1 of 4 एक ही पंडाल में निकाह और फेरे भी - फोटो : अमर उजाला Link Copied सम्मेलन तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन हरियाणा के नूंह स्थित पिनगवां में शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन ने सामाजिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की ऐसी मिसाल पेश की, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी। सर्व समाज कन्या विवाह समिति पिनगवां द्वारा बाग वाले मंदिर परिसर में आयोजित पांचवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक ही पंडाल के नीचे एक ओर वैदिक मंत्रों के साथ फेरे हो रहे थे, तो दूसरी ओर मौलवी साहब निकाह पढ़ा रहे थे। यह दृश्य न सिर्फ देखने लायक था, बल्कि मेवात क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को भी जीवंत करता नजर आया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 शादी में शामिल मेहमान - फोटो : अमर उजाला 13 हिंदू और दो मुस्लिम जोड़े शादी के बंधन में बंधे इस सम्मेलन में कुल 15 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जिनमें 13 हिंदू और दो मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। खास बात यह रही कि सभी शादियां पूरी तरह से निशुल्क कराई गईं। सम्मेलन में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और बढ़-चढ़कर कन्यादान किया। पूरा माहौल आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह से भरा रहा। सर्व समाज कन्या विवाह समिति का यह प्रयास उन गरीब माता-पिता के लिए वरदान साबित हो रहा है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी को बोझ समझने लगते हैं। 3 of 4 शादीशुदा जोड़े - फोटो : अमर उजाला प्रत्येक जोड़े को दहेज भी मिला समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को दहेज के रूप में 101 बर्तन, गैस सिलेंडर, बेड, कूलर, पंखा सहित रोजमर्रा के उपयोग का तमाम घरेलू सामान भेंट किया गया। इसके साथ ही विवाह समारोह में भोजन की भी बेह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें