Indore Deaths: दूषित पानी से अब तक 15 मौतें; सरकार ने हाईकोर्ट में बताईं चार; महापौर बोले- 10 की जानकारी मिली

भागीथपुरा में दूषित पानी की सप्लाई से अब तक 15 मौतें की बात सामने आईं हैं लेकिन सरकार ने जो स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की है। उसमें दूषित पानी से चार मौतें होना बताया है, जबकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 10 लोगों की मौत हो जाने की जानकारी मिलने की बात कही है। दरअसल, हाईकोर्ट में दूषित पेयजल मामले में दो याचिकाएं लगी हैं। भागीरथपुरा में हुई मौतों में एक महिला का पोस्मार्टम किया गया, बाकी सभी को स्वास्थ्य विभाग प्रारंभिक तौर पर सामान्य मौतें बताता रहा है। बाद में चार मौतों की वजह डायरिया बताई गई है। ये भी पढ़ें:-जिंदगी की कीमत दो लाख नहीं होती, पद पर बैठे लोग बिसलेरी क्यों पीते रहे: उमा भारती प्रदेश सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट गुरुवार को दूषित पानी के मामले में एमपी हाई्कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में निगमायुक्त और अपर आयुक्त को शोकाज नोटिस जारी किया है। उन्हें इस घटना के तथ्य पेश करने को कहा गया है।जबलपुर में हाईकोर्ट जस्टिस डी डी बसंल तथा जस्टिस राजेन्द्र कुमार वाणी की अवकाशकालीन युगलपीठ के समक्ष सरकार की तरफ से पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया कि दूषित पानी के कारण इंदौर में चार व्यक्तियों की मौत हुई है। अभी तक कुल 294 व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसमें से 32 व्यक्तियों आईसीयू में भर्ती है और 93 व्यक्तियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में 201 व्यक्ति उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। अवकाशकालीन विशेष बेंच ने स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लेते हुए अगली सुनवाई 6 जनवरी को निर्धारित की है। इंदौर निवासी रितेश ईनानी तथा महेश गर्ग भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

BJP विधायक का निधन: बैठक में मंत्री संग खाना खाने के बाद आया हार्ट अटैक, PM ने जताया शोक, लिखा- अत्यंत दुख...

1 of 8 जन्मदिवस पर केक काटते भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल - फोटो : अमर उजाला पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक समाप्त होने और वहीं पंडाल में खाना खाने के बाद भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल को हार्ट अटैक पड़ गया। तबीयत बिगड़ते देख उनके सहयोगियों ने उन्हें बिना देर किए सीधे मेडिसिटी ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया था। इलाज शुरू ही हुआ था कि विधायक ने अंतिम सांस ले ली। उन्होंने पहली जनवरी को ही अपना जन्म दिवस भी मनाया था और दूसरे दिन उनकी कुछ ही पल में असमय मृत्यु हो गई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल - फोटो : अमर उजाला दूसरी बार बने थे विधायक सर्किट हाउस में मौजूद मंत्री और अधिकारी भी विधायक के हार्ट अटैक आने से बेखबर रहे। भोजन के बाद अन्य जन प्रतिनिधि और अधिकारी भी अपने गंतव्य स्थल के लिए निकल गए थे। फिर विधायक के निधन की सूचना मिलने पर जन प्रतिनिधि और विधायक मेडिसिटी पहुंचे थे। प्रो. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह पीलीभीत रोड स्थित शक्ति नगर कॉलोनी के रहने वाले थे। वह फरीदपुर से ही दूसरी बार भाजपा विधायक थे। 3 of 8 अस्पताल में मौजूद समर्थक - फोटो : अमर उजाला ड्राइवर ने की बचाने की कोशिश बताया जा रहा है कि बैठक के बाद भाजपा विधायक ने सर्किट हाउस में लगाए गए पंडाल में पशुधन मंत्री धर्मपाल, सांसद छत्रपाल सिंह व अन्य जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ भोजन भी किया। खाना खाने के दौरान उलझन हुई और अचानक सीने में तेज दर्द उठने लगा। जिस पर वह भोजन पंडाल से बाहर आ गए थे और वहीं सर्किट हाउस में ही कुछ पल के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

प. बंगाल में सियासी सरगर्मियां: पीएम मोदी इसी माह कर सकते हैं दौरा! मालदा में बड़ी जनसभा की तैयारी में भाजपा

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि 17 जनवरी को पीएम मोदी मालदा में बड़ी जनसभा करने वाले हैं। इसके अलावा 18 जनवरी को हावड़ा में भी भाजपा की विशाल जनसभा हो सकती है। पीएम मोदी का यह दौरा इसी साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है।बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें भाजपा शासित राज्य असम, डीएमके नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार वाले तमिलनाडु भी प्रमुख हैं। असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की परीक्षा होगी। इसके अलावा केरल और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं।सियासी अखाड़े के जानकारों और राजनीतिक पंडितों के मुताबिक बंगाल भाजपा की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान से भी इसके संकेत मिलते हैं। बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का दावा करते हुए शाह ने कोलकाता में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि इस साल भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि विपक्षी पार्टी 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगी। ऐसे में दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच दिलचस्प राजनीतिक घमासान देखने को मिलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Gwalior: कतर में नौसेना के पूर्व कमांडर को फिर गिरफ्तार कर जेल भेजा, बहन ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

कतर में नौसेना के पूर्व कमांडर पुर्णेंदु तिवारी को एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिसके बाद उनके परिवार ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है। तिवारी 2022 में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसैना के आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिनमें से सात को माफी मिलने के बाद भारत लौटने की अनुमति मिली थी। पुर्णेंदु तिवारी भारतीय नौसेना के उन आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें 16 अगस्त 2022 को कतर में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: ठंड को लेकर सीएम योगी का बड़ा आदेश, 12वीं तक के सभी स्कूल पांच जनवरी तक बंद रहेंगे

अधिकारी फील्ड में एक्टिव रहें कड़ाके की ठंड के कारण ICSE, CBSE, UP बोर्ड और अन्य बोर्ड सहित क्लास 12 तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फील्ड में एक्टिव रहने, सभी जिलों में कंबल और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और यह पक्का करने का निर्देश दिया है कि कोई भी खुले में न सोए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कड़ाके की ठंड के दौरान लोगों को राहत देने के लिए सभी रैन बसेरों में जरूरी सुविधाओं का पूरा इंतजाम होना चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Indore Diarrhea Outbreak: इंदौर में नलों से टपका 'जहर', उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार; 15 मौतों का जिम्मेदार कौन?

मेरी मां को जहरीले पानी ने छीन लिया, मेरे बेटे को बचा लो… जहरीले पानी की इस त्रासदी के शिकार पीड़ित अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें संजय यादव भी शामिल हैं। उनकी मां की मौत जहरीले पानी से हो गई और उनका बेटा भी अस्पताल में भर्ती है। संजय और उनकी पत्नी को भी उल्टी-दस्त की शिकायत थी। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। संजय ने बताया कि मेरी मां ने मेरे सामने आंखें मूंद ली, अब मुझे मेरे बेटे की चिंता है। उसे दस बोतल स्लाइन चढ़ाई गई। संजय ने कहा कि मेरी मां को जहरीले पानी ने छीन लिया, लेकिन मेरे बेटे को सरकार बचा ले। इस परिवार ने ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चेक लेने से इनकार कर दिया था। पैकेट वाले दूध में पानी डाल कर पिलाया जहरीले पानी ने पांच माह के बच्चे अव्यान साहू को भी उसके परिवार से छीन लिया। परिवार में एक बेटी है। दस साल बाद अव्यान हुआ था। 8 जुलाई को उसका जन्म हुआ। परिवार में बरसों बाद खुशियां आई थीं। बच्चे की मौत के बाद मां बात करने की स्थिति में नहीं है। अव्यान के पिता सुनील ने बताया कि डिलीवरी के बाद पत्नी को दूध ठीक से नहीं आ रहा था। इस कारण अव्यान को ऊपर का दूध पिलाना शुरू किया। पैकेट वाला दूध नवजात के लिए ज्यादा गाढ़ा होता है। आसानी से वह पच सके, इस कारण उसमें हम पानी मिलाते थे। हमें क्या पता था कि वो जहरीला पानी हमसे बेटे को छीन लेगा। अव्यान को पहले दस्त हुए तो उसे एक क्लीनिक ले गए। दवा से आराम नहीं मिला। इस बीच उसे तेज बुखार आ गया। अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी को खाना खिलाया और तबीयत हो गई खराब जहरीले पानी से मंजुला वाड़े की मौत हो गई। मंजुला की चार बेटियां हैं। अपने ससुराल से आई बेटी के लिए मंजुला ने रात को खाना बनाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs BAN: इस साल भारतीय टीम कर सकती है बांग्लादेश दौरा, BCCI को आमंत्रण; वनडे-टी20 सीरीज सितंबर में संभावित!

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय टीम इस साल सितंबर में बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस दौरे के लिए अंतिम मंजूरी देगा या नहीं, क्योंकि बांग्लादेश में फिलहाल स्थिर सरकार नहीं है। सितंबर में खेली जानी है वनडे और टी20 सीरीज बीसीबी द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, दोनों टीमों के बीच 1, 3 और 6 सितंबर को वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 9, 12 और 13 सितंबर को भारत और बांग्लादेश की टक्कर टी20 सीरीज में होगी। भारतीय टीम 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी। पिछले साल रद्द कर दिया गया था भारत का बांग्लादेश दौरा बता दें कि, पिछले साल जुलाई में भारत का बांग्लादेश दौरा अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया था और छह मैचों की सफेद गेंद की सीरीज को एक साल से अधिक समय के लिए टाल दिया गया था। उस समय बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा था, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आपसी सहमति से अगस्त 2025 में होने वाली तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज को सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।’ बयान में यह भी कहा गया था कि यह निर्णय दोनों टीमों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम और शेड्यूल की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही बीसीबी ने सितंबर 2026 में भारत का स्वागत करने की उम्मीद जताई थी और संशोधित कार्यक्रम बाद में जारी करने की बात कही थी। अब देखना यह होगा कि मौजूदा परिस्थितियों में बीसीसीआई इस प्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Export Promotion: सरकार का बड़ा फैसला, निर्यातकों के लिए ₹7,295 करोड़ के पैकेज का एलान; एमएसएमई को सस्ता कर्ज

वैश्विक व्यापार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 7,295 करोड़ रुपये के एक व्यापक ‘एक्सपोर्ट सपोर्ट पैकेज’ की घोषणा की है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य निर्यातकों, विशेषकर एमएसएमई सेक्टर के लिए कर्ज (क्रेडिट) की उपलब्धता को आसान और किफायती बनाना है। सस्ता कर्ज और क्रेडिट गारंटी: क्या है खास? यह योजना अगले वर्षों (2025-31) के लिए लागू की जाएगी। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, इस पैकेज के जरिए निर्यातकों की ‘ट्रेड फाइनेंस’ यानी व्यापार के लिए पूंजी से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सरकार की ओर से घोषित इस 7,295 करोड़ रुपये के पैकेज को दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इसका पहला हिस्सा है ब्याज सहायता योजना। इसके लिए 5,181 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दूसरा भाग है कोलेटरल सपोर्ट। इसके लिए 2,114 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ब्याज सहायता योजना के तहत, पात्र एमएसएमई निर्यातकों को प्री-शिपमेंट और पोस्ट-शिपमेंट एक्सपोर्ट क्रेडिट पर सब्सिडी मिलेगी। सरकार ने इसके तहत 2.75 प्रतिशत तक की सब्सिडी का लाभ देने का फैसला किया है। हालांकि, प्रति फर्म सालाना लाभ की सीमा 50 लाख रुपये तय की गई है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब वैश्विक व्यापार चुनौतियों का सामना कर रहा है, ताकि भारतीय निर्यातक प्रतिस्पर्धी दरों पर रुपये में कर्ज प्राप्त कर सकें। नवंबर 2025 के ‘मिशन’ का हिस्सा वहीं, 2,114 करोड़ रुपये के कोलेटरल सपोर्ट के तहत निर्यात से जुड़े वर्किंग कैपिटल लोन (कार्यशील पूंजी ऋण) के लिए क्रेडिट गारंटी दी जाएगी। इसके तहत प्रति फर्म 10 करोड़ रुपये तक की कोलेटरल गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे निर्यातको …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ ODI: हार्दिक-बुमराह को आराम, गिल संभालेंगे कमान! न्यूजीलैंड सीरीज के लिए कैसी होगी भारत की वनडे टीम?

1 of 11 भारतीय टीम का एलान जल्द - फोटो : ANI भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान तीन या चार जनवरी को होने की संभावना है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी नजर आएंगे, जबकि वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 शुभमन गिल और गौतम गंभीर - फोटो : PTI कप्तान शुभमन गिल की वापसी लगभग तय चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे नहीं खेल पाने वाले कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे, लेकिन इसके बाद टी20 में सफल वापसी कर चुके हैं। ऐसे में गिल के एक बार फिर वनडे टीम की कप्तानी संभालने की पूरी संभावना है। 3 of 11 श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI श्रेयस अय्यर की फिटनेस बनी चिंता वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर फिलहाल फिट नहीं हैं। सितंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद से वे क्रिकेट से दूर हैं और बंगलूरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अब तक फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिससे न्यूजीलैंड सीरीज से उनका बाहर रहना लगभग तय माना जा रहा है। 4 of 11 बुमराह और हार्दिक - फोटो : BCCI हार्दिक और बुमराह को मिल सकता है ब्रेक लगातार क्रिकेट और इंजरी इतिहास को देखते हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप की योजना का अहम हिस्सा हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

नाली में ये किसका बच्चा है?: मर गई ममता, पांच माह के भ्रूण को काली पॉलिथीन में बांधकर फेंका; सामने आया Video

भ्रूण की उम्र करीब चार से पांच महीने डबुआ थाना प्रभारी संग्राम दहिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भ्रूण की उम्र करीब चार से पांच महीने प्रतीत हो रही है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही क्षेत्र में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk