Top News: चीनी के दाम बढ़े, जमाखोरी पर केंद्र की बढ़ी निगरानी, बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज; सुर्खियां

चीनी की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी पर केंद्र ने सख्ती शुरू कर दी है। यूपी समेत कई राज्यों में चीनी के स्टॉक पर निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं, अमेरिका में न्यूयॉर्क स्टेट कैपिटल को निशाना बनाने की आईएसआईएस से प्रेरित साजिश नाकाम हुई है। उधर, बंगाल की खाड़ी में पनामा के ध्वज वाला मालवाहक जहाज ‘ओशन विनर’ डूब गया, जिसमें 24 लोग सवार थे। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट की पूर्व महासचिव चंपत राय की गोपनीय डायरी में नृपेंद्र मिश्र की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं। कनाडा ने 8 सितंबर से अमेरिका से आने वाले सामान पर जवाबी टैरिफ लगाने का एलान किया है। वहीं, कश्मीर में भाजपा ने सीमा से सटी विधानसभा सीटों का सर्वे शुरू किया है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रविवार से कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं, हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड ने अपने सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट और सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर खुलासा किया है। एक क्लिक में पढ़िए देश-दुनिया की अहम खबरें- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

Aaj Ka Rashifal: मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

1 of 13 23 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण अलग-अलग राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने और आर्थिक लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों को काम के दबाव, खर्च या पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आज लिए गए फैसलों का असर आपकी नौकरी, कारोबार और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है। वहीं, प्रेम और पारिवारिक जीवन की बात करें तो कुछ राशियों के रिश्तों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ जातकों को छोटी-मोटी गलतफहमियों से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन मेहनत और एकाग्रता के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि के लिए 23 अगस्त का दिन करियर, धन, प्रेम, परिवार और सेहत के मामले में कैसा रहने वाला है। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amarujala मेष राशि आज रिश्तों को संभालकर चलना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। प्यार और समझदारी से आप हर स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए उन्हें मनाने में देर न करें। उधार लेने का विचार आ रहा है तो फिलहाल रुक जाना बेहतर होगा, क्योंकि आगे चलकर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। कारोबार में भी आज बड़े फैसले लेने से बचें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में पछतावे का कारण बन सकता है। 3 o …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

तस्करी: नेपाल के रास्ते भारत पहुंच रहा है चीनी अखरोट, जम्मू-कश्मीर के कारोबारी चिंता में; राजस्व का भी नुकसान

जम्मू-कश्मीर का अखरोट 700-800 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं चीनी अखरोट 350-400 रुपये में बाजार में पहुंच रहा है। कीमत में करीब दोगुने के इस फर्क ने अखरोट कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। कारोबारियों का कहना है कि नेपाल के रास्ते सस्ता चीनी अखरोट भारत पहुंच रहा है। इससे कश्मीर में स्थानीय अखरोट की बिक्री प्रभावित हो रही है। देश में पैदा होने वाले अखरोट में जम्मू-कश्मीर की 90 फीसदी हिस्सेदारी है। अनंतनाग, बडगाम, पुलवामा और बारामुला समेत कश्मीर के कई इलाकों में परिवार इस फसल पर निर्भर हैं। 2020 में कश्मीरी अखरोट की बिक्री करीब 1.70 लाख मीट्रिक टन थी, जो 2024 में घटकर करीब 30 हजार मीट्रिक टन रह गई। कारोबारियों ने सस्ते चीनी अखरोट को इस गिरावट की बड़ी वजह बताया गया है। जम्मू-कश्मीर वॉलनट एक्सपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजीव जैन का कहना है कि चीन से आने वाले छिलके वाले अखरोट पर 100 फीसदी आयात शुल्क है। वहीं अफगानिस्तान के अखरोट को दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार समझौते के तहत शुल्क में छूट मिलती है। इसी फर्क का फायदा उठाकर चीनी अखरोट बाजार में दूसरे देश का माल बताकर बेचा जा रहा है और आयत शुल्क भी बचाया जा रहा है।एसोसिएशन ने गृह मंत्रालय, एसएसबी, डीआरआई, सीमा शुल्क, वाणिज्य मंत्रालय, डीजीएफटी, विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर नेपाल के रास्ते आने वाले चीनी अखरोट की खेप रोकने और उसकी जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही सीमा पर निगरानी बढ़ाने, हर खेप में अखरोट किस देश का है और उसके साथ जरूरी कागज हैं या नहीं, इसकी जांच कड़ी करने को कहा गया है। चीन से अखरोट लाने के लिए पौधों और फसल से जुड़ी कोई जरूरी मंजूरी है या नहीं, इसकी जानकारी देने और ऐसे माल से सरकार को हुए आय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चंदा गबन: चंपत के तीखे सवाल, संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे?

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की ओर से लिखी गई एक गोपनीय डायरी में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की भूमिका और उनके हालिया बयानों को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। चंपत राय ने 18 जून से शुरू हुए नृपेंद्र मिश्र के टीवी साक्षात्कारों, उनके बयानों में आए बदलाव, संतों की प्रतिक्रियाओं, मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर उनके अधिकार और ट्रस्ट की बैठक में उनकी गैरमौजूदगी से जुड़े घटनाक्रम का सिलसिलेवार उल्लेख किया है। डायरी के अनुसार, चढ़ावा चोरी प्रकरण के कुछ दिन बाद संतों ने चंपत राय से पूछा कि क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं? चंपत राय ने डायरी में लिखा कि उस समय उनके पास इस सवाल का कोई उत्तर नहीं था। डायरी के अनुसार, 18 जून से नृपेंद्र मिश्र ने दिल्ली में टेलीविजन चैनलों को साक्षात्कार देना शुरू किया और चार दिनों में करीब 14 चैनलों से बातचीत की। शुरुआत में नृपेंद्र मिश्र यह कहते थे कि उनकी जिम्मेदारी मंदिर के निर्माण कार्य तक सीमित है, लेकिन बाद में उनके बयानों की भाषा बदल गई। उन्होंने चोरी के लिए ‘डकैती’ शब्द का इस्तेमाल किया। चंपत राय ने डायरी में लिखा की, इस तरह के बयानों से समाज में खराब संदेश गया। इसके बाद 23 जून से नृपेंद्र मिश्र के सार्वजनिक वक्तव्य अचानक बंद हो गए। डायरी में इस पर सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि “कारण जरूर खोजना होगा?”चंपत राय ने निर्माण समिति की बैठकों का हवाला देते हुए नृपेंद्र मिश्र की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। डायरी के मुताबिक, नृपेंद्र मिश्र पिछले छह वर्षों से हर महीने और कभी-कभी 15 दिन के अंतराल पर निर्माण समिति की बैठक के लिए अयोध्या आते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मंदिर की अन्य व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

Ocean Winner Vessel: मालवाहक जहाज ओशन विनर बंगाल की खाड़ी में डूबा, चालक दल में 24 लोग; ICG-नौसेना क्या बोली?

पमाना के झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘ओशन विनर’ समुद्र में अचानक डूब गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि शनिवार को भारत की समुद्री बचाव एजेंसी- ICG के जहाज ‘ओशन विनर’ से पहले संपर्क टूटा। इसके बाद जहाज पूर्वी भारत के तट के पास डूब गया। सिंगापुर जा रहा था पनामा के झंडे वाला जहाज। तटरक्षक और भारतीय नौसेना ने शुरू किया बचाव अभियान। मालवाहक जहाज ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर डूबा। जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे, जिनमें से ज्यादातर चीनी थे। ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था। जहाज डूबने की सूचना के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू किया। देर रात तक दो लोगों को बचाया गया, बाकी की तलाश में बचाव अभियान जारी। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल के मुताबिक, जहाज पर सवार 24 क्रू मेंबर में 20 चीनी, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी हैं। कोस्ट गार्ड ने अब तक लाइफ राफ्ट से दो लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि जहाज के डूबने का कारण तुरंत पता नहीं चल सका है। बचाव कार्य में मदद की अपील, दूसरे जहाजों को भी अलर्ट किया गया तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि जहाज 72,100 मीट्रिक टन माल लेकर शुक्रवार रात 10.42 बजे ओडिशा तट से निकला था। बचाव कार्य में मदद के लिए आस-पास मौजूद दूसरे जहाजों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट मरीन ट्रैफिक के मुताबिक ये जहाज ओडिशा के पारादीप से सिंगापुर जा रहा था। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में इससे अचानक संपर्क कट गया। 20 अगस्त की रात करीब 11.13 बजे रवाना हुआ ओशन विनर 27 अगस्त की सुबह 7.30 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

मुंबई में गणेश प्रतिमा के आगमन के दौरान हादसा: मूर्ति गिरने से दो की मौत, पांच लोग घायल; कैसे हुआ हादसा?

हादसा कब और कैसे हुआ? अधिकारियों ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे भुलेश्वर के जय अंबे चौक में कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुआ। प्रतिमा लाने के दौरान यह हादसा हुआ। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, इनमें से दो लोगों की चोटों के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद मुंबई दमकल, पुलिस, यातायात पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और नगर निकाय के वार्ड कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। मृतकों-घायलों में कौन शामिल हैं? अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल पांच लोगों की पहचान वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), 5 साल की लावण्या गनेर, 7 साल की दिव्या गनेर और कुणाल काशिद (26) के रूप में हुई है। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल लोगों की हालत स्थिर है। ये भी पढ़ें: कैसे मनाया जाता है गणेशोत्सव? मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में 10 दिन तक चलने वाला गणेशोत्सव सबसे बड़े और सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। इस त्योहार के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमाओं की पंडालों और घरों में प्राण प्रतिष्ठा की जाती हैं। वहां उनकी पूजा की जाती है। मुंबई में एक दशक से ज्यादा समय से गणेश प्रतिमाओं को पंडालों तक लाने के लिए शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। इन शोभायात्राओं में भक्ति संगीत, उत्सव और बड़ी भीड़ के बीच गणेश प्रतिमाओं को अलग-अलग पंडालों तक लेकर जाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे भुलेश्वर के जय अंबे चौक में कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुआ। प्रतिमा ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका पर कनाडा का पलटवार: 8 सितंबर से लगाएगा जवाबी टैरिफ, पीएम मार्क ने किया एलान; क्यों बढ़ा विवाद?

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को कहा कि उनका देश 8 सितंबर से अमेरिका से आने वाले सामान पर जवाबी शुल्क (टैरिफ) लगाएगा। इससे पहले अमेरिका ने करीब 20 अरब अमेरिकी डॉलर कीमत के कनाडाई सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। दोनों देशों के बीच इस व्यापारिक विवाद को बातचीत से खत्म करने की आखिरी कोशिश भी शुक्रवार देर रात वाशिंगटन में नाकाम हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

Ocean Winner Vessel: मालवाहक जहाज ओशन विनर से संपर्क टूटा, पूर्वी भारत के पास डूबने की खबर; ICG ने क्या कहा?

पमाना के झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘ओशन विनर’ समुद्र में अचानक डूब गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि शनिवार को भारत की समुद्री बचाव एजेंसी- ICG के जहाज ‘ओशन विनर’ से पहले संपर्क टूटा। इसके बाद जहाज पूर्वी भारत के तट के पास डूब गया। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल के मुताबिक, जहाज पर सवार 24 क्रू मेंबर में 20 चीनी, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी हैं। कोस्ट गार्ड ने अब तक लाइफ राफ्ट से दो लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि जहाज के डूबने का कारण तुरंत पता नहीं चल सका है।पनामा के झंडे वाले कार्गो जहाज़ ‘ओशन विनर’ से संपर्क टूटने और इसके अचानक डूबने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाज पर लौह अयस्क लदा था। गौरतलब है कि भारत का पूर्वी तट लगभग पश्चिम बंगाल से शुरू होकर तमिलनाडु तक आता है। जहाज किस राज्य के पास डूबा है, इस संबंध में फिलहाल, आधिकारिक बयान नहीं आया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

असम और मेघालय में बनी बात: जोराबात में गाड़ियों की आवाजाही फिर से बहाल, लंबे समय के लिए सुलझेगा विवाद?

विवाद की शुरुआत 19 अगस्त को शिलांग में हुई थी। वहां खासी स्टूडेंट्स यूनियन की बाइक रैली के दौरान असम के वाहनों पर हमले किए गए। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा में असम की गाड़ियों समेत कम से कम 31 वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे और 16 लोग घायल हुए थे। इसके विरोध में असम के व्यावसायिक वाहन चालकों ने जोराबात और खानापारा में मेघालय जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर दी थी।कैब ऑपरेटरों ने जोराबात में मंत्री अतुल बोरा से मुलाकात के बाद बताया कि मेघालय सरकार ने 19 अगस्त की हिंसा की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। साथ ही मेघालय सरकार हमारे ड्राइवरों और वाहनों को हुए नुकसान का मुआवजा भी देगी। प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को असम सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि मेघालय में फंसे असम के 246 लोगों में से 131 लोग शनिवार रात 8.30 बजे तक सुरक्षित वापस लौट आए हैं। बाकी बचे लोगों को भी जल्द से जल्द गुवाहाटी वापस लाने के लिए दोनों राज्यों की सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने दोनों राज्यों के बीच बनी सहमति का स्वागत किया है।प्रदर्शनकारी चालकों ने मंत्री के सामने नाराजगी भी जताई कि बैठक से पहले उनसे बात नहीं की गई। चालकों ने याद दिलाया कि एक साल पहले भी मुख्य सचिव ने लिखित में सुरक्षा का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसी घटनाएं फिर हुईं। मंत्री अतुल बोरा ने चालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने चालकों की मांगों को मेघालय के सामने मजबूती से रखा है और असम के वाहनों पर हमलों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: चुनाव की कैसी तैयारी, संघ का कितना असर? विश्लेषकों ने बताया- 'नवीन' टीम से क्या बदलेगा

Khabaron Ke Khiladi: चुनाव की कैसी तैयारी, संघ का कितना असर? विश्लेषकों ने बताया- ‘नवीन’ टीम से क्या बदलेगा पीयूष पंत: भाजपा का संगठनात्मक बदलाव काफी देरी से हुआ है, लेकिन यह ‘देर आए दुरुस्त आए’ जैसा है। जेन-जी के सफल आंदोलनों ने सरकार और संगठन दोनों को परेशान किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर नई पीढ़ी को संबोधित किया। नई टीम में 65 में से 51 नए चेहरे लाकर संगठन को ऊर्जावान बनाने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही, अनुभवी विनोद तावड़े और सुनील बंसल को बरकरार रखा गया है। सोशल मीडिया टीम में बदलाव कर आक्रामक चेहरों को लाया गया है। इस पूरी नई टीम में संघ का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भाजपा का संगठनात्मक बदलाव काफी देरी से हुआ है, लेकिन यह ‘देर आए दुरुस्त आए’ जैसा है। जेन-जी के सफल आंदोलनों ने सरकार और संगठन दोनों को परेशान किया, जिसके बाद पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर नई पीढ़ी को संबोधित किया। नई टीम में 65 में से 51 नए चेहरे लाकर संगठन को ऊर्जावान बनाने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही, अनुभवी विनोद तावड़े और सुनील बंसल को बरकरार रखा गया है। सोशल मीडिया टीम में बदलाव कर आक्रामक चेहरों को लाया गया है। इस पूरी नई टीम में संघ का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भाजपा की नई 65 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में हलचल है। पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk