तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में काणम पोंगल के मौके पर आयोजित थेनपेन्नई नदी महोत्सव उस समय मातम में बदल गया, जब गुब्बारों में गैस भरने वाला एक हीलियम सिलेंडर अचानक फट गया। इस दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने मौत की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि विस्फोट स्थल पर तीन लोग बेहोश पाए गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की जा रही है। #WATCH | Tamil Nadu | One dead and at least 18 injured after a helium cylinder exploded during the Thenpennai River Festival in Manalurpettai in the Kallakurichi district: District Collector of Tiruvannamalai, K. Tharpagaraj (Visuals from the spot) pic.twitter.com/fVufIa2cSc यह घटना मल्लुरपेट्टई इलाके में शाम करीब 7 बजे हुई, जब उत्सव लगभग समाप्त हो चुका था और लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए बड़े गुब्बारों में हीलियम गैस भरी जा रही थी। अचानक हुए तेज विस्फोट ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।अधिकारी ने यह भी बताया कि चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हीलियम गैस से भरे गुब्बारे बेचने वाली एक छोटी सी दुकान के अंदर हुई। बता दें कि तमिल में ‘आत्रु तिरुविझा’ कहलाने वाला यह त्योहार, जो अक्सर तमिल महीने ‘थाई’ (थाई पूसम) के पांचवें दिन विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कल्लाकुरिची जैसे जिलों में मनाया जाता है और पोंगल फसल उत्सव के समापन का प्रतीक है, जो कि भारी भीड़ को आकर्षित करता है। जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें