Magh Mela 2026 : संगम तट पर आस्था का महासंगम, माघ मेले का आगाज, पौष पूर्णिमा पर पहला मुख्य स्नान आज

संगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी में माघ मेले का शुभारंभ शनिवार, तीन जनवरी से होगा। 44 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले के लिए संगम के घाट पूरी तरह तैयार कर लिए गए हैं। पहले मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। मेला अवधि में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है, जबकि करीब 20 लाख कल्पवासी तीन जनवरी से एक फरवरी तक कल्पवास करेंगे। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 1 min · National Desk

FBI Disrupted Attack: अमेरिका में नए साल से पहले टली बड़ी साजिश, FBI ने IS के नापाक मंसूबों को किया नाकाम

फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (एफबीआई) ने बताया कि नॉर्थ कैरोलाइना के एक किराना स्टोर को निशाना बनाने की साजिश को विफल कर दिया गया है। इस मामले में 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर विदेशी आतंकी संगठन से प्रेरित होकर हमला करने की तैयारी का आरोप है। एफबीआई ने कहा कि आरोपी क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर विदेशी आतंकी संगठन को भौतिक सहायता देने की कोशिश का आरोप है। आरोपी को संघीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे हिरासत में रखा गया है। मामले की अगली सुनवाई सात जनवरी को तय की गई है।एफबीआई के हलफनामे का हवाला देते हुए बताया गया कि आरोपी सोशल मीडिया पर आईएस के समर्थन में पोस्ट कर रहा था। जांच में सामने आया कि वह संगठन के प्रति निष्ठा जता चुका था और नए साल की रात भीड़भाड़ वाले स्थान पर हमला करने की योजना बना रहा था।कहा गया कि आरोपी पहले भी एजेंसियों की रडार पर आ चुका था। वर्ष 2022 में, नाबालिग रहते हुए, उसके यूरोप में आईएस से जुड़े एक व्यक्ति के संपर्क में होने की जानकारी मिली थी। उस दौरान उसे काले कपड़े पहनकर हथौड़े से हमला करने जैसे निर्देश मिलने का भी जिक्र है।एफबीआई ने कहा कि समय पर खुफिया जानकारी और सतर्क निगरानी के कारण संभावित खतरे को रोका जा सका। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। मामले की जांच जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

कर्नाटक में झड़प: कांग्रेस-भाजपा समर्थकों की भिड़ंत मामले में एसपी निलंबित; CM सिद्धारमैया ने जांच के आदेश दिए

पुलिस के अनुसार, तीन जनवरी को प्रस्तावित वाल्मीकि प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के बैनर जनार्दन रेड्डी के आवास के पास लगाने पर विवाद भड़का। बहस देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई, जिसके बाद फायरिंग हुई। इस मामले में भाजपा विधायक जी. जनार्दन रेड्डी, पूर्व मंत्री बी. श्रीरामुलु सहित कई लोगों के खिलाफ चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए भी मामला दर्ज किया है। हालात काबू में रखने के लिए केएसआरपी और जिला सशस्त्र रिजर्व की 20 से अधिक टुकड़ियां तैनात की गई हैं। एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) आर. हितेंद्र ने बताया कि पांच निजी बंदूकें जब्त की गई हैं और लाइसेंस व नियमों के उल्लंघन की जांच जारी है।कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने हालात की गंभीरता को देखते हुए छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। यह दल तुरंत बेल्लारी जाकर घटनास्थल का दौरा करेगा और पूरी स्थिति का आकलन कर पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगा।गुरुवार शाम बेल्लारी शहर में एक प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से पहले बैनर लगाने को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल बन गया और पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

CM मोहन यादव सख्त: इंदौर निगम आयुक्त हटाए गए, भागीरथपुरा पानी कांड पर दो अफसर- सिसोनिया और श्रीवास्तव भी नपे

बता दें इससे पहले इंदौर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने नगर निगम में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन IAS अधिकारियों को अपर आयुक्त पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में दो डायरेक्टर आईएएस और एक प्रमोटी आईएएस को नगर निगम इंदौर में पदस्थ किया है। इसमें 2019 बैच के आईएएस और खरगोन में सीईओ आकाश सिंह को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। साथ ही 2020 के आईएएस और आलीराजपुर में सीईओ प्रखर सिंह और 2020 बैंच के ही आईएएस और इंदौर में उप परिवहन आयुक्त आशीष कुमार पाठक को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त् बनाया गया है। वहीं, 2017 बैंच के आईएएस इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को हटा कर मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का उप सचिव बनाया गया । ये भी पढ़ें- इंदौर में काल बना दूषित पानी: CM मोहन ने आयुक्त से मांगा जवाब; अपर आयुक्त, प्रभारी अधीक्षण यंत्री पर गिरी गाज भागीरथपुरा में हुई घटना में 15 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों की समीक्षा की थी। इसके बाद शासन स्तर पर निर्णय लेते हुए नगर निगम की प्रशासनिक टीम में बदलाव किए गए। नगर निगम में एक साथ तीन IAS अधिकारियों की नियुक्ति को सरकार की ओर से प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही बढ़ाने का संकेत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई टीम के माध्यम से निगम के कामकाज, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ये भी पढ़ें- Indore Diarrhea Outbreak: जिंदगी की कीमत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

Raihan Vadra Engagement: रेहान वाड्रा की सगाई की पहली तस्वीर, मंगेतर अवीवा के साथ साझा की बचपन की यादें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने पिछले महीने 29 दिसंबर को अपनी बचपन की दोस्त अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली थी। अब रेहान ने अपनी मंगेतर अवीवा के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। पिछले दिनों रेहान और अवीवा की सगाई की खबरें सामने आई थीं। हालांकि गांधी-वाड्रा परिवार की ओर से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। अब रेहान ने अवीवा संग सगाई को आधिकारिक कर दिया है। रेहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अवीवा संग एक फोटो शेयर की है, जिसमें अवीवा को भी टैग किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने हार्ट इमोजी और एक रिंग इमोजी बनाया है। इस तस्वीर से सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर बधाईयों की लाइन लग गई है। हालांकि यह तस्वीर किस जगह की है, यह जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि पिछले दिनों सगाई की जानकारी सामने आने के बाद वाड्रा परिवार रणथंभौर पहुंचा था।रेहान और अवीवा की तस्वीर को साझा करते हुए रॉवर्ट वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मेरा बेटा अब जीवन के एक नए पड़ाव में है और उसे अपनी जीवनसाथी मिल गई है। मैं उन्हें खुशी, अटूट साथ, प्यार और ताकत से भरी जिंदगी के लिए दिल से आशीर्वाद देता हूं। वे इस सफर में साथ-साथ चलें और साथ मिलकर आगे बढ़ें और तरक्की करें। अपने पिता की पोस्ट पर रेहान ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, लव यू पा..।29 अगस्त 2000 को जन्मे रेहान वाड्रा प्रियंका और रॉबर्ट के बड़े बेटे हैं। दोनों की एक बेटी मिराया वाड्रा भी हैं। रेहान की बात करें तो उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के श्री राम स्कूल और फिर उत्तराखंड के देहरादून में स्थित दून स्कूल में हुई है। इससे पहले उनके नाना राजीव गांधी और मामा राहुल गांधी भी कभी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

भागीरथपुरा मामले में अफसरों पर गाज: सिसोनिया-श्रीवास्तव निलंबित, CM के निर्देश के बाद हटाए गए निगम आयुक्त यादव

बता दें इससे पहले इंदौर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने नगर निगम में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन IAS अधिकारियों को अपर आयुक्त पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में दो डायरेक्टर आईएएस और एक प्रमोटी आईएएस को नगर निगम इंदौर में पदस्थ किया है। इसमें 2019 बैच के आईएएस और खरगोन में सीईओ आकाश सिंह को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। साथ ही 2020 के आईएएस और आलीराजपुर में सीईओ प्रखर सिंह और 2020 बैंच के ही आईएएस और इंदौर में उप परिवहन आयुक्त आशीष कुमार पाठक को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त् बनाया गया है। वहीं, 2017 बैंच के आईएएस इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को हटा कर मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का उप सचिव बनाया गया । ये भी पढ़ें- इंदौर में काल बना दूषित पानी: CM मोहन ने आयुक्त से मांगा जवाब; अपर आयुक्त, प्रभारी अधीक्षण यंत्री पर गिरी गाज भागीरथपुरा में हुई घटना में 15 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों की समीक्षा की थी। इसके बाद शासन स्तर पर निर्णय लेते हुए नगर निगम की प्रशासनिक टीम में बदलाव किए गए। नगर निगम में एक साथ तीन IAS अधिकारियों की नियुक्ति को सरकार की ओर से प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही बढ़ाने का संकेत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई टीम के माध्यम से निगम के कामकाज, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ये भी पढ़ें- Indore Diarrhea Outbreak: जिंदगी की कीमत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

भागीरथपुरा मामले में अफसरों पर गाज: सिसोनिया और श्रीवास्तव निलंबित, सीएम ने आयुक्त को हटाने के निर्देश दिए

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन में आ गए हैं। इंदौर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव के बाद उन्होंने अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई घटना में राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में कठोर निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। वहीं, आयुक्त नगर निगम दिलीप यादव को हटाने के निर्देश दिए हैं। बता दें सिसोनिया को इंदौर से भोपाल ट्रांसफर कर मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया था। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई घटना में राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में कठोर निर्णय लिये जा रहे हैं। निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप… January 2, 2026 बता दें इससे पहले इंदौर नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने नगर निगम में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन IAS अधिकारियों को अपर आयुक्त पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में दो डायरेक्टर आईएएस और एक प्रमोटी आईएएस को नगर निगम इंदौर में पदस्थ किया है। इसमें 2019 बैच के आईएएस और खरगोन में सीईओ आकाश सिंह को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। साथ ही 2020 के आईएएस और आलीराजपुर में सीईओ प्रखर सिंह और 2020 बैंच के ही आईएएस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

UIDAI Hackathon 2026: छात्रों के पास दो लाख रुपये जीतने का मौका, हैकथॉन में भाग लेकर करना होगा ये काम

UIDAI Online Data Hackathon 2026: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से ऑनलाइन हैकेथॉन 2026 की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता आधार नामांकन और अपडेट से जुड़े डेटा पर आधारित होगी, जिसका उद्देश्य समाज से जुड़े रुझानों और पैटर्न को समझना है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 20 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Earthquake: मेक्सिको में आया 6.5 तीव्रता का भूकंप, बड़े नुकसान की आशंका; राष्ट्रपति ने रोकी प्रेस कॉन्फ्रेंस

दक्षिण अमेरिकी देश मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा के अनुसार, राजधानी में आए भूकंप की तीव्रता 6.5 रिक्टर स्केल पर मापी गई। जिस वक्त भूकंप आया, उस समय मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेस कर रही थी, उसे बीच में ही रोकना पड़ा। उन और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

एलन मस्क की कंपनी एक्स पर सख्ती: भारत सरकार के निर्देश- अश्लील और गैरकानूनी सामग्री हटाएं, जानिए पूरा मामला

केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सख्त नोटिस जारी किया है। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी- एक्स से जुड़े इस मामले में भारत सरकार ने कड़े निर्देश देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किए जा रहे अश्लील और गैरकानूनी कंटेंट को हटाने को कहा है। दो जनवरी को जारी इस आदेश में कहा गया है कि एक्स के एआई एप ग्रोक का इस्तेमाल कर बनाए गए कंटेंट तुरंत हटाने होंगे। ऐसा न करने पर कंपनी को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। एक्स पर लगे आरोपों का संज्ञान लेते हुए सरकार ने भारत में एक्स के मुख्य अनुपालन अधिकारी (Chief Compliance Officer ) को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एक्स वैधानिक रूप से उचित दायित्वों का पालन करने में विफल रहा है।सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया नैतिकता संहिता) नियम, 2021 (Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 (Information Technology Act, 2000) के तहत नियमों के उल्लंघन पर भी कड़ा एतराज जताया है। यूजर्स खुलेआम कर रहे एआई का दुरुपयोग जब एलन मस्क ने ग्रोक को लॉन्च किया था, तब उन्होंने गर्व से कहा था कि उनके एआई पर अन्य टूल्स (जैसे चैटजीपीटी या जेमिनी) की तरह सख्त पाबंदियां नहीं होंगी। लेकिन अब यही आजादी महिलाओं के लिए खतरा बन गई है। यूजर्स खुलेआम एआई पर उपलब्ध अन्य यूजर्स की तस्वीरों को ग्रोक एआई से मॉर्फ (छेड़छाड़) करवा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एआई टूल- ग्रोक पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि ग्रोक को ट्रेनिंग देने वाले कर्मचारियों को बच्चों के यौन शोषण (CSAM) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk