‘नन्हे जादूगर’ की चमकेगी किस्मत: ‘क्यों न वो दुनिया का बेहतरीन जादूगर बने?’ कायल हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा नैनीताल की सड़कों पर जादू का करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले एक बालक की प्रतिभा ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने बालक की प्रतिभा की खुलकर सराहना की और उसके बारे में जानकारी मांगी है। करीब 1 मिनट 39 सेकंड के वीडियो में बालक आत्मविश्वास और सहजता के साथ जादू के करतब दिखाता नजर आ रहा है। उसकी प्रस्तुति, संवाद शैली और मासूम अंदाज ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग उसकी प्रतिभा की प्रशंसा कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह बच्चा बेहद प्रतिभाशाली है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वह अभी भी नैनीताल की सड़कों पर प्रदर्शन करता है। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि यदि संभव हो तो वे न केवल उसकी पढ़ाई में सहयोग करना चाहेंगे, बल्कि जादू कला के प्रति उसकी रुचि को भी आगे बढ़ाने में मदद करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस बालक के भीतर असाधारण क्षमता दिखाई देती है और उसे उचित मार्गदर्शन व अवसर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
'नन्हे जादूगर' की चमकेगी किस्मत: 'क्यों न वो दुनिया का बेहतरीन जादूगर बने?' कायल हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा
'नन्हे जादूगर' की चमकेगी किस्मत: 'क्यों न वो दुनिया का बेहतरीन जादूगर बने?' कायल हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा नैनीताल की सड़कों पर जादू का करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले एक बालक की प्रतिभा ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने बालक की प्रतिभा की खुलकर सराहना की और उसके बारे में जानकारी मांगी है। करीब 1 मिनट 39 सेकंड के वीडियो में बालक आत्मविश्वास और सहजता के साथ