1 of 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला सोमवार को दिन फिल्मों के लिए किसी अग्निपरीक्षा जैसा होता है। वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन करने के बाद कई फिल्मों के कलेक्शन में सोमवार को काफी कमी देखी जाती है। लेकिन फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच होता है तो सोमवार को भी फिल्में अच्छा कलेक्शन कर जाती हैं। जानिए, बीते सोमवार को ‘राहु-केतु’, ‘द हैप्पी पटेल’, ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ का क्या कलेक्शन रहा? यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 फिल्म ‘राहु केतु’ - फोटो : एक्स (ट्विटर) राहु-केतु के लिए निराशाजनक रहा सोमवार सैकनिल्क के अनुसार पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म ‘राहु केतु’ ने रविवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन सोमवार को इसका कलेक्शन बहुत कम हो गया। इसने चौथे दिन महज 4 लाख रुपये ही अपने खाते में जमा किए। ‘राहु केतु’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 4.8 करोड़ रुपये है। 3 of 5 फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब हैप्पी पटेल ने की कितनी कमाई? सैकनिल्क के अनुसार ही फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने रविवार को 1.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं सोमवार को यानी रिलीज के चौथे दिन इसने भी सिर्फ 4 लाख रुपये कमाए। ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 4.75 करोड़ रुपये है। वीर दास निर्देशित, अभिनीत फिल्म में आमिर खान भी थे लेकिन उनके होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई है। 4 of 5 फिल्म ‘धुरंधर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर) सोमवार को ठीक-ठाक रहा ‘धुरंधर’ का कलेक्शन सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने सोमवार को 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि रविवार को यह फिल्म 3.75 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें