क्या है AIAPGET से जुड़ा पूरा मामला? मामला 22 अगस्त 2026 को आयोजित AIAPGET 2026 परीक्षा की पहली पाली से जुड़ा है। जयपुर के श्री सत्य साई पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण 49 उम्मीदवार अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे। एनटीए ने बिजली की समस्या के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदार बताया था। इस केंद्र पर कुल 192 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 49 उम्मीदवार बिजली गुल होने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके। परीक्षा के संचालन में हुई इस लापरवाही को लेकर एनटीए ने एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के निस्तारण तक एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड का एनटीए के साथ पैनलमेंट तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें