर प्रदर्शन करता है। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि यदि संभव हो तो वे न केवल उसकी पढ़ाई में सहयोग करना चाहेंगे, बल्कि जादू कला के प्रति उसकी रुचि को भी आगे बढ़ाने में मदद करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस बालक के भीतर असाधारण क्षमता दिखाई देती है और उसे उचित मार्गदर्शन व अवसर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

Cockroach Janta Party Protest LIVE: अभिजीत दिपके ने दी डेडलाइन, कहा- पांच बजे तक इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान

04:13 PM, 06-Jun-2026 पांच बजे तक शिक्षा मंत्री दें अपना इस्तीफा- अभिजीत कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि शाम पांच बजे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। ऐसा नहीं हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे। अगले शनिवार फिर जुटेंगे। अपने शहरों में आवाज उठाएंगे। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि शाम पांच बजे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। ऐसा नहीं हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे। अगले शनिवार फिर जुटेंगे। अपने शहरों में आवाज उठाएंगे। 01:31 PM, 06-Jun-2026 सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का किया समर्थन लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक और सीबीएसई मूल्यांकन विवाद समेत परीक्षा गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए किया जा रहा है। वांगचुक ने कहा कि उनका मुद्दा सिर्फ नीट या सीबीएसई तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि वह पिछले चार दशकों से दूरदराज के सरकारी स्कूलों की शिक्षा सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हालात नहीं बदलने से निराशा बढ़ी है। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक और सीबीएसई मूल्यांकन विवाद समेत परीक्षा गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए किया जा रहा है। वांगचुक ने कहा कि उनका मुद्दा सिर्फ नीट या सीबीएसई तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk