मंडे टेस्ट में ‘राहु-केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ फेल, क्या रहा ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ का हाल? कितनी रही कमाई

1 of 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला सोमवार को दिन फिल्मों के लिए किसी अग्निपरीक्षा जैसा होता है। वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन करने के बाद कई फिल्मों के कलेक्शन में सोमवार को काफी कमी देखी जाती है। लेकिन फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच होता है तो सोमवार को भी फिल्में अच्छा कलेक्शन कर जाती हैं। जानिए, बीते सोमवार को ‘राहु-केतु’, ‘द हैप्पी पटेल’, ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ का क्या कलेक्शन रहा? यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 फिल्म ‘राहु केतु’ - फोटो : एक्स (ट्विटर) राहु-केतु के लिए निराशाजनक रहा सोमवार सैकनिल्क के अनुसार पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म ‘राहु केतु’ ने रविवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन सोमवार को इसका कलेक्शन बहुत कम हो गया। इसने चौथे दिन महज 4 लाख रुपये ही अपने खाते में जमा किए। ‘राहु केतु’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 4.8 करोड़ रुपये है। 3 of 5 फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब हैप्पी पटेल ने की कितनी कमाई? सैकनिल्क के अनुसार ही फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने रविवार को 1.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं सोमवार को यानी रिलीज के चौथे दिन इसने भी सिर्फ 4 लाख रुपये कमाए। ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 4.75 करोड़ रुपये है। वीर दास निर्देशित, अभिनीत फिल्म में आमिर खान भी थे लेकिन उनके होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई है। 4 of 5 फिल्म ‘धुरंधर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर) सोमवार को ठीक-ठाक रहा ‘धुरंधर’ का कलेक्शन सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने सोमवार को 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि रविवार को यह फिल्म 3.75 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu Cylinder Explosion: तमिलनाडु में थेनपेन्नई नदी महोत्सव के दौरान सिलेंडर फटा; एक की मौत, 18 लोग घायल

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में काणम पोंगल के मौके पर आयोजित थेनपेन्नई नदी महोत्सव उस समय मातम में बदल गया, जब गुब्बारों में गैस भरने वाला एक हीलियम सिलेंडर अचानक फट गया। इस दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने मौत की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि विस्फोट स्थल पर तीन लोग बेहोश पाए गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की जा रही है। #WATCH | Tamil Nadu | One dead and at least 18 injured after a helium cylinder exploded during the Thenpennai River Festival in Manalurpettai in the Kallakurichi district: District Collector of Tiruvannamalai, K. Tharpagaraj (Visuals from the spot) pic.twitter.com/fVufIa2cSc यह घटना मल्लुरपेट्टई इलाके में शाम करीब 7 बजे हुई, जब उत्सव लगभग समाप्त हो चुका था और लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए बड़े गुब्बारों में हीलियम गैस भरी जा रही थी। अचानक हुए तेज विस्फोट ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।अधिकारी ने यह भी बताया कि चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हीलियम गैस से भरे गुब्बारे बेचने वाली एक छोटी सी दुकान के अंदर हुई। बता दें कि तमिल में ‘आत्रु तिरुविझा’ कहलाने वाला यह त्योहार, जो अक्सर तमिल महीने ‘थाई’ (थाई पूसम) के पांचवें दिन विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कल्लाकुरिची जैसे जिलों में मनाया जाता है और पोंगल फसल उत्सव के समापन का प्रतीक है, जो कि भारी भीड़ को आकर्षित करता है। जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

आज नए भाजपा अध्यक्ष का एलान: नितिन नबीन ने मंदिर में पूजा-अर्चना से की दिन की शुरुआत; यहां जानिए सभी अपडेट्स

09:10 AM, 20-Jan-2026 कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में नितिन नबीन ने की पूजा-अर्चना भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कनॉट प्लेस इलाके में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने वाले हैं। #WATCH | Delhi: BJP National Working President Nitin Nabin offers prayers at the Hanuman Mandir located in the Connaught Place area He is set to take charge as the BJP national president today pic.twitter.com/QbyN6gzVF7 — ANI (@ANI) January 20, 2026 भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कनॉट प्लेस इलाके में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने वाले हैं। 09:04 AM, 20-Jan-2026 नितिन नबीन ने वाल्मीकि मंदिर में किए दर्शन और पूजा-अर्चना भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। VIDEO | Delhi: Newly-elected BJP national president Nitin Nabin along with Delhi BJP president Virendra Sachdeva offers prayers at Valmiki Temple.#BJPPresident #NitinNabin (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/luADwSP4gR — Press Trust of India (@PTI_News) January 20, 2026 भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। 08:32 AM, 20-Jan-2026 नितिन नबीन ने की झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के झंडेवालान मंदिर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

Greenland: कूटनीति या जवाबी कार्रवाई? ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका से बढ़ते तनाव पर ईयू कर रहा विकल्पों पर विचार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ग्रीनलैंड को लेकर व्हाइट हाउस की धमकियों से पूरे यूरोप में नाराजगी फैल गई है और कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसके जवाब में यूरोपीय नेता संभावित कदमों पर विचार कर रहे हैं, जिनमें जवाबी टैरिफ और यूरोपीय संघ के दबाव-रोधी उपाय (एंटी-कोएर्शन इंस्ट्रूमेंट) के पहली बार इस्तेमाल की संभावना भी शामिल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 20, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मैदानों में चढ़ा पारा, अगले सात दिन बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सोमवार सुबह 8:30 बजे के आंकड़ों के अनुसार, श्रीनगर में रविवार की रात माइनस 1.2 डिग्री पारा रहा, जबकि एक दिन पहले की रात यह माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस था। पंजाब के अमृतसर में पारा 2.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो पहले मुकाबले कुछ अधिक है, हालांकि अभी भी यह सामान्य से एक डिग्री नीचे है। हरियाणा में भिवानी सबसे ठंडा रहा और तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में पारा 5.5 डिग्री रहा। पहले इन जगहों पर 1 डिग्री से आसपास पारा चल रहा था। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह राजस्थान को भी भीषण शीतलहर से कुछ राहत मिली है और ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। अलवर में सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान रहा, जबकि सिरोही, श्रीगंगानर, बीकानेर और नागौर में 10 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।आईएमडी के अनुसार, घने कोहरे का कहर झेल रहे इलाकों में भी कमी आई है। हालांकि, अभी भी कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ छिटपुट इलाकों में अत्यधिक घना कोहरा रहा और दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। पूर्वी राजस्थान, बिहार और मेघालय के कुछ छिटपुट इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50-199 मीटर के बीच दर्ज की गई। पंजाब के अमृतसर, उत्तर प्रदेश के अयोध्या, फुरसतगंज और लखनऊ प्रत्येक में कुछ जगहों पर दृश्यता शून्य मीटर रही।पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 20 से 22 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: भारत-यूएई छह साल में करेंगे दोगुना व्यापार; भाजपा में आज से नबीन युग; और बढ़ेगी सर्दी-बारिश के आसार

पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया और कई समझौते हुए। भारत और यूएई के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं और अगले छह साल में व्यापार दोगुना होने की संभावना है। उधर, भाजपा में नितिन नबीन सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, जिससे पार्टी में युवा नेतृत्व की नई लहर दिख रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मैदानों में पारा चढ़ा है। वहीं, नोएडा में इंजीनियर की गड्ढे में डूबकर मौत हुई, जांच शुरू हो गई और सीईओ को पद से हटाया गया है। दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रतियोगी बैडमिंटन से संन्यास लिया। अभिनेता अक्षय कुमार की सुरक्षा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। उधर, सीरिया में सरकार और कुर्द लड़ाकों के बीच संघर्षविराम टूटने के कगार पर पहुंच गया है और इस्लामिक स्टेट के कई कैदी जेलों से फरार हुए। महाराष्ट्र में बीएमसी मेयर पद को लेकर सियासी घमासान जारी है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की प्रति व्यक्ति आय 2030 तक 4,000 डॉलर पहुंच सकती है। नासा ने चंद्रमा की खतरनाक धूल से निपटने के लिए नई तकनीक बनाई है। चीन में जन्म दर घट रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 1 min · National Desk

नोएडा इंजीनियर की मौत का मामला: डिलीवरी ब्वॉय ने बताया जान का खतरा, बोला- एक बजे पहुंचा थाने... बनवाया वीडियो

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की नाले में डूबकर हुई मौत के मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन और बचाव दल की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय मोनिंदर सिंह को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया। मोनिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें रविवार को कई बार थाने से फोन आया और दोपहर करीब एक बजे वे थाने पहुंचे, जहां से उन्हें शाम पांच बजे जाने दिया गया। इस दौरान उनका एक वीडियो भी बनवाया गया, जिसमें उन्हें यह कहते हुए दिखाया गया कि पुलिस घटना के 10-15 मिनट में पहुंच गई थी और कोहरे के कारण बचाव कार्य में देरी हुई। मोनिंदर सिंह ने दावा किया कि यदि समय रहते इंजीनियर को बचाने का प्रयास किया गया होता तो वह आज जीवित होता। उन्होंने कहा कि वे सच बोलते रहेंगे, भले ही इसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़े। उन्हें डर है कि उन्हें झूठी कार्रवाई में फंसाया जा सकता है। पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की बात पर उन्होंने कहा कि यह उनके पुराने पारिवारिक विवाद के कारण है। मोनिंदर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कोतवाली के बाहर खड़े होकर कहते सुनाई दे रहे हैं कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मदद का प्रयास किया, लेकिन कोहरे के कारण देरी हुई।युवराज के पिता राज कुमार मेहता ने बताया कि युवराज आमतौर पर रात 10 बजे तक घर आ जाता था, लेकिन घटना की रात उसे देर हो गई थी। उसने बताया कि दफ्तर में काम अधिक होने के कारण आने में देरी होगी। रात करीब 12 बजे युवराज ने पिता को फोन कर बताया कि वह नाले में गिर गया है और उसे बचाओ। पिता तुरंत दौड़ पड़े, लेकिन सर्दी के कारण उनकी स्कूटी स्टार्ट नहीं हुई। एक कैब की मदद से वे मौके पर पहुंचे, लेकिन पहले गलत नाले पर चले गए। दोबारा फोन करने पर युवराज ने स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

US-Europe Tension: ट्रंप बोले- शांति मेरी जिम्मेदारी नहीं; यूरोपीय नेताओं ने कहा- हम पर दबाव नहीं डाला जा सकता

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपने आक्रामक रुख को पिछले साल उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार न दिए जाने के फैसले जोड़ा है। उन्होंने नॉर्वे के प्रधानमंत्री से कहा कि अब उन्हें ‘केवल शांति के बारे में सोचने की कोई बाध्यता महसूस नहीं होती।’ यह बात उन्होंने एक लिखित (टेक्स्ट) संदेश में कही, जिसे सोमवार को सार्वजनिक किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 1 min · National Desk

भारत-यूएई रिश्तों को नई ऊंचाई: राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद का संक्षिप्त लेकिन अहम दौरा, कई बड़े समझौते

भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी को और गहराई देने के लिए कई अहम लेटर ऑफ इंटेंट यानी आशय पत्र (Lols), मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoUs), समझौते और घोषणाएं की गईं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि दोनों देशों ने आर्थिक, तकनीकी, परमाणु, सांस्कृतिक और युवा सहयोग जैसे क्षेत्रों में ठोस रोडमैप तय किया।व्यापार के मोर्चे पर 2022 में दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता पर हस्ताक्षर होने के बाद से द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर को पार कर गया है। इसे देखते हुए, दोनों नेताओं ने लक्ष्य को बढ़ाने और 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 200 अरब डॉलर करने का फैसला किया। 2023-24 में दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 84 अरब डॉलर था। यह भी तय किया गया कि एमएसएमई उद्योगों के निर्यात को पश्चिम एशियाई, अफ्रीकी और यूरेशियाई क्षेत्रों में आसान बनाया जाएगा।दोनों पक्षों ने अपने रक्षा संबंधों का भी काफी विस्तार करने का संकल्प लिया। दोनों देशों के बीच एक रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए एक फ्रेमवर्क समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करने के लिए दोनों पक्षों के बीच एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।दोनों पक्षों के बीच सालाना 0.5 मिलियन मीट्रिक टन एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) की आपूर्ति के लिए एक दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 10 साल के लिए यह समझौता हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और अबू धाबी की सरकारी तेल कंपनी गैस (एडीएनओसी गैस) के बीच हुआ। यूएई कतर के बाद भारत को एलएनजी का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।इसके अलावा दोनों देश द्विपक्षीय असैन्य परमाणु सहयोग को बढ़ावा देने पर भी राजी हुए। इसमें बड़े परमाणु रिएक्टरों और छोटे मॉड्यूलर र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार: पीएम मोदी-शेख नाहयान के बीच बैठक, इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

मिस्री ने कहा कि व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भी कई पहलें तेज करने पर सहमति बनी। इनमें भारत मार्ट, वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर और भारत-अफ्रीका एसईटीयू पहल शामिल हैं। यूएई की कंपनियों डीपी वर्ल्ड और फर्स्ट अबू धाबी बैंक को गिफ्ट सिटी, गुजरात में अपने कार्यालय और संचालन खोलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों ने राष्ट्रीय भुगतान प्लेटफार्मों के इंटरकनेक्शन पर काम करने और व्यापार को बढ़ावा देने का निर्णय लिया।बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने भारत-यूएई के बीच द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने कहा कि बीते एक दशक में भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हुई है। बैठक में दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में हुए उच्चस्तरीय दौरों का भी स्वागत किया।उन्होंने पिछले दो वर्षों में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और दुबई के क्राउन प्रिंस, यूएई के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के भारत दौरे का उल्लेख किया। दोनों नेताओं ने कहा कि इन दौरों से भारत-यूएई संबंधों में पीढ़ीगत निरंतरता दिखाई देती है और यह साझेदारी आने वाले समय में और मजबूत होगी।विक्रम मिस्री ने आगे कहा कि एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत, अबू धाबी में ‘हाउस ऑफ इंडिया’ स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह एक विशेष सांस्कृतिक केंद्र और आधुनिक संग्रहालय होगा, जो भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और भारत-यूएई साझेदारी का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि व्यापार के क्षेत्र में, 2022 में हुए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के बाद, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्याप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk