Ocean Winner Vessel: मालवाहक जहाज ओशन विनर से संपर्क टूटा, पूर्वी भारत के पास डूबने की खबर; ICG ने क्या कहा?

पमाना के झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘ओशन विनर’ समुद्र में अचानक डूब गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि शनिवार को भारत की समुद्री बचाव एजेंसी- ICG के जहाज ‘ओशन विनर’ से पहले संपर्क टूटा। इसके बाद जहाज पूर्वी भारत के तट के पास डूब गया। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल के मुताबिक, जहाज पर सवार 24 क्रू मेंबर में 20 चीनी, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी हैं। कोस्ट गार्ड ने अब तक लाइफ राफ्ट से दो लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि जहाज के डूबने का कारण तुरंत पता नहीं चल सका है।पनामा के झंडे वाले कार्गो जहाज़ ‘ओशन विनर’ से संपर्क टूटने और इसके अचानक डूबने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाज पर लौह अयस्क लदा था। गौरतलब है कि भारत का पूर्वी तट लगभग पश्चिम बंगाल से शुरू होकर तमिलनाडु तक आता है। जहाज किस राज्य के पास डूबा है, इस संबंध में फिलहाल, आधिकारिक बयान नहीं आया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

असम और मेघालय में बनी बात: जोराबात में गाड़ियों की आवाजाही फिर से बहाल, लंबे समय के लिए सुलझेगा विवाद?

विवाद की शुरुआत 19 अगस्त को शिलांग में हुई थी। वहां खासी स्टूडेंट्स यूनियन की बाइक रैली के दौरान असम के वाहनों पर हमले किए गए। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा में असम की गाड़ियों समेत कम से कम 31 वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे और 16 लोग घायल हुए थे। इसके विरोध में असम के व्यावसायिक वाहन चालकों ने जोराबात और खानापारा में मेघालय जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी थी।कैब ऑपरेटरों ने जोराबात में मंत्री अतुल बोरा से मुलाकात के बाद बताया कि मेघालय सरकार ने 19 अगस्त की हिंसा की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। साथ ही मेघालय सरकार हमारे ड्राइवरों और वाहनों को हुए नुकसान का मुआवजा भी देगी। प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को असम सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि मेघालय में फंसे असम के 246 लोगों में से 131 लोग शनिवार रात 8.30 बजे तक सुरक्षित वापस लौट आए हैं। बाकी बचे लोगों को भी जल्द से जल्द गुवाहाटी वापस लाने के लिए दोनों राज्यों की सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने दोनों राज्यों के बीच बनी सहमति का स्वागत किया है।प्रदर्शनकारी चालकों ने मंत्री के सामने नाराजगी भी जताई कि बैठक से पहले उनसे बात नहीं की गई। चालकों ने याद दिलाया कि एक साल पहले भी मुख्य सचिव ने लिखित में सुरक्षा का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसी घटनाएं फिर हुईं। मंत्री अतुल बोरा ने चालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने चालकों की मांगों को मेघालय के सामने मजबूती से रखा है और असम के वाहनों पर हमलों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: चुनाव की कैसी तैयारी, संघ का कितना असर? विश्लेषकों ने बताया- 'नवीन' टीम से क्या बदलेगा

Khabaron Ke Khiladi: चुनाव की कैसी तैयारी, संघ का कितना असर? विश्लेषकों ने बताया- ‘नवीन’ टीम से क्या बदलेगा पीयूष पंत: भाजपा का संगठनात्मक बदलाव काफी देरी से हुआ है, लेकिन यह ‘देर आए दुरुस्त आए’ जैसा है। जेन-जी के सफल आंदोलनों ने सरकार और संगठन दोनों को परेशान किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर नई पीढ़ी को संबोधित किया। नई टीम में 65 में से 51 नए चेहरे लाकर संगठन को ऊर्जावान बनाने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही, अनुभवी विनोद तावड़े और सुनील बंसल को बरकरार रखा गया है। सोशल मीडिया टीम में बदलाव कर आक्रामक चेहरों को लाया गया है। इस पूरी नई टीम में संघ का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भाजपा का संगठनात्मक बदलाव काफी देरी से हुआ है, लेकिन यह ‘देर आए दुरुस्त आए’ जैसा है। जेन-जी के सफल आंदोलनों ने सरकार और संगठन दोनों को परेशान किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर नई पीढ़ी को संबोधित किया। नई टीम में 65 में से 51 नए चेहरे लाकर संगठन को ऊर्जावान बनाने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही, अनुभवी विनोद तावड़े और सुनील बंसल को बरकरार रखा गया है। सोशल मीडिया टीम में बदलाव कर आक्रामक चेहरों को लाया गया है। इस पूरी नई टीम में संघ का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भाजपा की नई 65 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में हलचल है। पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

'पैसे देकर जुटाई गई भीड़': राहुल के 'छात्रों की गूंज' पर मंत्री मोहोल का हमला; कांग्रेस से माफी की मांग क्यों?

