IND vs NZ Live Score: 168 दिन बाद सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक, भारत का स्कोर तीन विकेट पर 140 के पार

09:54 PM, 23-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका भारत को तीसरा झटका ईशान किशन को लगा। ईश सोढ़ी ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वह 32 गेंदों में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। भारत को तीसरा झटका ईशान किशन को लगा। ईश सोढ़ी ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वह 32 गेंदों में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 09:40 PM, 23-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने वनडे करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह सूर्यकुमार यादव के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने वनडे करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह सूर्यकुमार यादव के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 09:12 PM, 23-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट भारत की शुरुआत खराब हुई है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट हो गए। अब क्रीज पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। भारत की शुरुआत खराब हुई है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट हो गए। अब क्रीज पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। 08:53 PM, 23-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 209 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। उनके लिए मिचेल सैंटनर ने 47 रनों की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। उनके लिए मिचेल सैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Security Scare: नीति आयोग जा रहा शख्स सुरक्षाबलों से भिड़ा, PMO में चालक होने का दावा; चौकसी बढ़ाई गई

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नीति आयोग के दफ्तर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जुड़ा ड्राइवर बताते हुए परिसर में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया, जिसके बाद बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह पानी लेने के बहाने नीति आयोग परिसर में प्रवेश करना चाहता था। लेकिन गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते पहले से अलर्ट सुरक्षा कर्मियों को उस पर शक हुआ और उन्होंने उससे पहचान पत्र और अनुमति पत्र दिखाने को कहा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए सुरक्षा सख्त बता दें कि नीति आयोग का दफ्तर संसद मार्ग पर स्थित है, जो कर्तव्य पथ के बेहद पास है। 26 जनवरी को यहां गणतंत्र दिवस की परेड होनी है, इसलिए इलाके में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा तैनात है। जब सुरक्षा कर्मियों ने संजीव कुमार से कागजात मांगे, तो उसके साथ बहस हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई। हालात तब काबू में आए, जब मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल पहुंचे। इसके बाद व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पीएमओ से जुड़े होने के दावे की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा नियमों के तहत उसे रोका गया, क्योंकि वह अपनी मौजूदगी की ठोस वजह नहीं बता पाया। ये भी पढ़ें:- बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप: भाजपा विधायक हिरण चटर्जी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR; बेटी का भी छलका दर्द जांच और सत्यापन के बाद क्या हुआ? मामले में एक अधिकारी ने कहा कि सभी तय सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया। व्यक्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाब में चार आतंकी गिरफ्तार: ढाई किलो RDX... पाकिस्तान से लाए थे, गणतंत्र दिवस पर थी धमाके करने की साजिश

गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। होशियारपुर पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर के साथ संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ढाई किलोग्राम आरडीएक्स से बना शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण और दो अवैध पिस्तौल बरामद की गई हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिलजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी उर्फ हर्री, अजय उर्फ मेहरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंदोला के रूप में हुई है। सभी आरोपी नवांशहर जिले के राहों क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद विस्फोटक का इस्तेमाल गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लक्षित आतंकी हमले के लिए किया जाना था।सूत्रों के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस विंग पाकिस्तान से तस्करी कर लाए गए विस्फोटकों के संबंध में एक महत्वपूर्ण सुराग का काफी समय से पीछा कर रही थी। इस सुराग के आधार पर पता चला कि राहों क्षेत्र के इन संदिग्धों को हथियार और विस्फोटक सौंपे गए थे ताकि वे राष्ट्रीय पर्व के दौरान कोई बड़ी वारदात अंजाम दे सकें। संदिग्धों पर कई दिनों तक गुप्त निगरानी रखी गई और पुख्ता जानकारी मिलने के बाद उन्हें दबोच लिया गया।होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मलिक ने बताया कि विदेशी बैठे बब्बर खालसा के संचालकों ने सीमा पार फिरोजपुर और अमृतसर ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते हथियार भिजवाकर यह मॉड्यूल तैयार किया था। मामले की गहन जांच जारी है।इस संबंध में गढ़शंकर थाने में भारतीय न् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका का WHO से 'ब्रेकअप': एजेंसी बोली- 10800000000 करोड़ रुपये बकाया, जानिए अब ट्रंप के देश पर क्या खतरा?

अमेरिका ने क्यों लिया यह फैसला? राष्ट्रपति ट्रंप ने पदभार संभालने के बाद एक कार्यकारी आदेश में कोरोना महामारी के कुप्रबंधन और आवश्यक सुधारों में विफलता का हवाला देते हुए WHO से हटने का एलान किया था। प्रशासन की शिकायतों में यह भी कहा गया 1948 में संगठन के निर्माण के बाद से इसके नौ मुख्य अधिकारियों में से कोई भी अमेरिकी नहीं रहा है, जबकि अमेरिका इसका सबसे बड़ा फाइनेंसर रहा। साथ ही, महामारी के दौरान WHO की गलतियों, जैसे मास्क न पहनने की सलाह और COVID-19 के एयरबोर्न (हवा से फैलने वाले) होने से इनकार करना (जिसे 2024 तक आधिकारिक रूप से नहीं बदला गया), को भी कारण बताया गया है। इन्फेक्शियस डिजीज सोसाइटी ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष डॉ. रोनाल्ड नहास ने अमेरका के WHO से बाहर होने के फैसले को अदूरदर्शी और वैज्ञानिक रूप से लापरवाह करार दिया है। वहीं, लॉरेंस गोस्टिन ने इसे किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से लिया गया सबसे खराब फैसला बताया है। अमेरिका का यह कदम केवल एक कूटनीतिक बदलाव नहीं है, बल्कि उसे इसके दूरगामी आर्थिक परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। इस इससे WHO की वित्तीय हालत खस्ता हागी वहीं अमेरिकी फार्मा सेक्टर वैश्विक डेटा नेटवर्क से अलग-थलग पड़ जाएगा। अब देखना यह होगा कि क्या अमेरिका द्विपक्षीय समझौतों के जरिए इस खाई को पाट पाता है या यह फैसला स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से महंगा साबित होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand: सारंडा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में डेढ़ करोड़ के इनामी समेत 21 नक्सली मार गिराए

झारखंड को नक्सलमुक्त करने के लक्ष्य के तहत केंद्र सरकार और राज्य पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी क्रम में केंद्रीय सुरक्षा बलों और झारखंड पुलिस द्वारा चलाई जा रही व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान चाईबासा के दुर्गम सारंडा जंगल में लगातार बड़ी सफलताएं दर्ज की जा रही हैं। शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक छह नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है।इससे पहले गुरुवार को इसी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने डेढ़ करोड़ और एक करोड़ के इनामी नक्सलियों सहित कुल 15 नक्सलियों को मार गिराया था। लगातार दो दिनों में 21 नक्सलियों के मारे जाने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इससे नक्सलियों की परिचालन क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है।गुरुवार को मारे गए प्रमुख नक्सलियों में अनल उर्फ पतिराम मांझी (CCM) शामिल है, जिस पर झारखंड में एक करोड़, उड़ीसा में एक करोड़ बीस लाख और एनआईए द्वारा 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथ अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत उर्फ लालु, राजेश मुंडा, बुलबुल अलदा, बबिता, पूर्णिमा और सुरजमुनी जोंगा जैसे कई सक्रिय नक्सली भी मारे गए हैं, जिन पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज थे।सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वर्ष 2022 से अब तक कोल्हान क्षेत्र के सारंडा जंगल में माओवादियों द्वारा किए गए विस्फोट और हिंसक घटनाओं में अनल उर्फ पतिराम मांझी की प्रमुख भूमिका रही है। उस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Turkman Gate Violence: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख...आरोपी उबेदुल्लाह की जमानत रद्द, पुनर्विचार के निर्देश

न्यायमूर्ति जालान ने अपने आदेश में कहा कि अदालत किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करने में अत्यंत सतर्क रहती है, लेकिन यह एक विशेष परिस्थिति का मामला है, जहां जमानत बिना ठोस आधार के दी गई। निचली अदालत के आदेश में अभियोजन पक्ष के तर्कों पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया और जमानत के फैसले के लिए प्रासंगिक कारकों का प्रारंभिक विश्लेषण भी अनुपस्थित था। हाईकोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिया कि वह आरोपी उबेदुल्लाह की जमानत याचिका पर 23 जनवरी को पुनर्विचार करे।6-7 जनवरी की दरमियानी रात रामलीला मैदान क्षेत्र में फैज-ए-इलाही मस्जिद के सामने एमसीडी के एन्टी-एन्क्रोचमेंट अभियान के दौरान हुई हिंसा से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर अफवाह फैली कि मस्जिद को ध्वस्त किया जा रहा है, जिसके बाद 150-200 लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ ने पुलिस और एमसीडी कर्मचारियों पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकीं, जिसमें क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा। निचली अदालत ने 20 जनवरी को उबेदुल्लाह को 25,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने अब इसे अपर्याप्त कारणों के आधार पर रद्द कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

Explained: क्यों दुनिया के बड़े देश बढ़ा रहे अपना गोल्ड रिजर्व, क्या जारी रहेगी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी?

Will Gold Price Increase: बीते कुछ वर्षों में सोना सिर्फ एक कीमती धातु नहीं रहा है बल्कि यह ग्लोबल पॉलिटिक्स, वॉर और इकोनॉमिक अनसर्टेनिटी का सबसे भरोसेमंद पैमाना बनकर उभरा है। निवेशकों से लेकर दुनियाभर के सेंट्रल बैंक हर कोई सोने को सेफ हेवन के रूप में आज के सयम देख रहे हैं। भारत इसका एक बड़ा उदाहरण है, जहां 2020 में हमारा गोल्ड रिजर्व 661 टन था। वह 2025 में बढ़कर 879 टन हो गया। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई देश अपने रिजर्व में सोने की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों के ट्रेन्ड को देखें तो गोल्ड ने काफी ज्यादा रिटर्न दिया है। इसने इसे शेयर बाजार और अन्य एसेट क्लास से अलग खड़ा कर दिया है। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है? दुनिया में जब भी युद्ध और अस्थिरता का माहौल बनता है तो सोने की कीमतें रिकॉर्ड तेजी से क्यों बढ़ने लगती हैं? क्या यह केवल एक पारंपरिक सोच है या इसके पीछे कोई गहरी ऐतिहासिक और राजनीतिक वजह है? क्या आने वाले समय में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी या ये तेजी सिर्फ अस्थायी है? आइए जानते हैं इन सब के बारे में विस्तार से - …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 1 min · National Desk

ये है भारत की असल तस्वीर: एक ही पंडाल में निकाह और सात फेरे, सामने आई हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनोखी मिसाल

1 of 4 एक ही पंडाल में निकाह और फेरे भी - फोटो : अमर उजाला Link Copied सम्मेलन तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन हरियाणा के नूंह स्थित पिनगवां में शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन ने सामाजिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की ऐसी मिसाल पेश की, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी। सर्व समाज कन्या विवाह समिति पिनगवां द्वारा बाग वाले मंदिर परिसर में आयोजित पांचवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक ही पंडाल के नीचे एक ओर वैदिक मंत्रों के साथ फेरे हो रहे थे, तो दूसरी ओर मौलवी साहब निकाह पढ़ा रहे थे। यह दृश्य न सिर्फ देखने लायक था, बल्कि मेवात क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को भी जीवंत करता नजर आया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 शादी में शामिल मेहमान - फोटो : अमर उजाला 13 हिंदू और दो मुस्लिम जोड़े शादी के बंधन में बंधे इस सम्मेलन में कुल 15 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जिनमें 13 हिंदू और दो मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। खास बात यह रही कि सभी शादियां पूरी तरह से निशुल्क कराई गईं। सम्मेलन में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और बढ़-चढ़कर कन्यादान किया। पूरा माहौल आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह से भरा रहा। सर्व समाज कन्या विवाह समिति का यह प्रयास उन गरीब माता-पिता के लिए वरदान साबित हो रहा है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी को बोझ समझने लगते हैं। 3 of 4 शादीशुदा जोड़े - फोटो : अमर उजाला प्रत्येक जोड़े को दहेज भी मिला समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को दहेज के रूप में 101 बर्तन, गैस सिलेंडर, बेड, कूलर, पंखा सहित रोजमर्रा के उपयोग का तमाम घरेलू सामान भेंट किया गया। इसके साथ ही विवाह समारोह में भोजन की भी बेह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC 2026: ICC के फैसले को पलटने के लिए DRC के आगे गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, कब स्कॉटलैंड के नाम का होगा एलान?

T20 WC 2026: ICC के फैसले को पलटने के लिए DRC के आगे गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, कब स्कॉटलैंड के नाम का होगा एलान? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने टी20 विश्व कप के अपने मुकाबले भारत में कराए जाने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के फैसले को पलटने की मांग करते हुए आईसीसी की डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी (डीआरसी) का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, इस अपील का रद्द होना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि यह मामला डीआरसी के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने आईसीसी सूत्र के हवाले से कहा कि आईसीसी चेयरमैन जय शाह बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं। जल्द हो सकता है स्कॉटलैंड के नाम का एलान, बीसीबी ने खटखटाया डीआरसी का दरवाजा आईसीसी ने स्कॉटलैंड को स्टैंडबाय पर रखा है और समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शनिवार तक बांग्लादेश के संभावित रिप्लेसमेंट पर औपचारिक घोषणा होने की संभावना है। बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व में बोर्ड ने सभी विकल्प आजमाने के तहत डीआरसी से संपर्क किया। बीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘हां, बीसीबी ने डीआरसी से संपर्क किया है ताकि सभी विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सके। अगर डीआरसी बीसीबी के खिलाफ फैसला देता है, तो इसके बाद केवल स्विट्जरलैंड स्थि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk

Karthigai Deepam Row: कार्तिगई दीपम मामले में बोले PM मोदी, हमारे नेता श्रद्धालुओं के अधिकारों के समर्थन में

पीएम मोदी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा प्रशासन में न तो लोकतांत्रिक मूल्य बचे हैं और न ही जवाबदेही। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार राज्य के लोगों के लिए नहीं, बल्कि एक ही परिवार के हित में काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में अवसर उन्हीं लोगों को मिलते हैं जो वंशवाद, भ्रष्टाचार और सांस्कृतिक अपमान का हिस्सा बनते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में एनडीए की केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले, जब केंद्र में कांग्रेस और डीएमके समर्थित सरकार थी, तब राज्य को बहुत कम धन मिलता था। पीएम मोदी के मुताबिक एनडीए सरकार ने केवल वित्तीय हिस्सेदारी यानी डिवॉल्यूशन के माध्यम से ही तमिलनाडु को लगभग तीन लाख करोड़ रुपए दिए हैं।पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में भ्रष्टाचार अब आम बात बन चुका है और यह सभी जानते हैं कि इसका फायदा किसे मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार के शासन में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, भ्रष्ट आचरण और तमिल संस्कृति के अपमान को बढ़ावा मिला है। इसका सीधा असर राज्य की सामाजिक और नैतिक स्थिति पर पड़ा है।प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और डीएमके सरकारों पर जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने तमिल परंपराओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जल्लीकट्टू के लिए कानूनी रास्ता खोलकर तमिलनाडु की संस्कृति और विरासत का सम्मान किया। पीएम मोदी ने दोहराया कि भाजपा और एनडीए सरकार श्रद्धालुओं और परंपराओं के साथ मजबूती से खड़ी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 23, 2026 · 2 min · National Desk