प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि 17 जनवरी को पीएम मोदी मालदा में बड़ी जनसभा करने वाले हैं। इसके अलावा 18 जनवरी को हावड़ा में भी भाजपा की विशाल जनसभा हो सकती है। पीएम मोदी का यह दौरा इसी साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है।बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें भाजपा शासित राज्य असम, डीएमके नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार वाले तमिलनाडु भी प्रमुख हैं। असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की परीक्षा होगी। इसके अलावा केरल और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं।सियासी अखाड़े के जानकारों और राजनीतिक पंडितों के मुताबिक बंगाल भाजपा की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान से भी इसके संकेत मिलते हैं। बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का दावा करते हुए शाह ने कोलकाता में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि इस साल भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि विपक्षी पार्टी 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगी। ऐसे में दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच दिलचस्प राजनीतिक घमासान देखने को मिलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
प. बंगाल में सियासी सरगर्मियां: पीएम मोदी इसी माह कर सकते हैं दौरा! मालदा में बड़ी जनसभा की तैयारी में भाजपा
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि 17 जनवरी को पीएम मोदी मालदा में बड़ी जनसभा करने वाले हैं। इसके अलावा 18 जनवरी को हावड़ा में भी भाजपा की विशाल जनसभा हो सकती है। पीएम मोदी का यह दौरा इसी साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है।बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें भाजपा शासित राज्य असम, डीएमके नेता और मुख