Supreme Court: 'मुकदमेबाजी निजी बदला लेने का जरिया नहीं', दहेज उत्पीड़न मामले में अदालत की 'सुप्रीम' टिप्पणी

वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों में एक अहम टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पति का पत्नी पर आर्थिक या वित्तीय प्रभुत्व अपने आप में क्रूरता की श्रेणी में नहीं आता। शीर्ष अदालत ने कहा कि आपराधिक मुकदमेबाजी को निजी बदले या हिसाब चुकता करने का जरिया नहीं बनने दिया जा सकता। यह टिप्पणी अदालत ने एक ऐसे मामले में की, जहां पति के खिलाफ क्रूरता और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया था। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने पति की अपील स्वीकार करते हुए उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया। इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को पलटते हुए कहा कि लगाए गए आरोप कानूनी कसौटी पर खरे नहीं उतरते।पीठ ने कहा कि पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों में पति का आर्थिक प्रभुत्व जरूर बताया गया है, लेकिन इससे किसी ठोस मानसिक या शारीरिक नुकसान का प्रमाण नहीं मिलता। अदालत ने कहा कि भारतीय समाज में अक्सर घरों में पुरुष वित्तीय मामलों में नियंत्रण रखते हैं, लेकिन केवल इसी आधार पर आपराधिक क्रूरता का मामला नहीं बनता। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि खर्च का हिसाब मांगना या पैसों के उपयोग की जानकारी लेना अपने आप में क्रूरता नहीं है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पति-पत्नी के बीच खर्चों को लेकर विवाद या तकरार विवाह के “दैनिक उतार-चढ़ाव” का हिस्सा हो सकता है। ऐसे मामलों को भारतीय दंड संहिता की धारा 498A के तहत क्रूरता नहीं माना जा सकता। अदालत ने चेतावनी दी कि वैवाहिक मामलों में आरोपों की गहन जांच जरूरी है, ताकि कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग न हो और न्याय का हनन न हो।अदालत ने अपने आदेश में क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Chamoli: सेना कैंप में लगी अचानक आग, मची अफरा तफरी, जवानों के साथ फायर सर्विस की टीम बुझाने में जुटी

चमोली जिले के ज्योर्तिमठ में औली रोड के समीप सेना कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां अफरा तफरी मच गई। सेना के जवानों के साथ ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, लेकिन आग इतनी विकराल हो गई कि इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Ikkis: क्यों देखनी चाहिए 'इक्कीस' ? धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से जुड़ी 5 खास बातें, यहां जानिए

फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के 28 दिन बाद भी सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। नई रिलीज हुई फिल्मों का इसकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा। इसी बीच 1 जनवरी को सिनेमाघरों में वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हुई। यह फिल्म कई मायनों में खास है। यह सिर्फ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक नहीं है, बल्कि यह युद्ध का दर्द भी बयां करती है। इस खबर में जानिए वो पांच बातें हैं, जो फिल्म को खास बनाती हैं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं 1. शानदार स्टार कास्ट और अभिनय फिल्म ‘इक्कीस’ का सबसे मजबूत पक्ष कलाकारों का अभिनय है। फिल्म में अगस्त्य नंदा ने यंग आर्मी ऑफिसर अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। इस किरदार के लिए अरुण परफेक्ट चॉइस साबित हुए। उन्होंने अपने किरदार के लिए खूब मेहनत की और वो इस रोल में खूब जमे। फिल्म में उनके अलावा धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, असरानी, दीपक डोबरियाल, सिकंदर खेर, राहुल देव और सुहासनी मुले जैसे कलाकारों की कास्टिंग की गई हैं जाे अपने किरदारों में फिट लगते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

अंकिता हत्याकांड: मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- सबूत लाओ, सरकार हर जांच को तैयार

यह था हत्याकांड का पूरा मामला 18 सिंतबर, 2022 को वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर उसका शव चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया था। घटना के एक सप्ताह बाद चीला नहर से शव बरामद हुआ था। एसआईटी की जांच के बाद वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक व दो अन्य कर्मियों के खिलाफ करीब 500 पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में 97 गवाह बनाए गए थे। जिसमें से अभियोजन पक्ष ने विवेचक समेत 47 गवाह परीक्षित कराए। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य छुपाना), 354 (ए) (छेड़खानी व लज्जा भंग) और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोप तय हुए। दूसरे आरोपी सौरभ भास्कर और तीसरे आरोपी अंकित गुप्ता पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य छुपाना) और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोपों पर विचारण किया गया। इसके बाद उन्हें उम्रकैद की सजा हुई थी। वहीं, घटना के दिन अंकिता भंडारी ने अपने मित्र पुष्पदीप को रिजॉर्ट में वीआईपी के आने की जानकारी दी थी। उसने पुष्पदीप को बताया था कि पुलकित आर्य उसपर एक बड़े वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए दबाव डाल रहा है। लेकिन वीआईपी कौन था यह राज आज भी बरकरार है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

MP: 'जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती', इंदौर दूषित पानी मामले में उमा भारती बोलीं- अपराधियों को सजा मिले

साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं। 2. प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और… — Uma Bharti (@umasribharti) January 2, 2026 1. इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं। 2. जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? 3. ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड! — Uma Bharti (@umasribharti) January 2, 2026 मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें पूरे प्रदेश, सरकार और व्यवस्था के लिए शर्मनाक और कलंकित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती और गंदगी होना और जहर मिला पानी पीकर कितनी जिंदगियां खत्म हो गईं और अब भी मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, यह स्वीकार्य नहीं है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि मृतकों के परिजन जीवन भर दुख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा। पीड़ितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं, उन्हें अधिकतम दंड दिया जाना चाहिए।भाजपा नेत्री ने मोहन यादव को भी घेरते हुए कहा कि यह उनकी परीक्षा की घड़ी है। उन्होंने कहा, “जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Jaishankar: 'अपनी रक्षा कैसे करनी है, ये भारत तय करेगा', जयशंकर ने बिना नाम लिए पड़ोसी देश को दी चेतावनी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करेगा और कोई भी दूसरा देश ये तय नहीं कर सकता कि भारत अपने बचाव में क्या करेगा और क्या नहीं। आईआईटी मद्रास में आयोजित ‘शस्त्र 2026- आईआईटी मद्रास टेक्नो-एंटरटेनमेंट फेस्ट’ के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा के लिए वो सबकुछ किया जाएगा, जो भी करने की जरूरत होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Indore Diarrhea Outbreak: नलों से टपका 'जहर', उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार; 15 मौतों का जिम्मेदार कौन?

मेरी मां को जहरीले पानी को छीन लिया, मेरा बेटे को बचा लो… जहरीले पानी की इस त्रासदी के शिकार पीड़ित अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें संजय यादव भी शामिल हैं। उनकी मां की मौत जहरीले पानी से हो गई और उनका बेटा भी अस्पताल में भर्ती है। संजय और उनकी पत्नी को भी उल्टी-दस्त की शिकायत थी। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। संजय ने बताया कि मेरी मां ने मेरे सामने आंखें मूंद ली, अब मुझे मेरे बेटे की चिंता है। उसे दस बोतल स्लाइन चढ़ाई गई। संजय ने कहा कि मेरी मां को जहरीले पानी ने छीन लिया, लेकिन मेरे बेटे को सरकार बचा ले। इस परिवार ने ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चेक लेने से इनकार कर दिया था। पैकेट वाले दूध में पानी डाल कर पिलाया जहरीले पानी ने पांच माह के बच्चे अव्यान साहू को भी उसके परिवार से छीन लिया। परिवार में एक बेटी है। दस साल बाद अव्यान हुआ था। 8 जुलाई को उसका जन्म हुआ। परिवार में बरसों बाद खुशियां आई थीं। बच्चे की मौत के बाद मां बात करने की स्थिति में नहीं है। अव्यान के पिता सुनील ने बताया कि डिलीवरी के बाद पत्नी को दूध ठीक से नहीं आ रहा था। इस कारण अव्यान को ऊपर का दूध पिलाना शुरू किया। पैकेट वाला दूध नवजात के लिए ज्यादा गाढ़ा होता है। आसानी से वह पच सके, इस कारण उसमें हम पानी मिलाते थे। हमें क्या पता था कि वो जहरीला पानी हमसे बेटे को छीन लेगा। अव्यान को पहले दस्त हुए तो उसे एक क्लीनिक ले गए। दवा से आराम नहीं मिला। इस बीच उसे तेज बुखार आ गया। अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जहरीले पानी से मंजुला वाड़े की मौत हो गई। मंजुला की चार बेटियां हैं। अपने ससुराल से आई बेटी के लिए मंजुला ने रात को खाना बनाया था। वह अपने घर लौट गई। रात को मंजुला को उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

EVM: कर्नाटक सरकार के सर्वे में ईवीएम हुई पास, BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; कहा- ये करारा तमाचा..

वहीं, शिवसेना नेता शाइना एनसी ने भी कर्नाटक सरकार की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर किए गए ताजा सर्वे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी और (सांसद) राहुल गांधी ने कभी भी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं किया। उन्होंने कहा, कर्नाटक निगरानी एवं मूल्यांकन प्राधिकरण यानी केएमईए ने 2024 के लोकसभा चुनावों पर यह सर्वे किया, जिसमें 5,100 लोग शामिल हुए। सर्वे बंगलूरू से लेकर बेलगाम और मैसूर तक पूरे राज्य में102 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया और 91.3 फीसदी लोगों ने माना कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं।शाइना एनसी ने आगे कहा, इससे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और चुनाव आयोग पर सभी संदेह खत्म हो जाते हैं। मुझे लगता है कि अब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए देश से माफी मांगने का समय आ गया है, क्योंकि उन्होंने उन्होंने केवल झूठ फैलाए हैं और यहां आपने देखा है कि इससे इन दावों का हमेशा के लिए अंत हो जाता है। एक सशक्त लोकतंत्र की स्वतंत्रत एजेंसियों और न्यायसंगत कार्यप्रणाली के मामले में यह उनके मुंह पर करारा तमाचा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Jaishankar: 'भारत विकास करेगा, तो हमारे साथ पड़ोसी भी बढ़ेंगे', बांग्लादेश के हालात पर ऐसा क्यों बोले जयशंकर?

जयशंकर ने कहा, ‘मैं दो दिन पहले ही बांग्लादेश में था, जहां मैं पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के जनाजे में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुआ। हमें कई तरह के पड़ोसी मिले हैं। अगर आपके पड़ोसी अच्छे हैं तो आपका व्यवहार भी उनके प्रति दयालुता का होता है और आपकी कोशिश पड़ोसियों की मदद करने की होती है। एक देश के तौर पर भी हम ऐसा ही सोचते हैं।‘भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, ‘जब हम अपने पड़ोसी देशों को देखते हैं, तो जो भी हमारे अच्छे पड़ोसी देश हैं, हम वहां निवेश करते हैं, उन देशों की मदद करते हैं। कोरोना के समय में भी हमारे पड़ोसियों को सबसे पहले वैक्सीन की मदद हमने ही की थी। श्रीलंका भी जब आर्थिक संकट से घिरा तो भारत ने ही उसकी मदद की और उसे चार अरब डॉलर की आर्थिक मदद दी। हमारे अधिकतर पड़ोसी देश ये मानते हैं कि भारत का विकास उनके लिए अच्छा है। अगर भारत विकास करेगा तो हमारे सभी पड़ोसी भी हमारे साथ आगे बढ़ेंगे। यही बात मैं बांग्लादेश के लिए कहना चाहता हूं।’ डॉ. जयशंकर ने कहा, ‘बांग्लादेश में चुनाव होने हैं। हम उन्हें चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हैं और हमें उम्मीद है कि जब सबकुछ शांत और स्थिर हो जाएगा तो फिर से क्षेत्र में अच्छे पड़ोसी वाली भावना स्थापित होगी।‘साल 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार को छात्र आंदोलन के जरिए सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। उसके बाद से बांग्लादेश में अंतरिम सरकार में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा, अराजकता का माहौल है। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। बांग्लादेश के भारत के साथ संबंध अच्छे रहे हैं, लेकिन अंतरिम सरकार में दोनों देशों के संबंधों में भी गिरावट आई है। बीते दिनों जब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Germany: जर्मनी में भारतीय छात्र की मौत, आग से बचने की कोशिश में अपार्टमेंट से कूदा; घर पर पसरा मातम

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक भारतीय छात्र की बुधवार की रात भीषण अग्निकांड में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके अपार्टमेंट में भीषण आग लगी। आग और घने धुएं से बचने की कोशिश में छात्र अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से कूद गया और उसके सिर पर चोटें आईं। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk