बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के सबसे चर्चित अध्यक्ष रहे दिवंगत पहलाज निहलानी की आज प्रार्थना सभा रखी गई। इसमें अनिल कपूर, फरहान अख्तर और जैकी श्रॉफ से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा व हेमा मालिनी जैसे कई सितारे पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अभिनेता गोविंदा भी अपने गॉडफादर कहे जाने वाले निर्माता पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने उनकी प्रार्थना सभा में पहुंचे। इस दौरान गोविंदा उदास नजर आए। अनिल कपूर अभिनेता अनिल कपूर ने पहलाज निहलानी के साथ कई फिल्में की हैं। अब उनके निधन के बाद अनिल कपूर प्रार्थन सभा में निर्माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। चंकी पांडे अभिनेता चंकी पांडे को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले ही निर्माता पहलाज निहलानी थे। यही कारण है कि ंचंकी पांडे पहलाज निहलानी के निधन पर पूरी तरह से टूट गए थे। अब आज उनकी प्रार्थना सभा में भी चंकी पांडे भावुक नजर आए। हालिया रिलीज फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के निर्देशक डेविड धवन भी अपने दोस्त पहलाज निहलानी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और निर्माता को श्रद्धांजलि दी।हाल ही में अपने चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता राजपाल यादव भी निर्माता पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने प्रार्थना सभा में पहुंचे। हेमा मालिनी दिग्गज अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में शामिल हुईं। जैकी श्रॉफ हाल ही में फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ में नजर आए अभिनेता जैकी श्रॉफ भी प्रार्थना सभा का हिस्सा बने। जैकी और पहलाज ने साथ में कई फिल्में की हैं। फरहान अख्तर-जोया अख्तर रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर चर्चओं में बने निर्माता-निर्देशक व एक्टर फरहान अख्तर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें