तमिलनाडु राष्ट्रगान अपमान मामले में अब तक क्या?: राज्यपाल रवि के आरोप कितने सच? सफाई में CM स्टालिन क्या बोले?

राज्यपाल के जाने के बाद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उनकी कड़ी आलोचना की। स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल ने नियमों और परंपराओं को तोड़ा है। यह उस ऊंचे पद की गरिमा के खिलाफ है जिस पर वह बैठे हैं। उन्होंने इसे सदन और जनता का अपमान बताया।मुख्यमंत्री ने सदन में एक प्रस्ताव पेश किया। इसमें कहा गया कि राज्यपाल का भाषण न पढ़ना स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, इसमें कहा गया कि केवल सरकार द्वारा तैयार किया गया टेक्स्ट जिसे स्पीकर एम अप्पावु ने तमिल में पढ़ा था, वही रिकॉर्ड में जाएगा। सदन द्वारा प्रस्ताव पारित करने के बाद, स्टालिन ने इसके लिए विधायकों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह अच्छा नहीं है कि राज्यपाल हर साल सरकार द्वारा तैयार भाषण पढ़ने से इनकार करते हैं। कई राज्यों में राज्यपालों द्वारा परेशानी पैदा करना होता है और यह सिर्फ तमिलनाडु में नहीं होता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 176 के तहत भाषण सरकार तैयार करती है और राज्यपाल को इसे पूरा पढ़ना चाहिए। उन्हें इसमें अपनी मर्जी से बदलाव करने या इसे छोड़ने का हक नहीं है। स्टालिन ने डीएमके संस्थापक अन्नादुरई की बात याद दिलाई कि “बकरी को दाढ़ी की जरूरत नहीं होती, वैसे ही राज्य को राज्यपाल की जरूरत नहीं है।” जब राज्यपाल सदन से जा रहे थे, तब सत्ताधारी पार्टी और उनके सहयोगी दलों के विधायकों ने जमकर नारेबाजी भी की।इसको लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी संविधान में बदलाव लाने की कोशिश करेगी। वे चाहते हैं कि साल की शुरुआत में विधानसभा में राज्यपाल के भाषण को जरूरी बनाने वाला नियम हट जाए। इसके लिए वे संसद में दूसरी पार्टियों का समर्थन लेंगे। यह बयान तब आया जब राज्यपाल आर एन र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

What is BCCI Central Contract: क्या कोहली-रोहित का होगा डिमोशन? ग्रेड 'ए+' से 'बी' में भेजे जा सकते हैं, जानें

What is BCCI Central Contract: क्या कोहली-रोहित का होगा डिमोशन? ग्रेड ‘ए+’ से ‘बी’ में भेजे जा सकते हैं, जानें विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ए+ कैटेगरी खत्म करने का प्रस्ताव क्यों? चयन समिति, जिसका नेतृत्व पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर कर रहे हैं, उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर को सरल और प्रैक्टिकल बनाने की दिशा में बदलाव सुझाए हैं। प्रस्तावित मॉडल के मुताबिक, ए+ कैटेगरी हटेगी केवल 3 कैटेगरी होंगी- ए, बी या सी ए+ कैटेगरी में आने वाले खिलाड़ियों की वार्षिक सैलरी अभी सात करोड़ रुपये है। इसे हटाकर संरचना को अधिक परफॉर्मेंस-आधारित बनाने की कोशिश मानी जा रही है। अगली अपेक्स काउंसिल मीटिंग में इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है। चयन समिति, जिसका नेतृत्व पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर कर रहे हैं, उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर को सरल और प्रैक्टिकल बनाने की दिशा में बदलाव सुझाए हैं। प्रस्तावित मॉडल के मुताबिक,ए+ कैटेगरी में आने वाले खिलाड़ियों की वार्षिक सैलरी अभी सात करोड़ रुपये है। इसे हटाकर संरचना को अधिक परफॉर्मेंस-आधारित बनाने की कोशिश मानी जा रही है। अगली अपेक्स काउंसिल मीटिंग में इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी में है। न्यूज एजेंसी एएनआई के विश्वसन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

New BJP Chief LIVE: 'मैं कार्यकर्ता और नितिन नवीन मेरे बॉस', भाजपा अध्यक्ष की ताजपोशी पर बोले पीएम मोदी

12:54 PM, 20-Jan-2026 नितिन नवीन ने भारत माता की जय के साथ की संबोधन की शुरुआत भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के सभी पूर्व अध्यक्षों का अभिनंदन किया। भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के सभी पूर्व अध्यक्षों का अभिनंदन किया। 12:40 PM, 20-Jan-2026 ‘देश देख रहा स्थिरता, सुशासन वाला भाजपा का विकास मॉडल’, बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि कभी भाजपा ने एक अलग तरह की पार्टी के रूप में अपनी यात्रा शुरु की थी। आज भाजपा सुशासन की पार्टी भी है। देश ने आजादी के बाद शासन के अलग-अलग मॉडल देखे हैं, कांग्रेस के परिवारवाद का मॉडल, लेफ्ट का मॉडल, क्षेत्रीय दलों का मॉडल, अस्थिर सरकारों का दौर… लेकिन आज देश, स्थिरता, सुशासन और संवेदनशीलता वाला भाजपा का विकास मॉडल देख रहा है। उन्होंने कहा, ‘ये भाजपा ही है जिसने सामाजिक न्याय के नारे को सच्चे स्वरूप में जमीन पर उतारा है। हमने गरीब कल्याण की योजनाओं को सरकारी फाइलों से निकालकर गरीब के घर तक पहुंचाया है। आजादी के 70 वर्ष बाद सिर्फ तीन करोड़ ग्रामीण परिवारों तक ही पाइप से पानी पहुंच पाया था। माताओं बहनों की पीड़ा, पानी के लिए उनके संघर्ष की सुध लेने वाला कोई नहीं था। वो दर्द मैंने देखा है। मैं धरती की सच्चाई से जुड़ा था। माताओं-बहनों की पीड़ा, अपनी आंखों के सामने देखी थी और तब हम ‘जल जीवन मिशन’ लेकर आए हैं। सिर्फ 5-6 साल में 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों को नल से जल की सुविधा से जोड़ा गया है।’ पीएम मोदी ने कहा कि कभी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ: देहरादून में 24- 25 जनवरी को आयोजन, दो दिन पाएं निशुल्क परामर्श, जल्द कराएं पंजीकरण

ऐसे कराएं पंजीकरण -8वें ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू हो गया है। आप भी खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं और सबमिट कर दें। आपका पंजीकरण हो जाएगा। ये भी पढे़ं…Avalanche: हिमालयी राज्यों में हर वर्ष आते हैं 132 हिमस्खलन, सबसे अधिक जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में रिपोर्ट यह हैं सहयोगी ज्योतिष महाकुंभ में मुख्य सहयोगी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल सैफरन लीफ और विशेष सहयोगी एमडीडीए, कमल ज्वैलर्स, सुविधा सुपर मार्केट, कंडेल ओवरसीज, कॉसवेदा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड, दुर्गा मेटलैक्स, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व बैंक ऑफ बड़ौदा हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 1 min · National Desk

Tamil Nadu National Anthem Row: राज्यपाल नाराज होकर विधानसभा से बाहर निकले; राष्ट्रगान के अपमान का लगाया आरोप

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवी ने मंगलवार को विधानसभा का साल का पहला सत्र शुरू होने से पहले परंपरागत उद्घाटन भाषण नहीं दिया और गुस्से में कक्ष छोड़ दिया। इसका कारण राष्ट्रीय गान के प्रति सम्मान की कमी बताया। राज्यपाल ने कहा कि डीएमके सरकार द्वारा तैयार किए गए भाषण में कुछ असत्य और गलत तथ्य थे। उनके माइक को बार-बार बंद किया गया और उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई। राज्यपाल का माइक बार-बार बंद किया गया और उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई। भाषण में भ्रामक दावे और असत्यापित बातें शामिल थीं। दलितों के खिलाफ अत्याचार और दलित महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, साथ ही युवाओं में ड्रग्स का दुरुपयोग भी बढ़ रहा है, लेकिन इन गंभीर मुद्दों को भाषण में शामिल नहीं किया गया। राष्ट्रगान का अपमान और संवैधानिक कर्तव्यों की अवहेलना की गई। शिक्षा व्यवस्था की गिरती गुणवत्ता और खाली पदों की अनदेखी। हजारों ग्राम पंचायतों में चुनाव नहीं होने की स्थिति का जिक्र नहीं। मंदिरों के प्रबंधन और हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर कोई टिप्पणी नहीं। MSME सेक्टर की परेशानियों को भाषण में शामिल नहीं किया गया। निचले स्तर के कर्मचारियों की नाराजगी और मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई। राज्यपाल ने कहा मैं बेहद निराश हूं। राष्ट्रीय गान का उचित सम्मान नहीं किया गया। मेरा भाषण बार-बार रोका गया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। विधानसभा के अंदर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और सभापति एम. अप्पावु ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वे विधानसभा के नियमों और प्रथाओं का पालन करें।मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्यपाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने परंपरा और शिष्टाचार का उल्लंघन करते हुए कक्ष छोड़ा। उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

New BJP Chief LIVE: भाजपा में 'नवीन' अध्याय की शुरुआत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

12:02 PM, 20-Jan-2026 पीएम मोदी ने नितिन नवीन को शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नवीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का ये संगठन पर्व देश के कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा-राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है। हमने शून्य से शिखर तक का सफर देखा है।’ पीएम मोदी ने भाजपा के सभी पूर्व अध्यक्षों का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नवीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का ये संगठन पर्व देश के कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा-राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है। हमने शून्य से शिखर तक का सफर देखा है।’ पीएम मोदी ने भाजपा के सभी पूर्व अध्यक्षों का अभिनंदन किया। 11:49 AM, 20-Jan-2026 जेपी नड्डा ने दीं नितिन नबीन को दीं शुभकामनाएं पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नितिन नवीन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नवीन पदभार संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह महान पार्टी, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ के तौर पर आगे बढ़ने का सौभाग्य मिला। इसी को आगे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, कुशाभाऊ ठाकरे ने भाजपा के तौर पर आगे बढ़ाया। जे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

New BJP Chief LIVE: नितिन नबीन का भाजपा मुख्यालय में होगा भव्य स्वागत, अब तक पहुंचे ये बड़े नेता

10:52 AM, 20-Jan-2026 भाजपा में ‘नबीन’ शुरुआत से पहले पार्टी मुख्यालय पहुंचे ये नेता भाजपा मुख्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। इनमें राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हैं। #WATCH | Haryana CM Nayab Singh Saini, Gujarat CM Bhupendra Patel and other leaders present at the BJP headquarters BJP national working president Nitin Nabin is set to take charge as the BJP national president today pic.twitter.com/cynCh9Q0Ta — ANI (@ANI) January 20, 2026 भाजपा मुख्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। इनमें राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हैं। 10:50 AM, 20-Jan-2026 नितिन नबीन की ताजपोशी पर क्या बोलीं पश्चिम बंगाल की भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी? नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘नितिन नबीन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को आगे बढ़ाएंगे।’ उन्होंने बंगाल चुनावों पर उनका कहना है, ‘इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी।’ नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘नितिन नबीन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को आगे बढ़ाएंगे।’ उन्होंने बंगाल चुनावों पर उनका कहना है, ‘इस बार बंगाल में भाजपा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

Karnataka DGP Video Row: कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव निलंबित, कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज

Government of Karnataka suspends DGP Director of Civil Rights Enforcement, Dr K. Ramchandra Rao, a 1993 batch Karnataka cadre IPS officer, with immediate effect, after his objectionable video went viral. pic.twitter.com/Aplkckge7y — ANI (@ANI) January 20, 2026 वायरल वीडियो में तीन क्लिप जोड़े जाने की जानकारी मिली है। पुलिस अधिकारी कितना भी वरिष्ठ हो- दुर्व्यवहार के दोषी पाए जाने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई राज्य में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार ने निलंबन की जो कार्रवाई की है, इसके संबंध में जारी सरकारी आदेश के मुताबिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. के रामचंद्र राव, कर्नाटक पुलिस की नागरिक अधिकार प्रवर्तन शाखा के महानिदेशक का पदभार संभाल रहे थे। राज्य सरकार के इस शीर्ष पुलिस अधिकारी के निलंबन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।इस मामले में अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राव ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृह मंत्री जी परमेश्वर से मुलाकात का प्रयास भी किया। हालांकि, दोनों लोगों से राव की मुलाकात नहीं हो सकी। निलंबित डीजीपी राव अभिनेत्री रान्या राव के पिता भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने वायरल वीडियो विवाद पर कहा, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही क्लिप फर्जी है और उन्हें इसके श्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे गए राव की क्लिप वायरल होने के बाद राज्य में राजनीतिक के साथ-साथ प्रशासनिक तूफान भी खड़ा होने की आशंका है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सहारनपुर में पांच लोगों की मौत से हड़कंप, संग्रह अमीन व परिवार के गोली लगे शव घर में पड़े मिले

नकुड़ तहसील में तैनात था संग्रह अमीन पुलिस के अनुसार अशोक नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत था और परिवार के साथ सरसावा में किराए के मकान में रह रहा था। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। आत्महत्या की आशंका, हर पहलू पर जांच पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या की आशंका के तहत जांच रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 1 min · National Desk

New BJP Chief LIVE: नितिन नबीन ने की मंदिर-गुरुद्वारे में प्रार्थना, PM मोदी की मौजूदगी में संभालेंगे पद

10:05 AM, 20-Jan-2026 भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कई कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि नितिन नबीन आज भाजपा अध्यक्ष का आधिकारिक रूप से पद संभालेंगे। VIDEO | Delhi: Celebrations at the BJP headquarters as Nitin Nabin is set to assume charge as the party’s national president later today. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/ShTae3ihns — Press Trust of India (@PTI_News) January 20, 2026 दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कई कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि नितिन नबीन आज भाजपा अध्यक्ष का आधिकारिक रूप से पद संभालेंगे। 09:43 AM, 20-Jan-2026 ‘पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में नितिन देंगे योगदान’, बोले सिरसा भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, जो उनके जीवन का सबसे बड़ा क्षण है। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं, बधाई देता हूं और अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’ #WATCH | Delhi: Delhi minister Manjinder Singh Sirsa says, “He is going to become the national president of the world’s largest party, which is the biggest moment of his life… It is a matter of great pride for all of us… Nitin Nabin …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 20, 2026 · 2 min · National Desk