T20 WC 2026: ICC के फैसले को पलटने के लिए DRC के आगे गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, कब स्कॉटलैंड के नाम का होगा एलान? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने टी20 विश्व कप के अपने मुकाबले भारत में कराए जाने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के फैसले को पलटने की मांग करते हुए आईसीसी की डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी (डीआरसी) का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, इस अपील का रद्द होना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि यह मामला डीआरसी के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने आईसीसी सूत्र के हवाले से कहा कि आईसीसी चेयरमैन जय शाह बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं। जल्द हो सकता है स्कॉटलैंड के नाम का एलान, बीसीबी ने खटखटाया डीआरसी का दरवाजा आईसीसी ने स्कॉटलैंड को स्टैंडबाय पर रखा है और समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शनिवार तक बांग्लादेश के संभावित रिप्लेसमेंट पर औपचारिक घोषणा होने की संभावना है। बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व में बोर्ड ने सभी विकल्प आजमाने के तहत डीआरसी से संपर्क किया। बीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘हां, बीसीबी ने डीआरसी से संपर्क किया है ताकि सभी विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सके। अगर डीआरसी बीसीबी के खिलाफ फैसला देता है, तो इसके बाद केवल स्विट्जरलैंड स्थि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें