1 of 11 भारतीय टीम का एलान जल्द - फोटो : ANI भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान तीन या चार जनवरी को होने की संभावना है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी नजर आएंगे, जबकि वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 शुभमन गिल और गौतम गंभीर - फोटो : PTI कप्तान शुभमन गिल की वापसी लगभग तय चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे नहीं खेल पाने वाले कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे, लेकिन इसके बाद टी20 में सफल वापसी कर चुके हैं। ऐसे में गिल के एक बार फिर वनडे टीम की कप्तानी संभालने की पूरी संभावना है। 3 of 11 श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI श्रेयस अय्यर की फिटनेस बनी चिंता वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर फिलहाल फिट नहीं हैं। सितंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद से वे क्रिकेट से दूर हैं और बंगलूरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अब तक फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिससे न्यूजीलैंड सीरीज से उनका बाहर रहना लगभग तय माना जा रहा है। 4 of 11 बुमराह और हार्दिक - फोटो : BCCI हार्दिक और बुमराह को मिल सकता है ब्रेक लगातार क्रिकेट और इंजरी इतिहास को देखते हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप की योजना का अहम हिस्सा हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें