India Squad Announcement: श्रेयस बने टी20 टीम के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की सीनियर टीम में एंट्री

India Squad Announcement: श्रेयस बने टी20 टीम के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी की सीनियर टीम में एंट्री भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मुख्यालय में अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की बैठक हो खत्म हो गई है। इस बैठक में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ ही सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी टीम का चयन हुआ। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान बन गए हैं, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम में पहली बार जगह मिल गई है। सीरीज का कार्यक्रम भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच एक जुलाई को चेस्टर ली में होगा। इसके बाद चार, सात, नौ और 11 जुलाई को शेष चार मैच खेले जाएंगे। इसके बाद बर्मिंघम में 14 जुलाई से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी जिसका आखिरी मैच 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, सितंबर-अक्तूबर में जापान में एशियाई खेल होने हैं जिसमें भारत अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा। तिलक बने उपकप्तान श्रेयस अय्यर को जहां टीम की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News: खान सर आज नहीं करेंगे सरेंडर, वकील ने कहा- अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे, प्राथमिकी गलत है

फैजल खान उर्फ खान सर पर प्राथमिकी दर्ज हुए 24 घंटे बीत गए लेकिन पटना पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पाई। अब फैजल खान के वकील पटना सिविल कोर्ट पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह सरेंडर नहीं करेंगे। पटना पुलिस ने गलत आरोप लगाकर उनपर प्राथमिकी दर्ज की है। पूरी एफआईआर ही गलत है। उन्होंने गोली चलाने का आदेश भी नहीं दिया है। हमलोग कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर करेंगे। उनकी वजह से गोली भी नहीं चली। उन्हें फंसाया जा रहा है। इसलिए वह सरेंडर नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि वकील ने आज ही अग्रिम जमानत याचिका दायर करने की कोशिश की लेकिन समय खत्म होने के कारण वह आज ऐसा नहीं कर पाए। इसलिए अब वह सोमवार को जमानत याचिका दायर कर सकते हैं। यानी पटना पुलिस के पास खान सर को गिरफ्तार करने का विकल्प खुला है। अब पटना पुलिस उन्हें कब गिरफ्तार करेगी? यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। इधर, खान सर के सरेंडर करने की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई। पुलिस भी मुस्तैद हो गई। भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हो गए। लेकिन खान सर कोर्ट पहुंचे ही नहीं। उनके जगह उनके वकील कोर्ट पहुंच गए। इससे पहले शुक्रवार रात्रि से शनिवार सुबह तक पटना पुलिस की टीम खान सर के कोचिंग के पास तो छात्रों की भीड़ जुटने लगी। विधि व्यवस्था प्रभावित न हो, इसलिए पटना पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक गिरफ्तार नहीं किया। देर रात छात्रों की संख्या कम हुई लेकिन इसके बावजूद खान सर ने न तो सरेंडर किया और न ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।इधर, शनिवार सुबह खान सर के कोचिंग से जुड़े छात्रों को मैसेज आया कि खान सर आज क्लास लेंगे। वह सुबह 10 से 11 बजे क्लास लेंगे। हालांकि, उन्होंने क्लास तो नहीं लिया लेकिन उनके व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका में छाया भारतीय आमों का जादू: दो घंटे में बिका पूरा स्टॉक; अल्फांसो से दशहरी तक के दीवाने हुए अमेरिकी

भारतीय आम की किस्म राज्य अल्फांसो महाराष्ट्र केसर महाराष्ट्र बंगनपल्ली आंध्र प्रदेश हिमायत आंध्र प्रदेश दशहरी उत्तर प्रदेश लंगड़ा उत्तर प्रदेश राजापुरी गुजरात सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘मैंगो मैजिक: प्रमोशन एंड टेस्टिंग इवेंट ऑफ इंडियन मैंगोज’ का दूसरा संस्करण आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय फलों के बड़े आयातकों और अमेरिकी रिटेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में महाराष्ट्र का अल्फांसो और केसर, आंध्र प्रदेश का बंगनपल्ली और हिमायत, उत्तर प्रदेश का लंगड़ा और दशहरी तथा गुजरात का राजापुरी आम पेश किया गया। लोगों ने इन आमों का स्वाद चखा और भारतीय व्यंजनों में आम से बने खास पकवानों का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय आमों को अमेरिकी बाजार में और ज्यादा लोकप्रिय बनाना था।अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के उप-राज्यपाल डेनी हेक ने भारतीय आमों की तारीफ करते हुए कहा कि वह अब कभी आमों की उपलब्धता का पहला दिन नहीं छोड़ेंगे। वहीं कॉस्टको के फ्रेश प्रोड्यूस विभाग के उपाध्यक्ष बॉब हस्की ने कहा कि उनकी कंपनी ने हाल ही में भारतीय केसर आम बेचना शुरू किया और मांग इतनी ज्यादा रही कि स्टॉक तुरंत खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय आम बेचकर बेहद खुश है। यह पहली बार नहीं है जब भारतीय आमों को अमेरिका में शानदार प्रतिक्रिया मिली हो। इससे पहले भी भारतीय फलों और कृषि उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है।कॉस्टको ने हाल ही में अमेरिका के कई बड़े शहरों में भारतीय केसर आमों की पहली खेप पहुंचाई। इनमें सिएटल, लास वेगास, न्यू जर्सी और लॉस एंजेलिस जैसे बड़े शहर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इन स्टोर्स में भारतीय आमों का पूरा स्टॉ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: केरल में भारी बारिश, तमिलनाडु में 9 जून तक अलर्ट; जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के साथ देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को केरल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। केरल में बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी केरल में शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव, पेड़ उखड़ने और मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई हैं। त्रिशूर जिले के मनालूर में एक पेड़ अस्थायी शेड पर गिर गया, जिससे उसके नीचे सो रहे 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आईएमडी ने मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। हालात को देखते हुए वायनाड, कोझिकोड और कासरगोड में ट्रेकिंग, पहाड़ी सड़कों पर रात्रिकालीन यात्रा और खनन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। तमिलनाडु में 9 जून तक भारी बारिश का पूर्वानुमान चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण 9 जून तक तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। नीलगिरि, थेनी, डिंडीगुल और कोयंबटूर के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरि, तिरुपत्तूर, वेल्लो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

H-1B वीजा धारकों की बढ़ेंगी मुश्किलें?: ग्रीन कार्ड मिलना नहीं होगा आसान, अमेरिकी संसद पेश हुआ ये प्रस्ताव

रिपब्लिकन सांसद चिप रॉय ने अमेरिकन व्हाइट-कॉलर वर्कर जॉब्स एक्ट नाम से यह विधेयक पेश किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब 40 वर्षों में एच-1बी वीजा प्रणाली का गलत इस्तेमाल हुआ है। उनके मुताबिक, अमेरिकी कंपनियां कम वेतन पर विदेशी कर्मचारियों को नौकरी देकर अमेरिकी तकनीकी कर्मचारियों को पीछे कर रही हैं। इस विधेयक में कहा गया है कि अब वीजा प्रणाली को मेरिट यानी योग्यता और ज्यादा वेतन के आधार पर चलाया जाना चाहिए। अभी एच-1बी वीजा का आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए होता है।इस विधेयक का सबसे बड़ा प्रस्ताव यह है कि एच-1बी वीजा धारकों के लिए ग्रीन कार्ड का रास्ता लगभग बंद कर दिया जाए। अभी तक एच-1बी वीजा पर काम करने वाले लोग अमेरिका में स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते थे। लेकिन नए प्रस्ताव में ड्यूल इंटेंट नीति खत्म करने की बात कही गई है। यानी वीजा धारक को यह साबित करना होगा कि वह अमेरिका में स्थायी रूप से बसने का इरादा नहीं रखता। इसके अलावा विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई के बाद सीमित समय तक काम करने की अनुमति देने वाले ओपीटी कार्यक्रम को भी खत्म करने का प्रस्ताव है। इसका असर हजारों भारतीय छात्रों पर पड़ सकता है।प्रस्तावित कानून के तहत एच-1बी वीजा की अधिकतम अवधि छह साल से घटाकर सिर्फ दो साल करने की बात कही गई है। साथ ही अब लॉटरी सिस्टम की जगह ज्यादा वेतन देने वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी जा सकती है। ट्रंप प्रशासन पहले ही कानूनी माइग्रेशन कार्यक्रमों पर सख्ती बढ़ा चुका है। नई एच-1बी याचिकाओं पर एक लाख डॉलर तक की फीस लगाने और सख्त नियम लागू करने की दिशा में कदम उठाए जा चुके हैं। इस विधेयक को अमेरिकी टेक वर्कर्स और इमिग्रेशन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: आज से खत्म होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कल से इन जिलों में लू चलने की चेतावनी; मानसून पर आया अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलाें में तेज हवा, आंधी और बूंदाबांदी के चलते तापमान में मामूली गिरावट महसूस की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भी प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का असर कम होगा। उत्तरी क्षेत्र में आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार से तापमान में वृद्धि शुरू होने के आसार हैं। करीब पांच दिन बाद दक्षिणी उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लू के आसार हैं। बाद में इसका असर अन्य क्षेत्रों में भी पड़ सकता है।शुक्रवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर कानपुर का तापमान 42 डिग्री रहा। प्रयागराज में 41.8, फतेहपुर में 41.6 और बांदा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 1 min · National Desk

प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास: नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने, कार्लसन को भी दी मात

भारतीय शतरंज के युवा सितारे और ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने इतिहास रचते हुए प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। उन्होंने अंतिम राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की और इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। 20 वर्षीय प्रज्ञानंद ने अंतिम दिन बेहद दबाव में खेलते हुए क्लासिकल जीत दर्ज की, जिसके उन्हें पूरे 3 अंक मिले। इस जीत के साथ उन्होंने कुल 18 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। दिन की शुरुआत में वह 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे, लेकिन आखिरी राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया।इस जीत की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि प्रज्ञानंद ने इस टूर्नामेंट में विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को दो बार क्लासिकल मुकाबलों में हराया। यह उपलब्धि किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बेहद खास मानी जा रही है। इतना ही नहीं, इस टूर्नामेंट में भारतीय विश्व चैंपियन डी गुकेश भी हिस्सा थे, लेकिन वह खिताब की दौड़ से बाहर हो गए। इसके बावजूद प्रज्ञानंद ने भारत की उम्मीदों को जिंदा रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया।प्रज्ञानंद के लिए यह टूर्नामेंट आसान नहीं रहा। शुरुआती दौर में उनका प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और लगातार बेहतर खेल दिखाया। उनकी यह जीत उनके आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का प्रमाण मानी जा रही है।खिताबी मुकाबला तब निर्णायक बना जब अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेसली सो अपनी बढ़त को बनाए नहीं रख सके और ड्रॉ के बाद आर्मागेडन टाई-ब्रेक में फंस गए। इस स्थिति ने प्रज्ञानंद के लिए दरवाजे खोल दिए और उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

तृणमूल कांग्रेस: ममता की संभावित संसदीय पारी पर चर्चा, सीट छोड़ने को तैयार नहीं यूसुफ पठान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित पराजय के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राष्ट्रीय राजनीति में अधिक सक्रिय भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, यदि ममता बनर्जी भविष्य में लोकसभा का रुख करती हैं तो बहरामपुर सीट उनके लिए प्रमुख विकल्पों में से एक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इसी सिलसिले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के माध्यम से बहरामपुर के सांसद यूसुफ पठान तक सीट छोड़ने का संदेश पहुंचाए जाने की चर्चा सियासी गलियारों में है। सूत्रों का दावा है कि यूसुफ ने इस्तीफे से इनकार कर दिया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 1 min · National Desk

भांगड़ विस्फोट मामला: टीएमसी के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार, एनआईए ने घोषित किया था फरार

एनआईए के अनुसार, गुरुवार सुबह शौकत मोल्ला के जीवनतला स्थित आवास पर छापेमारी की गई थी। लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं थे। एजेंसी ने उनके बेटे इमरान मोल्ला से पूछताछ की और तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई भांगड़ के दक्षिण बामुनिया इलाके में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुए बम विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में की गई। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। कोर्ट में पेश किए गए शौकत के करीबी लोग सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को शौकत मोल्ला के करीबी कुछ लोगों को अदालत में पेश किया गया था और उनसे भी पूछताछ की गई। जांच एजेंसी लगातार शौकत की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि सहयोगियों पर कार्रवाई तेज होने के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण करने का मन बना लिया था और रात में न्यू टाउन स्थित एनआईए कार्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे। ये भी पढ़ें: आपराधिक नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही एनआईए हालांकि, एनआईए ने इससे पहले ही बारुईपुर इलाके से उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी अब उससे विस्फोट मामले और कथित आपराधिक नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। भांगड़ विस्फोट मामले की जांच पहले राज्य पुलिस कर रही थी। बाद में आईएसएफ के अध्यक्ष और भांगड़ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने एनआईए जांच की मांग की थी। इसके बाद मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई थी। जांच के दौरान कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उसी कड़ी में शौकत मोल्ला पर भी शिकंजा कसता गया। तृणमूल कांग्रेस की ओर से फिलहाल इस गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं एनआईए भी मामले की जांच का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी देने से बच रह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

Putin on India: 'भारतीय दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली लोगों में शामिल', पुतिन बोले- भारत-रूस सहयोग और होगा मजबूत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत और भारतीयों की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच दशकों पुराना भरोसेमंद और भाईचारे वाला संबंध है, जो समय के साथ और मजबूत हुआ है। पुतिन ने भारतीयों की प्रतिभा, शिक्षा और तकनीकी कौशल को विश्व स्तर पर पहचान मिलने की बात कही। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि 1947 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से भारत और रूस के रिश्ते लगातार मजबूत बने हुए हैं। उन्होंने इन संबंधों को “भरोसे, सम्मान और भाईचारे” पर आधारित बताया। पुतिन ने कहा कि भारत के लोग बेहद प्रतिभाशाली और उच्च शिक्षित हैं। उन्होंने विशेष रूप से भारतीयों की कोडिंग और तकनीकी क्षेत्रों में विशेषज्ञता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी क्षमताओं को दुनिया भर में सम्मान और पहचान मिली है। रूसी राष्ट्रपति के अनुसार, भारतीय पेशेवरों ने सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर विकास और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसकी चर्चा वैश्विक स्तर पर होती है।अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कुछ कदमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में पैदा हुई परिस्थितियों के कारण भारत को कुछ एहतियाती कदम उठाने पड़े थे। पुतिन के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से निजी वाहनों के सीमित उपयोग और लंबी दूरी की यात्राओं से बचने की अपील की थी। उन्होंने इसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उठाया गया एक जिम्मेदार कदम बताया।रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में रूस भारत और एशियाई देशों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk