पीएम मोदी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा प्रशासन में न तो लोकतांत्रिक मूल्य बचे हैं और न ही जवाबदेही। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार राज्य के लोगों के लिए नहीं, बल्कि एक ही परिवार के हित में काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में अवसर उन्हीं लोगों को मिलते हैं जो वंशवाद, भ्रष्टाचार और सांस्कृतिक अपमान का हिस्सा बनते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में एनडीए की केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले, जब केंद्र में कांग्रेस और डीएमके समर्थित सरकार थी, तब राज्य को बहुत कम धन मिलता था। पीएम मोदी के मुताबिक एनडीए सरकार ने केवल वित्तीय हिस्सेदारी यानी डिवॉल्यूशन के माध्यम से ही तमिलनाडु को लगभग तीन लाख करोड़ रुपए दिए हैं।पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में भ्रष्टाचार अब आम बात बन चुका है और यह सभी जानते हैं कि इसका फायदा किसे मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार के शासन में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, भ्रष्ट आचरण और तमिल संस्कृति के अपमान को बढ़ावा मिला है। इसका सीधा असर राज्य की सामाजिक और नैतिक स्थिति पर पड़ा है।प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और डीएमके सरकारों पर जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने तमिल परंपराओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जल्लीकट्टू के लिए कानूनी रास्ता खोलकर तमिलनाडु की संस्कृति और विरासत का सम्मान किया। पीएम मोदी ने दोहराया कि भाजपा और एनडीए सरकार श्रद्धालुओं और परंपराओं के साथ मजबूती से खड़ी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Karthigai Deepam Row: कार्तिगई दीपम मामले में बोले PM मोदी, हमारे नेता श्रद्धालुओं के अधिकारों के समर्थन में
पीएम मोदी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा प्रशासन में न तो लोकतांत्रिक मूल्य बचे हैं और न ही जवाबदेही। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके सरकार राज्य के लोगों के लिए नहीं, बल्कि एक ही परिवार के हित में काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में अवसर उन्हीं लोगों को मिलते हैं जो वंशवाद, भ्रष्टाचार और सांस्कृतिक अपमान का हिस्सा बनते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में एनडीए की केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने बता