दूसरी तरफ, सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में एक अलग माहौल था। वहां ‘वंदे मातरम कृति समिति’ ने एक कार्यक्रम रखा। इसमें राष्ट्रगीत वंदे मातरम का पूरा रूप गाया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोग खुद पहुंचे। भाजपा के कई बड़े नेता भी इसमें मौजूद रहे।मुरलीधर मोहोल ने दोनों कार्यक्रमों की तुलना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में लोग पैसे देकर लाए गए थे। वहीं यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में लोग अपनी मर्जी से आए। मोहल ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम और देश का अपमान किया है। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।विवाद की मुख्य वजह वंदे मातरम के पद हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने वंदे मातरम के सिर्फ दो पद गाने का फैसला किया। यह राष्ट्रगीत का अपमान है। भाजपा ने कसम खाई है कि वह राष्ट्रगीत के पूरे रूप का सम्मान बनाए रखेगी।इस मुद्दे को लेकर नई दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में 10 बिंदुओं का एक प्रस्ताव पास किया गया। भाजपा अब पूरे देश में एक अभियान चलाएगी। इस अभियान के जरिए लोगों को वंदे मातरम का महत्व बताया जाएगा। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस का कोई प्रस्ताव देश के संविधान और कानून से बड़ा नहीं हो सकता।कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि देश की लड़कियों का आजाद होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिता, पति और बेटे से महिलाओं का रिश्ता है, लेकिन उनकी पहचान इन रिश्तों से तय नहीं होती। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब भारत की ताकत की बात होती है तो कोई सेना की बात करता है और कोई दूसरी चीजों का जिक्र करता है। लेकिन, देश के 70 करोड़ महिलाओं के सपने और विचार ही भारत की असली ताकत हैं।उन्होंने कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News: बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, पार्ट्स दुकान में आग से छह माह की बच्ची समेत तीन की मौत, एक गंभीर

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाईपास स्थित एक पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना में झुलसने से छह माह की बच्ची समेत दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

'सीमा की स्थिति तय करेगी रिश्ते': विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन को दिया संदेश, बोले-अपने हितों पर अडिग रहेगा भारत

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि 2020 की गर्मियों से 2024 की शरद ऋतु तक भारत-चीन संबंध बेहद खराब दौर से गुजरे। इसके पीछे मुख्य वजह सीमा क्षेत्रों की स्थिति थी। उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति और स्थिरता अच्छे संबंधों के लिए जरूरी है। सीमा की स्थिति बड़े स्तर पर दोनों देशों के संबंधों की दिशा तय करती है।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया प्रतिस्पर्धी है और भारत को अपनी ताकत बढ़ानी होगी। भारत को पूरी दुनिया के साथ कारोबार करना है और इसमें चीन भी शामिल है। लेकिन चीन के साथ आत्मविश्वास से व्यवहार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत को अपने रुख पर मजबूती से कायम रहना होगा, जैसा उसने सीमा पर किया है। जयशंकर के मुताबिक, चीन ने भारत की तुलना में बहुत तेजी से बड़े पैमाने पर और पहले औद्योगीकरण किया।विदेश मंत्री ने कहा कि भारत आधी सदी पहले विनिर्माण और औद्योगीकरण को गहरा करने के अवसर का बेहतर उपयोग कर सकता था। अब देश को अपनी कमियों को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि एक मजबूत, अधिक आत्मनिर्भर, ज्यादा औद्योगिक और विनिर्माण क्षमता वाला भारत चीन के साथ ही दुनिया के अन्य बड़े देशों से भी प्रतिस्पर्धा कर सकेगा। जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत ने चीन के समक्ष वीजा संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे भारतीय कारोबारियों के मुद्दे उठाए हैं।जून 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन संबंधों में भारी तनाव आया। इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध चार साल से ज्यादा समय तक चला। अक्टूबर 2024 में दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक, दो आखिरी टकराव वाले क्षेत्रों से जुड़े डिसएंगेजमेंट समझौते को अंतिम रूप दिया। इसके कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: चुनाव की कैसी तैयारी, संघ का कितना असर? विश्लेषकों ने बताया- 'नवीन' टीम से क्या बदलेगा

Khabaron Ke Khiladi: चुनाव की कैसी तैयारी, संघ का कितना असर? विश्लेषकों ने बताया- ‘नवीन’ टीम से क्या बदलेगा पीयूष पंत: भाजपा का संगठनात्मक बदलाव काफी देरी से हुआ है, लेकिन यह ‘देर आए दुरुस्त आए’ जैसा है। जेन-जी के सफल आंदोलनों ने सरकार और संगठन दोनों को परेशान किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर नई पीढ़ी को संबोधित किया। नई टीम में 65 में से 51 नए चेहरे लाकर संगठन को ऊर्जावान बनाने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही, अनुभवी विनोद तावड़े और सुनील बंसल को बरकरार रखा गया है। सोशल मीडिया टीम में बदलाव कर आक्रामक चेहरों को लाया गया है। इस पूरी नई टीम में संघ का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भाजपा का संगठनात्मक बदलाव काफी देरी से हुआ है, लेकिन यह ‘देर आए दुरुस्त आए’ जैसा है। जेन-जी के सफल आंदोलनों ने सरकार और संगठन दोनों को परेशान किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर नई पीढ़ी को संबोधित किया। नई टीम में 65 में से 51 नए चेहरे लाकर संगठन को ऊर्जावान बनाने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही, अनुभवी विनोद तावड़े और सुनील बंसल को बरकरार रखा गया है। सोशल मीडिया टीम में बदलाव कर आक्रामक चेहरों को लाया गया है। इस पूरी नई टीम में संघ का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भाजपा की नई 65 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में हलचल है। पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

AIAPGET: परीक्षा में लापरवाही पर NTA का बड़ा एक्शन, Eduquity का पैनल सस्पेंड, कंपनी को भेजा कारण बताओ नोटिस

क्या है AIAPGET से जुड़ा पूरा मामला? मामला 22 अगस्त 2026 को आयोजित AIAPGET 2026 परीक्षा की पहली पाली से जुड़ा है। जयपुर के श्री सत्य साई पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण 49 उम्मीदवार अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे। एनटीए ने बिजली की समस्या के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदार बताया था। इस केंद्र पर कुल 192 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 49 उम्मीदवार बिजली गुल होने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके। परीक्षा के संचालन में हुई इस लापरवाही को लेकर एनटीए ने एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के निस्तारण तक एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड का एनटीए के साथ पैनलमेंट तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

उफान पर गंगा: यूपी में हाहाकार, वाराणसी में छतों पर हो रहा अंतिम संस्कार, तो गाजीपुर-कन्नौज में फसलें बर्बाद

1 of 5 यूपी में गंगा का रौद्र रूप - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी के कारण गंगा, यमुना समेत कई नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। राज्य के कई जिलों में बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खेतों से लेकर आबादी वाले इलाकों और धार्मिक घाटों तक पानी भर गया है। 2 of 5 जलस्तर बढ़ने के कारण मणिकर्णिका घाट का बदला गया शवदाह स्थल - फोटो : अमर उजाला वाराणसी: 84 घाट डूबे, मणिकर्णिका की छत पर हो रहा शवदाह काशी में गंगा और वरुणा नदी दोनों उफान पर हैं। गंगा खतरे के निशान से मात्र 1.24 मीटर नीचे है। शहर के सभी 84 घाट पूरी तरह डूब चुके हैं। अस्सी घाट पर ‘सुबह-ए-बनारस’ का मंच और नमो घाट जलमग्न हो गए हैं और नौका संचालन ठप है। जलस्तर बढ़ने से शवदाह में भारी परेशानी आ रही है। महाश्मशान मणिकर्णिका घाट की छत और हरिश्चंद्र घाट की गलियों में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। लकड़ियां गीली होने और जगह कम होने के कारण परिजनों को 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। 3 of 5 प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला। प्रयागराज: खतरे की ओर बढ़ता जलस्तर, 180 लोग राहत शिविर में कानपुर, नरौरा और हरिद्वार से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण संगम नगरी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। फाफामऊ, छतनाग और नैनी में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुनापार के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

मायावती बोलीं: अखिलेश ने कहा था नहीं करुंगा पिता जैसी गलती, चुनाव हारते ही आया अहंकार और स्वार्थ

बसपा प्रमुख मायावती ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसे गठबंधन की राजनीति में स्वार्थ साधने वाली पार्टी करार दिया है। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन के समय सहयोगियों को साथ लेकर अपना काम निकालती है और काम निकलते ही गिरगिट की तरह रंग बदल लेती है। मायावती ने सपा के एक प्रमुख नेता की ओर से राष्ट्रीय लोकदल और उसके नेता के खिलाफ दिए गए बयान को अपमानजनक बताते हुए पूरे जाट समाज से माफी मांगने की मांग की। मायावती ने कहा कि सपा का राजनीतिक चरित्र विरोधी दलों के साथ ही सहयोगियों के लिए भी संकीर्णता, जातिवादी द्वेष और अविश्वास से भरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की इसी राजनीति का फायदा अक्सर भाजपा को मिला और धर्मनिरपेक्ष ताकतें कमजोर हुईं। बसपा प्रमुख ने 1993 के सपा-बसपा गठबंधन से लेकर 1995 के लखनऊ राज्य अतिथि गृह कांड और फिर 2019 के सपा-बसपा गठबंधन तक का जिक्र कर अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह यादव की पुरानी गलतियां नहीं दोहराने का भरोसा दिया, लेकिन चुनावी नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आने पर कुछ समय बाद बसपा के प्रति वही अहंकार और स्वार्थ सामने आ गया और गठबंधन टूट गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk