दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत: अनियंत्रित होकर कई बार पलटी कार, ट्रक से टकराई, उड़े परखच्चे

बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर सोमवार देर रात गुलावठी थाना क्षेत्र के चिड़ावक कट के पास एक तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा में ट्रक से जा टकराई। इस दौरान कार तीन से चार बार पलटी और सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मेरठ के सरधना निवासी एक डॉक्टर भी शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार देर रात बुलंदशहर की ओर से आ रही सफेद रंग की क्रेटा कार जैसे ही गुलावठी क्षेत्र के चिड़ावक कट के पास पहुंची, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क पर तीन से चार बार पलटी खाते हुए डिवाइडर लांघकर गलत साइड मेरठ की ओर से आने वाली लेन में पहुंच गई और तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह कबाड़ के ढेर में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं। मृतकों की पहचान हो गई है। जिनमें डॉ. आशुतोष पुनिया (35) निवासी गांव डालमपुर, थाना सरधना (मेरठ), अंकित (37) निवासी डालमपुर निवासी सरधना (मेरठ) व महेश कुमार निवासी जसनावली खुर्द कोतवाली देहात बुलंदशहर 55 वर्ष के रूप में हुई है।हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद और सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुलावठी, सिकंदराबाद और देहात कोतवाली की पुलिस ने काफी मशक्कत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

अक्षय कुमार के काफिले वाली कार को लगी टक्कर, दूसरी कार में थे एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना

अक्षय कुमार और उनकी पत्नी आगे एक दूसरी कार में थे। जिस कार को टक्कर लगी उसे मामूली नुकसान हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। ऑटो ड्राइवर और पैसेंजर को मेडिकल हेल्प के लिए ले जाया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि ऑटो रिक्शा को काफी नुकसान हुआ है। अक्षय की टीम ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 1 min · National Desk

Saina Nehwal Retirement: ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने किया संन्यास का एलान, कहा- अब नहीं खेल सकती

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से सोमवार को संन्यास का एलान कर दिया। लंबे समय से घुटने की गंभीर समस्या से जूझ रही साइना ने कहा कि अब उनका शरीर एलीट स्तर के खेल की शारीरिक मांगों को सहन करने की स्थिति में नहीं है। 2024 में किया था चोट का खुलासा साइना का करियर रियो ओलंपिक 2016 के दौरान लगी घुटने की गंभीर चोट से काफी प्रभावित हुआ। हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2017 में विश्व चैंपियनशिप का कांस्य पदक और 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण पदक जीता, लेकिन घुटने की समस्या बार-बार उनके रास्ते में आती रही। 2024 में साइना ने खुलासा किया था कि उन्हें घुटनों में आर्थराइटिस है और कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुकी है, जिससे शीर्ष स्तर पर खेलना लगभग असंभव हो गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 1 min · National Desk

...तो बच सकती थी नोएडा के इंजीनियर की जान: सड़क पर रोशनी की कमी, सफेद पट्टी थी गायब, हादसे के सात बड़े कारण

रोशनी की कमी के साथ स्पीड ब्रेकर की सफेद पट्टी गायब, हादसे के 7 कारण 1 - जिस जगह पर हादसा हुआ वहां पर मोड़ पर बेसमेंट से पहले रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड नहीं लगे हैं। 2- मोड़ से पहले एक स्पीड ब्रेकर बना है। मगर ब्रेकर की सफेद पट्टी मिट चुकी है। 3- स्ट्रीट लाइट की रोशनी भी कम ही रहती है। 4- जिस बेसमेंट में हादसा हुआ है। उस बेसमेंट की खोदाई के बाद काम रुकने पर बाउंड्री वॉल की टीन शेड से बैरिकेडिंग नहीं की गई है। 5- आसपास की सोसाइटियों से निकलने वाला पानी इस खाली प्लॉट में छोड़ा जाता है। 6- खाली प्लॉट वाले बेसमेंट में झाड़ियां भी उग आई हैं। 7- क्षतिग्रस्त सीवर लाइन होने के कारण इसका पानी ओवर फ्लो होकर प्लॉट में भरता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 1 min · National Desk

...तो बच सकती थी नोएडा के इंजीनियर की जान: सड़क पर रोशनी की कमी, सफेद पट्टी थी गायब, हादसे के सात बड़े कारण

रोशनी की कमी के साथ स्पीड ब्रेकर की सफेद पट्टी गायब, हादसे के 7 कारण 1 - जिस जगह पर हादसा हुआ वहां पर मोड़ पर बेसमेंट से पहले रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड नहीं लगे हैं। 2- मोड़ से पहले एक स्पीड ब्रेकर बना है। मगर ब्रेकर की सफेद पट्टी मिट चुकी है। 3- स्ट्रीट लाइट की रोशनी भी कम ही रहती है। 4- जिस बेसमेंट में हादसा हुआ है। उस बेसमेंट की खोदाई के बाद काम रुकने पर बाउंड्री वॉल की टीन शेड से बैरिकेडिंग नहीं की गई है। 5- आसपास की सोसाइटियों से निकलने वाला पानी इस खाली प्लॉट में छोड़ा जाता है। 6- खाली प्लॉट वाले बेसमेंट में झाड़ियां भी उग आई हैं। 7- क्षतिग्रस्त सीवर लाइन होने के कारण इसका पानी ओवर फ्लो होकर प्लॉट में भरता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 1 min · National Desk

नोएडा इंजीनियर मौत: नहीं टूटती बुढ़ापे की लाठी अगर 16 दिन पहले हुए हादसे से लिया होता सबक, वीडियो आया सामने

न रोशनी, न रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड इस दौरान निवासियों ने प्राधिकरण और पुलिस के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी की। किसी तरह उन्हें शांत कराकर घर भेजा गया। जिस जगह पर हादसा हुआ है। वहां पर मोड़ पर बेसमेंट से पहले रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड नहीं लगा है। सिर्फ एक नीले रंग का सेक्टर-150 का बोर्ड लगा है। इसके अलावा मोड़ से पहले एक स्पीड ब्रेकर बना है। मगर ब्रेकर की सफेद पट्टी मिट चुकी है। स्ट्रीट लाइट की रोशनी भी कम ही रहती है। मोड़ से करीब 50 फीट की दूरी पर बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड, प्रकाश की कमी, स्पीड ब्रेकर की सफेद पट्टी मिट जाने के कारण कोहरे और रात के समय लोग हादसे का शिकार होते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 1 min · National Desk

BJP President Election: निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने गए नितिन नवीन, उनके अलावा किसी और का नामांकन नहीं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नितिन नवीन निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की संवैधानिक और पारदर्शी प्रक्रिया पूर्ण हुई। 36 में से 30 राज्यों में संगठनात्मक चुनावों के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार नामांकन, जांच और वापसी सम्पन्न हुई। भाजपा संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण का प्रेस वक्तव्य। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की संवैधानिक और पारदर्शी प्रक्रिया पूर्ण हुई। 36 में से 30 राज्यों में संगठनात्मक चुनावों के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार… pic.twitter.com/wojHtbbBgB — BJP (@BJP4India) January 19, 2026 नामांकन दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच दाखिल किए गए। आज ही शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर 20 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। भाजपा संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण की ओर से जारी बयान में कहा गया है, नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत सभी नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप के अनुसार तथा वैध पाए गए। नामांकन वापसी की अवधि पूर्ण होने के पश्चात, भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के रूप में यह घोषणा करता हूं कि भारतीय जनता पार्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

नोएडा में इंजीनियर की मौत का मामला: CM योगी ने मामले का लिया संज्ञान, CEO हटाए गए, तीन सदस्यीय SIT करेगी जांच

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार समेत डूबने से हुई दर्दनाक मौत की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह टीम पांच दिनों के भीतर अपनी जांच पूरी कर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपेगी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं नोएडा प्राधिकरण के सीईओ हटाए गए इसके साथ ही नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम को हटा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम को पद से हटा दिया है। इसे प्रशासनिक जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सीएम ने साफ निर्देश दिए हैं कि जांच में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 1 min · National Desk

भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार: पीएम मोदी-शेख नाहयान के बीच बैठक, इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अपने निवास लोक कल्याण मार्ग पर अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 1 min · National Desk

झाबुआ मेले में बड़ा हादसा: क्षमता से अधिक सवारियों से झूला गिरा, 15 छात्राएं घायल; मौके पर अफरा-तफरी; वीडियो

झाबुआ शहर के उत्कृष्ट मैदान में आयोजित ‘महाराज नो मेलो’ में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। शाम करीब चार बजे मेले में संचालित एक चलता झूला अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में करीब 15 छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बालिकाएं उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राएं हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झूले पर क्षमता से अधिक बच्चों के बैठने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अपर कलेक्टर भास्कर गाचले, तहसीलदार सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने स्थिति को संभाला और राहत कार्य शुरू कराया। उल्लेखनीय है कि झाबुआ में दिवंगत आदिवासी संत खूमसिंह महाराज की स्मृति में पिछले छह वर्षों से हिंदूवादी संगठनों द्वारा ‘महाराज नो मेलो’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 1 से 20 जनवरी तक चलता है, जिसमें पांच बड़े और करीब 25 छोटे झूले लगाए गए हैं। मेले में प्रतिदिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि पहले शहर में 25 दिसंबर को क्रिसमस मेला लगने की परंपरा थी, जिसके बंद होने के बाद अब महाराज नो मेलो का आयोजन किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk