1 of 8 जन्मदिवस पर केक काटते भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल - फोटो : अमर उजाला पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक समाप्त होने और वहीं पंडाल में खाना खाने के बाद भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल को हार्ट अटैक पड़ गया। तबीयत बिगड़ते देख उनके सहयोगियों ने उन्हें बिना देर किए सीधे मेडिसिटी ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया था। इलाज शुरू ही हुआ था कि विधायक ने अंतिम सांस ले ली। उन्होंने पहली जनवरी को ही अपना जन्म दिवस भी मनाया था और दूसरे दिन उनकी कुछ ही पल में असमय मृत्यु हो गई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल - फोटो : अमर उजाला दूसरी बार बने थे विधायक सर्किट हाउस में मौजूद मंत्री और अधिकारी भी विधायक के हार्ट अटैक आने से बेखबर रहे। भोजन के बाद अन्य जन प्रतिनिधि और अधिकारी भी अपने गंतव्य स्थल के लिए निकल गए थे। फिर विधायक के निधन की सूचना मिलने पर जन प्रतिनिधि और विधायक मेडिसिटी पहुंचे थे। प्रो. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह पीलीभीत रोड स्थित शक्ति नगर कॉलोनी के रहने वाले थे। वह फरीदपुर से ही दूसरी बार भाजपा विधायक थे। 3 of 8 अस्पताल में मौजूद समर्थक - फोटो : अमर उजाला ड्राइवर ने की बचाने की कोशिश बताया जा रहा है कि बैठक के बाद भाजपा विधायक ने सर्किट हाउस में लगाए गए पंडाल में पशुधन मंत्री धर्मपाल, सांसद छत्रपाल सिंह व अन्य जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ भोजन भी किया। खाना खाने के दौरान उलझन हुई और अचानक सीने में तेज दर्द उठने लगा। जिस पर वह भोजन पंडाल से बाहर आ गए थे और वहीं सर्किट हाउस में ही कुछ पल के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें