पमाना के झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘ओशन विनर’ समुद्र में अचानक डूब गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि शनिवार को भारत की समुद्री बचाव एजेंसी- ICG के जहाज ‘ओशन विनर’ से पहले संपर्क टूटा। इसके बाद जहाज पूर्वी भारत के तट के पास डूब गया। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल के मुताबिक, जहाज पर सवार 24 क्रू मेंबर में 20 चीनी, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी हैं। कोस्ट गार्ड ने अब तक लाइफ राफ्ट से दो लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि जहाज के डूबने का कारण तुरंत पता नहीं चल सका है।पनामा के झंडे वाले कार्गो जहाज़ ‘ओशन विनर’ से संपर्क टूटने और इसके अचानक डूबने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाज पर लौह अयस्क लदा था। गौरतलब है कि भारत का पूर्वी तट लगभग पश्चिम बंगाल से शुरू होकर तमिलनाडु तक आता है। जहाज किस राज्य के पास डूबा है, इस संबंध में फिलहाल, आधिकारिक बयान नहीं आया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें