भागीथपुरा में दूषित पानी की सप्लाई से अब तक 15 मौतें की बात सामने आईं हैं लेकिन सरकार ने जो स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की है। उसमें दूषित पानी से चार मौतें होना बताया है, जबकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 10 लोगों की मौत हो जाने की जानकारी मिलने की बात कही है। दरअसल, हाईकोर्ट में दूषित पेयजल मामले में दो याचिकाएं लगी हैं। भागीरथपुरा में हुई मौतों में एक महिला का पोस्मार्टम किया गया, बाकी सभी को स्वास्थ्य विभाग प्रारंभिक तौर पर सामान्य मौतें बताता रहा है। बाद में चार मौतों की वजह डायरिया बताई गई है। ये भी पढ़ें:-जिंदगी की कीमत दो लाख नहीं होती, पद पर बैठे लोग बिसलेरी क्यों पीते रहे: उमा भारती प्रदेश सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट गुरुवार को दूषित पानी के मामले में एमपी हाई्कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में निगमायुक्त और अपर आयुक्त को शोकाज नोटिस जारी किया है। उन्हें इस घटना के तथ्य पेश करने को कहा गया है।जबलपुर में हाईकोर्ट जस्टिस डी डी बसंल तथा जस्टिस राजेन्द्र कुमार वाणी की अवकाशकालीन युगलपीठ के समक्ष सरकार की तरफ से पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया कि दूषित पानी के कारण इंदौर में चार व्यक्तियों की मौत हुई है। अभी तक कुल 294 व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसमें से 32 व्यक्तियों आईसीयू में भर्ती है और 93 व्यक्तियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में 201 व्यक्ति उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। अवकाशकालीन विशेष बेंच ने स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लेते हुए अगली सुनवाई 6 जनवरी को निर्धारित की है। इंदौर निवासी रितेश ईनानी तथा महेश गर्ग भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Indore Deaths: दूषित पानी से अब तक 15 मौतें; सरकार ने हाईकोर्ट में बताईं चार; महापौर बोले- 10 की जानकारी मिली
भागीथपुरा में दूषित पानी की सप्लाई से अब तक 15 मौतें की बात सामने आईं हैं लेकिन सरकार ने जो स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की है। उसमें दूषित पानी से चार मौतें होना बताया है, जबकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 10 लोगों की मौत हो जाने की जानकारी मिलने की बात कही है। दरअसल, हाईकोर्ट में दूषित पेयजल मामले में दो याचिकाएं लगी हैं। भागीरथपुरा में हुई मौतों में एक महिला का पोस्मार्टम किया गया, बाकी सभी को स्वास्थ्य विभाग प्रारंभिक तौर पर सामान्य मौतें बताता रहा है। बाद में चार मौतों की वजह डायरिया बताई