'ये शर्मनाक है': राम मंदिर चंदे पर अखिलेश ने उठाए सवाल, करोड़ों की गड़बड़ी का किया दावा; मांगी कोर्ट की दखल

ये बेहद शर्मनाक है, चुप्पी पर उठ रहे सवाल अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने इसे दुनिया भर के राम भक्तों के लिए “बेहद संवेदनशील” बताया। यादव ने कहा कि यह स्थिति मंदिर ट्रस्ट के लिए “बेहद शर्मनाक” है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि राम मंदिर को दिए गए दान से करोड़ों रुपये गायब होना बहुत संवेदनशील खबर है। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने मंदिर ट्रस्ट और सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी “संदिग्ध” प्रतीत होती है। पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने इस कथित विसंगति को सार्वजनिक चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के लिए यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। कोई भी आगे आकर स्पष्टीकरण देने को तैयार नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 1 min · National Desk

CBSE: सीबीएसई OSM विवाद पर राहुल गांधी ने PM पर निशाना साधा, कहा- पीएम चाहते हैं युवा रील बनाएं और पकौड़े तलें

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सीबीएसई और सीओईएमपीटी के बीच कथित मिलीभगत का खुलासा करने वाले छात्र सार्थक सिद्धांत और उनके साथी निसर्गा अधिकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि युवा “रील बनाते रहें और पकौड़े तलते रहें”, लेकिन इन दोनों युवाओं ने सवाल पूछे और उनके जवाब भी खोजे। सीबीएसई ओएसएम विवाद में राहुल गांधी का बयान राहुल गांधी ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर पिछले सप्ताह सार्थक सिद्धांत के साथ हुई मुलाकात का एक वीडियो भी साझा किया। सार्थक सिद्धांत सीबीएसई की ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) से प्रभावित 18 वर्षीय छात्र हैं, जिन्होंने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में OSM के लिए विक्रेता चयन की निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया है। राहुल गांधी ने सरकार और सिस्टम पर उठाए सवाल वीडियो के साथ हिंदी में लिखे अपने पोस्ट में गांधी ने कहा, “सार्थक 18 साल के हैं, फिर भी, सोच, साहस और सिद्धांतों के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने और उनके सहयोगी निसर्गा ने वह कर दिखाया जो देश के प्रमुख मीडिया घराने और खोजी पत्रकार नहीं कर सके: उन्होंने सीबीएसई और सीओईएमपीटी के बीच मिलीभगत को राष्ट्र के सामने उजागर किया।” राहुल गांधी ने कहा कि 18 साल के एक छात्र ने अपनी समझ और मेहनत से ऐसा काम किया है, जो जांच एजेंसियों से भी बेहतर माना जा सकता है। उनके अनुसार, यह युवाओं की जीत है और सरकार की नाकामी को दिखाती है। उन्होंने कहा, “मोदी जी चाहते हैं कि हमारे युवा बिना सवाल पूछे या आंखें खोले रील बनाते और पकौड़े तलते रहें। लेकिन इन युवकों ने सवाल पूछे और उन्हें जव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

Rajya Sabha Polls: TDP ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किए तीन उम्मीदवार; विजय, रामकृष्ण और सतीश को मिला टिकट

आंध्र प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। टीडीपी प्रमुख और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने चिंतकायला विजय, भाष्यम रामकृष्ण और मौजूदा राज्यसभा सदस्य साना सतीश को पार्टी उम्मीदवार बनाया है। नायडू ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में तीनों नेताओं को बी-फॉर्म सौंपे। इस फैसले को टीडीपी की नई राजनीतिक रणनीति और संगठन में वफादार नेताओं को आगे बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। आखिर टीडीपी ने किन नेताओं पर लगाया दांव? टीडीपी ने जिन तीन नेताओं को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है, उनमें चिंतकायला विजय पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। विजय फिलहाल टीडीपी के प्रदेश महासचिव हैं और पहले तेलुगु युवथा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने अमेरिका और भारत के संस्थानों से पॉलिटिकल मैनेजमेंट और गवर्नेंस की पढ़ाई की है। दूसरे उम्मीदवार भाष्यम रामकृष्ण शिक्षा क्षेत्र से जुड़े बड़े नाम माने जाते हैं। वे एक निजी शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष हैं, जिनके संस्थान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में चलते हैं। पार्टी के मुताबिक उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कई काम किए हैं। तीसरे उम्मीदवार साना सतीश पहले से राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी नेतृत्व ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। क्या बोले उम्मीदवार और पार्टी नेता? राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद चिंतकायला विजय ने चंद्रबाबू नायडू और आईटी मंत्री नारा लोकेश का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि मुश्किल समय में साथ खड़े रहने वाले कार्यकर्ताओ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: महंगे सिलिंडर पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार बोली- दुनिया में सबसे कम, जानें विदेशों में क्या कीमत?

आखिर गैस सिलिंडर की कीमत फिर क्यों बढ़ी? क्या सच में भारत में गैस दुनिया से सस्ती है? भारत में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत बढ़ने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या वाकई भारत में गैस दूसरे देशों के मुकाबले सस्ती है। सरकार ने अलग-अलग देशों के आंकड़े जारी कर दावा किया है कि भारतीय उपभोक्ता अभी भी दुनिया के कई देशों से कम कीमत पर रसोई गैस खरीद रहे हैं। भारत में सामान्य उपभोक्ता को 14.2 किलो का घरेलू सिलिंडर 942 रुपये में मिल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद यही सिलिंडर प्रभावी रूप से 642 रुपये का पड़ता है। सरकार का कहना है कि यह दुनिया में सबसे कम कीमतों में से एक है। पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान में इसी वजन का सिलिंडर करीब 1046 रुपये का है। नेपाल में इसकी कीमत 1207 रुपये तक पहुंच गई है। बांग्लादेश में घरेलू गैस सिलिंडर करीब 1225 रुपये में मिल रहा है, जबकि श्रीलंका में इसकी कीमत लगभग 1241 रुपये बताई गई है। यानी भारत की तुलना में इन देशों में रसोई गैस ज्यादा महंगी है। विकसित देशों में कीमतें और ज्यादा हैं। अमेरिका में 14.2 किलो के बराबर घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत करीब 1755 रुपये बताई गई है। ऑस्ट्रेलिया में यह करीब 1765 रुपये तक पहुंचती है। सबसे ज्यादा कीमत कनाडा में देखने को मिलती है, जहां इसी मात्रा की गैस करीब 2411 रुपये में मिलती है। सरकार का दावा है कि अगर भारत में भी गैस की कीमत पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से तय की जाए तो एक घरेलू सिलिंडर 1600 रुपये से ज्यादा का हो सकता है। लेकिन केंद्र सरकार और सरकारी तेल कंपनियां अभी भी बड़ा हिस्सा खुद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पहली पारी शुरू, मलिक-सेदिकुल्लाह क्रीज पर; भारत ने घोषित की पारी

01:47 PM, 07-Jun-2026 IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू अफगानिस्तान की पहली पारी शुरू हो गई है और टीम के लिए अब्दुल मलिक के साथ सेदिकुल्लाह अटल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर बनाकर घोषित की है। अफगानिस्तान की पहली पारी शुरू हो गई है और टीम के लिए अब्दुल मलिक के साथ सेदिकुल्लाह अटल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर बनाकर घोषित की है। 01:34 PM, 07-Jun-2026 IND vs AFG Live Score: भारत ने घोषित की पारी भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर घोषित कर दी। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक जड़े। वहीं, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाए जो 126 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, केएल राहुल ने 100, पंत ने 81, सुदर्शन ने 81, मानव सुथार ने 28, यशस्वी ने 24, मोहम्मद सिराज ने 22 और ध्रुव जुरेल ने 19 रन बनाए। सुंदर 68 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे। कुलदीप यादव भी नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके, जबकि जियाउर रहमान शरीफी और हशमातुल्लाह शाहिदी को एक-एक विकेट मिले। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर घोषित कर दी। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक जड़े। वहीं, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाए जो 126 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, केएल राहुल न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

Sriram Krishnan: ट्रंप की टेक टीम को बड़ा झटका, व्हाइट हाउस के AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन देंगे इस्तीफा

श्रीराम कृष्णन ने कहा कि व्हाइट हाउस में काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा। उन्होंने कहा कि वह जून के आखिर में अपना पद छोड़ देंगे और कुछ समय के ब्रेक के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए एआई से जुड़े बड़े संस्थागत काम करेंगे। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व के बिना अमेरिका एआई की वैश्विक दौड़ में आगे नहीं होता। कृष्णन ने अपने 18 महीने के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी एआई एक्शन प्लान तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने एआई एक्सेलेरेशन पार्टनरशिप, राष्ट्रीय एआई नीति फ्रेमवर्क और एआई से जुड़े कई अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर काम किया। उन्होंने फ्रांस, भारत, ब्रिटेन और मध्य पूर्व में आयोजित एआई बैठकों का भी जिक्र किया।श्रीराम कृष्णन ट्रंप प्रशासन की उस टीम का हिस्सा थे जिसने अमेरिका में एआई सेक्टर के विस्तार के लिए रोडमैप तैयार किया। उन्होंने डेटा सेंटर बढ़ाने, एआई निवेश को आसान बनाने और नियमों में ढील देने जैसी नीतियों पर काम किया। माना जाता है कि उन्होंने राज्यों के एआई रेगुलेशन अधिकार सीमित करने वाले प्रस्तावित आदेश को तैयार करने में भी भूमिका निभाई थी। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा कि श्रीराम कृष्णन ने अपने निजी करियर को छोड़कर अमेरिका की तकनीकी ताकत को मजबूत करने के लिए बड़ा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में वैश्विक नेतृत्व दिलाने में कृष्णन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार एआई सेक्टर को अमेरिका की रणनीतिक ताकत बता रहे हैं। चीन के साथ बढ़ती तकनीकी प्रतिस्पर्धा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: प्रदेश में आज से भीषण गर्मी की वापसी, नौ से 11 जून तक इन जिलों में चलेगी लू; 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों के मौसमी उतार-चढ़ाव के बाद अब तपिश भरे दिन लौटेंगे। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। रविवार से पूरे प्रदेश में पारा धीरे-धीरे चढ़ना शुरू होगा। मंगलवार से 9 जून से 11 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लू चलने की आशंका है। शनिवार को प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में तपिश तथा तीखी धूप का प्रकोप रहा। वहीं पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों में सुबह बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलीं।शनिवार को झांसी 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। बांदा, उरई, फतेहपुर और वाराणसी में भी गर्मी का असर तीखा बना रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब मौसम शुष्क रहेगा और तपिश भरे दिनों की वापसी होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 1 min · National Desk

Amarnath Yatra: मौसम लेगा अमरनाथ श्रद्धालुओं की परीक्षा, सामान्य से अधिक बारिश की आशंका; सेना और सरकार सतर्क

अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होने जा रही है। दुर्गम मानी जाने वाली इस यात्रा के दौरान इस बार मौसम भी श्रद्धालुओं की परीक्षा लेगा। विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी हिस्से में मानसूनी बारिश के सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। इसी के मद्देनजर यात्रा मार्ग पर तैयारी की जा रही है। सेना के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय भी तेजी से तैयारी में जुटा हुआ है। हमेशा इस कार्य में करीब 800 कर्मचारी लगाए जाते हैं। इसबार मौसम के रुख को देखते हुए यह संख्या बढ़ाई गई है। बर्फ हटाने के लिए बीआरओ स्नो कटर, स्नो ब्लोअर, अर्थमूवर, जेसीबी व लोडर की मदद ले रहा है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तियार अहमद के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और मानसून की तीव्रता तय करती है कि बारिश का रुख इस बार कैसा रहने वाला है। लंबे समय के पूर्वानुमान के आधार पर अभी तक जो तस्वीर बन रही है, उसके अनुसार जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में सामान्य एवं सामान्य से अधिक बारिश होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।श्रद्धालुओं को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। बेहतर है कि मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। अमरनाथ यात्रा इस बार 57 दिन की रहने वाली है। यह आगामी 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन तक चलेगी। करीब दो माह तक श्रद्धालु अमरनाथ की पवित्र गुफा में स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अभी सामान्य स्थानों पर सात से आठ फीट तक बर्फ जमी है। हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और ऊंचाई वाले इलाकों में यह 10 से 12 फीट तक मौजूद है। पहलगाम के 32 किलोमीटर दायरे के साथ ही चंदनबाड़ी में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के करीब एक हजार कर्मचारी बर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

NEET UG पेपर फिर लीक होने का दावा झूठा: NTA ने चार बिंदुओं में दी सफाई, छात्रों को अफवाह से बचने की दी सलाह

एनटीए ने चार प्वाइंट्स में दिया स्पष्टीकरण पहला, एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी निष्पक्षता पर कोई असर नहीं पड़ा है। सभी अभ्यर्थियों के लिए पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम लागू हैं। दूसरा, सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी फैलाने वाले चैनलों, अकाउंट्स और कंटेंट की पहचान की जा रही है। एनटीए इनकी जानकारी संबंधित प्लेटफॉर्म्स और साइबर एजेंसियों को भेज रही है, ताकि ऐसे कंटेंट को जल्द हटाया जा सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके। तीसरा, एजेंसी ने बताया कि मामले में कानून-प्रवर्तन और साइबर क्राइम अधिकारियों के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जा रही है। एनटीए के मुताबिक, फर्जी पेपर लीक की अफवाह फैलाना, ऐसे संदेश साझा करना या छात्रों को ठगने की कोशिश करना गंभीर दंडनीय अपराध है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चौथा, एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे किसी भी संदिग्ध संदेश पर भरोसा न करें, न किसी को पैसे दें और न ही ऐसे संदेश आगे साझा करें। परीक्षा से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल एनटीए के सत्यापित माध्यमों और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही जारी की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, रसोइये की लापवाही के कारण हुई 21 लोगों की मौत!

1 of 4 Delhi Hotel Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी में स्थित फ्लारिस स्टे होटल में हुए अग्निकांड में दिल्ली पुलिस ने होटल के रसोइये केशव नेगी (65) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों, सुरक्षा मानकों में हुई कथित लापरवाही और घटना के समय गेस्ट हाउस के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। होटल मालिक के बाद इस अग्निकांड में यह दूसरी गिरफ्तारी है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। 2 of 4 दिल्ली अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला आग लगने के पीछ हो सकती है रसोइये की लापरवाही दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि रसोइये की लापरवाही आग लगने की एक वजह हो सकती है। उन्होंने बताया कि होटल से जुड़े कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई मालवीय नगर के हौज रानी इलाके स्थित फ्लरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट’ (बी एंड बी) होटल में लगी आग की जांच के तहत की जा रही है। जांचकर्ता घटना की कड़ियां जोड़ने और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार सुबह लगी इस भीषण आग में 16 वर्षीय एक किशोरी समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में किर्गिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश, इराक, कांगो, मोजाम्बिक और लाइबेरिया के कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। 3 of 4 दिल्ली अग्निकां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk