'छाती पर चढ़कर कुचल दिए फेफड़े': दिल्ली में इंजीनियर की मौत की इनसाइड स्टोरी, वारदात के समय क्यों बंद थे CCTV

पिता का दर्द विनय के पिता ने कहा कि मुझे लगा कि रिश्तेदार बात करने आए हैं। मैंने उन्हें ऊपर बैठाया और पानी पूछा, लेकिन जैसे ही मेरा बेटा घर में आया, वे सब उस पर टूट पड़े। मुझे भी धक्का दिया गया, जिससे मेरे अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है। #WATCH | Delhi | Vinay Gupta’s father, Premchand, says, “It was just a minor domestic matter. There was nothing major about it. They arrived, and I thought, ‘Relatives have come; we’ll talk.’ I took them upstairs. I was offering them water and such. Then my son arrived. As soon… pic.twitter.com/JVOgjW5qtV — ANI (@ANI) August 22, 2026 उन्होंने पानी पीने से मना कर दिया और तुरंत मेरे बेटे को दबोच लिया। बड़े भाई ने उसके बाल नोचे और छोटे भाई ने पूरी ताकत से उसका गला दबाकर उसे जमीन पर पटक दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

कर्नाटक: मंत्री नागेंद्र के खिलाफ CBI की कार्रवाई पर बोले प्रियांक खरगे- पहले राज्य सरकार से लेनी होगी मंजूरी

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि सीबीआई ने मंत्री बी. नागेंद्र के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत से संपर्क किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मामले में केंद्रीय एजेंसी को सबसे पहले राज्य सरकार को पत्र लिखना होगा। क्या आरोप है? दरअसल, सीबीआई, सीबीआई ने हाल ही में नागेंद्र के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के लिए राज्यपाल से संपर्क किया है। नागेंद्र पर राज्य सरकार के ‘कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि एसटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन’ में करोड़ों रुपये के कथित गबन के मामले में आरोप हैं। प्रियांक खरगे ने क्या कहा? एक सवाल के जवाब में खरगे ने कहा, ‘उन्होंने किस आधार पर यह मांग की है। इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। अगर सीबीआई मुकदमा चलाना चाहती है, तो उन्हें पहले राज्य को लिखना होगा।’ जांच अधिकारियों को लेकर क्या कहा? यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने पिछले मुख्य सचिव रजनीश गोयल को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि उन्हें कोई मामला न सौंपा जाए। अगर कोई मामला सौंपा भी जाता है, तो जांच अधिकारियों सहित सभी कर्मचारी राज्य द्वारा उपलब्ध कराए जाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर हमें ही जांच अधिकारी उपलब्ध कराने हैं, तो इसका मतलब है कि जांच हम ही कर रहे हैं।’ शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही में लगातार पांचवें दिन भी बाधा आई। विपक्ष की भाजपा और जेडी(एस) ने सदन में विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की कि नागेंद्र को कैबिनेट से हटाया जाए।नागेंद्र ने कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि एसटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ में पैसे के गबन के आरोपों के बाद सिद्धारमैया क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

ब्रिटिश PM बर्नहम का बड़ा एलान: अपनी सैलरी का 15% बेघर लोगों को देंगे, कहा- ऐसा काम नहीं कहूंगा जो खुद न करूं

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पहले महीने में, एंडी बर्नहम ने देश की सड़कों पर बेघर लोगों के सोने की समस्या को खत्म करने के वादे के तहत, अपनी सैलरी का 15 प्रतिशत हिस्सा बेघर लोगों की मदद करने वाली संस्थाओं को दान करने का संकल्प लिया। बर्नहम, जिन्होंने 20 जुलाई को कीर स्टारमर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट का कार्यभार संभाला। उन्होंने अपने सोशल मीडिया चैनलों का इस्तेमाल उन कामों को उजागर करने के लिए किया है, जो जीवन-यापन की लागत के संकट से निपटने पर उनके फोकस का हिस्सा हैं।बर्नहम ने बेघर लोगों के लिए फंड जुटाने के मकसद से बेची जाने वाली साप्ताहिक मैगजीन ‘बिग इश्यू’ को बताया, ‘लगभग 10 साल तक, मैंने ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर के तौर पर अपनी सैलरी का 15 प्रतिशत हिस्सा ग्रेटर मैनचेस्टर में बेघर लोगों की समस्या से निपटने के लिए दान किया।‘बर्नहम ने कहा कि वह अपनी प्रधानमंत्री की सैलरी से उतनी ही रकम दान करने का वादा कर रहे हैं। मैं अपने संसदीय क्षेत्र के सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी का कुछ हिस्सा स्थानीय संगठनों को दान कर रहा हूं, लेकिन प्रधानमंत्री होने के नाते जो अतिरिक्त रकम मिलती है, उसे भी दान करूंगा।’ बेघर लोगों को लेकर क्या कहा? उन्होंने कहा, ‘मैं किसी से भी ऐसा कुछ करने के लिए नहीं कहूंगा, जो मैं खुद करने के लिए तैयार न होऊं। मैं आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहता हूं। यह मुद्दा मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।’ बर्नहैम ने कहा कि वह ऐसे देश में नहीं रहना चाहते, जहां सड़कों के कोनों पर बेघर लोगों को सोते हुए देखना आम बात हो जाए। उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसी कई चीजें हैं, जो हम कर सकते हैं। हमने महामारी के दौरान इसे साबित कर दिया। हमें अब भी ऐसा ही करना चाहिए औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

AIAPGET 2026: जयपुर केंद्र पर बिजली गुल होने से परीक्षा प्रभावित, इतने अभ्यर्थियों का दोबारा होगा एग्जाम

AIAPGET 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बताया कि जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण 49 उम्मीदवार AIAPGET 2026 की परीक्षा पूरी नहीं कर सके। इन उम्मीदवारों के लिए अब 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। The AIAPGET examination was conducted for 36979 registered candidates in Shift-I on 22 August 2026, in which 35837 candidates appeared at 200 centres across the country. The examination was completed for 35788 candidates. However, at Shri Satya Sai PG College Centre, in Jaipur,… pic.twitter.com/1GBA5nhWlm — National Testing Agency (@NTA_Exams) August 22, 2026 जयपुर केंद्र पर बिजली गुल होने से आई परेशानी एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा 22 अगस्त को पहली शिफ्ट में आयोजित हुई। परीक्षा के लिए कुल 36,979 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 35,837 उम्मीदवार देशभर के 200 परीक्षा केंद्रों पर शामिल हुए। जयपुर के श्री सत्य साई पीजी कॉलेज केंद्र पर 192 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 49 उम्मीदवार बिजली गुल होने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके। NTA ने बिजली की समस्या के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदार बताया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

'दुनिया ने माना कि हमने अमेरिका को हराया': जंग के बीच ईरान का दावा; पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर एक रिपोर्ट

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दावा किया है कि दुनिया ने मान लिया है कि ईरान ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध जीत लिया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, पेजेशकियन ने कहा कि अब अमेरिका के साथ युद्ध खत्म होना चाहिए, क्योंकि पूरी दुनिया ईरान की जीत को स्वीकार कर चुकी है। क्या ईरान ने सच में युद्ध जीतने का दावा किया? यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ईरान पर आर्थिक दबाव और प्रतिबंधों को और कड़ा करने की तैयारी में है। अमेरिका ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने और तेल एवं गैस टैंकरों के लिए रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने के लिए मजबूर करना चाहता है। ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, पेजेशकियन ने कहा कि पूरी दुनिया ने हमारी जीत को स्वीकार किया है और अमेरिका से नफरत की जाती है। ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान अमेरिका की ओर से बढ़ाए जा रहे आर्थिक दबाव के बीच आया है। ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ अभूतपूर्व आर्थिक कार्रवाई की बात कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर अभूतपूर्व स्तर की आर्थिक जंग और अलगाव थोपने की घोषणा की है। अमेरिका का उद्देश्य ईरानी नेतृत्व पर दबाव बढ़ाकर उसकी परमाणु गतिविधियों को रोकना और होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा पूरी तरह खोलना है। गोलान हाइट्स पर अमेरिका के रुख में क्यों दिखा विरोधाभास? इसी बीच अमेरिका के तुर्किये में राजदूत और सीरिया के विशेष दूत टॉम बैरक की टिप्पणी ने गोलान हाइट्स को लेकर अमेरिकी नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को एक इंटरव्यू में बैरक ने कहा कि इस्राइल अभी भी गोलान हाइट्स पर कब्जा किए हुए है और यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के खिलाफ है। उन्हों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: दिमागी नक्सल पर घमासान, विश्लेषकों ने बताया ये नया नैरेटिव या देश सुरक्षा का गंभीर मुद्दा

Khabaron Ke Khiladi: दिमागी नक्सल पर घमासान, विश्लेषकों ने बताया ये नया नैरेटिव या देश सुरक्षा का गंभीर मुद्दा पीयूष पंत: प्रधानमंत्री का ‘दिमागी नक्सल’ शब्द पुरानी बात को नए पैकेट में पेश करने जैसा है। जब भी सरकार की आलोचना होती है, उसे अति-वामपंथ के व्याकरण में रखकर निशाना बनाया जाता है। पहले इसे ‘अर्बन नक्सल’ कहते थे और अब ‘दिमागी नक्सल’ का रूप दे दिया गया है। जो लोग रिएक्ट करते हैं, जो क्रिटिकल एप्रेजल करते हैं, जो आपकी बातों को आलोचनात्मक रूप से एनलाइज करते हैं उसके खिलाफ दुनियाभर की दक्षिणपंथ की विचारधारा हमेशा से रही है। ये एक तरह से क्रिटिकल थॉट को टारगेट करने की कोशिश है। प्रधानमंत्री का ‘दिमागी नक्सल’ शब्द पुरानी बात को नए पैकेट में पेश करने जैसा है। जब भी सरकार की आलोचना होती है, उसे अति-वामपंथ के व्याकरण में रखकर निशाना बनाया जाता है। पहले इसे ‘अर्बन नक्सल’ कहते थे और अब ‘दिमागी नक्सल’ का रूप दे दिया गया है। जो लोग रिएक्ट करते हैं, जो क्रिटिकल एप्रेजल करते हैं, जो आपकी बातों को आलोचनात्मक रूप से एनलाइज करते हैं उसके खिलाफ दुनियाभर की दक्षिणपंथ की विचारधारा हमेशा से रही है। ये एक तरह से क्रिटिकल थॉट को टारगेट करने की कोशिश है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद से इस शब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

गोरखा मुद्दे पर ‘फाइनल डील’ की तैयारी: शाह की बैठक के बाद MHA ने बनाई कमेटी, दार्जिलिंग से दिल्ली तक हलचल तेज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में गोरखा नेताओं, पश्चिम बंगाल सरकार और अन्य हितधारकों की बैठक के बाद गोरखा मुद्दे के स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में अहम पहल सामने आई है। भाजपा सांसद राजू बिस्टा के अनुसार, गृह मंत्रालय ने मध्यस्थ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक समिति गठित की है, जो बैठक में बनी सहमति के आधार पर अंतिम समझौते का मसौदा तैयार करेगी। यह पहल 1988 के गोरखा समझौते की वर्षगांठ के दिन हुई बैठक के कारण भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

‘जो चाहिए लाकर देंगे मां के लिए जी लो’, नहीं माना 19 साल का बेटा; आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे 19 वर्षीय युवक अपने माता-पिता से मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद खवाड्या पहाड़ी पर पहुंच गया। उसके पीछे उसके माता-पिता भी वहां पहुंच गए। युवक को समझाकर वापस लाने के लिए पुलिस, दमकल कर्मी, ग्रामीण और गांव के सरपंच समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक सभी लोग युवक को समझाने और उसे पहाड़ी के किनारे से पीछे हटाने की कोशिश करते रहे। गांव के सरपंच ने उसे कई तरह के भरोसे दिए और कहा कि उसकी जो भी इच्छा है, उसे पूरा किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

DMK में ‘नई पीढ़ी’ की एंट्री का रास्ता साफ: दो कार्यकाल के बाद छोड़नी होगी कुर्सी; नेताओं के उम्र की सीमा तय

DMK की कार्यकारिणी समिति की बैठक में पार्टी संगठन में नई पीढ़ी को आगे लाने के लिए विभिन्न पदों पर उम्र और कार्यकाल की सीमा तय करने का फैसला किया गया। शाखा समिति सचिव के लिए 45 वर्ष, वार्ड समिति सचिव के लिए 50 वर्ष और टाउन पंचायत, एरिया व सिटी कमेटी सचिवों के लिए 60 वर्ष की अधिकतम उम्र निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों पर अधिकतम दो कार्यकाल की सीमा भी तय की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

Jaipur: ‘इसे पीटने के लिए महिलाओं को बुलाओ’, बुजुर्ग ने पाकिस्तानी कहा; CJP की रेखा ने सुनाई बगरू की आपबीती

बगरू विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में स्कूल निरीक्षण के दौरान CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद महिला कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने अमर उजाला से खास बातचीत में पूरे घटनाक्रम की आपबीती सुनाई। रेखा शर्मा ने आरोप लगाया कि गांव में उनकी टीम के पहुंचने से पहले ही कुछ लोग समूह बनाकर बैठे थे और उन्हें अंदर नहीं घुसने देने की तैयारी थी। उनके पास लाठियां और फसल काटने में इस्तेमाल होने वाले हथियार भी मौजूद थे। गांव पहुंचते ही घेरा, बातचीत के बाद बिगड़ी स्थिति रेखा शर्मा के अनुसार, टीम के गांव पहुंचते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया। शुरुआत में बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और लाठियों से वार किए गए। ‘इस लड़की को पीटने के लिए महिलाओं को बुलाओ’ रेखा ने बताया कि जब कुछ लोग आशुतोष रांका के साथ मारपीट कर रहे थे, तो वहां मौजूद मीडियाकर्मी भी उसी तरफ चले गए। इस दौरान वह अकेली रह गईं। उनका आरोप है कि करीब पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और पुरुष आपस में कहने लगे कि ‘इस लड़की को पीटने के लिए महिलाओं को बुलाओ।’ ‘पाकिस्तानी’ कहकर धक्का देने का आरोप इसके बाद दो महिलाएं वहां पहुंचीं। रेखा के मुताबिक, इनमें एक बुजुर्ग महिला थी और दूसरी महिला ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। रेखा शर्मा का आरोप है कि बुजुर्ग महिला उन्हें लगातार ‘पाकिस्तानी’ कह रही थी और धक्के मार रही थी। उन्होंने बताया कि उन्हें धक्का देकर वहां से बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी पीठ पर जोरदार मुक्का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk