दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नीति आयोग के दफ्तर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जुड़ा ड्राइवर बताते हुए परिसर में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया, जिसके बाद बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह पानी लेने के बहाने नीति आयोग परिसर में प्रवेश करना चाहता था। लेकिन गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते पहले से अलर्ट सुरक्षा कर्मियों को उस पर शक हुआ और उन्होंने उससे पहचान पत्र और अनुमति पत्र दिखाने को कहा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए सुरक्षा सख्त बता दें कि नीति आयोग का दफ्तर संसद मार्ग पर स्थित है, जो कर्तव्य पथ के बेहद पास है। 26 जनवरी को यहां गणतंत्र दिवस की परेड होनी है, इसलिए इलाके में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा तैनात है। जब सुरक्षा कर्मियों ने संजीव कुमार से कागजात मांगे, तो उसके साथ बहस हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई। हालात तब काबू में आए, जब मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल पहुंचे। इसके बाद व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पीएमओ से जुड़े होने के दावे की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा नियमों के तहत उसे रोका गया, क्योंकि वह अपनी मौजूदगी की ठोस वजह नहीं बता पाया। ये भी पढ़ें:- बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप: भाजपा विधायक हिरण चटर्जी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR; बेटी का भी छलका दर्द जांच और सत्यापन के बाद क्या हुआ? मामले में एक अधिकारी ने कहा कि सभी तय सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया। व्यक्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Delhi Security Scare: नीति आयोग जा रहा शख्स सुरक्षाबलों से भिड़ा, PMO में चालक होने का दावा; चौकसी बढ़ाई गई
दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नीति आयोग के दफ्तर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जुड़ा ड्राइवर बताते हुए परिसर में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया, जिसके बाद बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। वह पानी लेने के बहाने नीति आयोग परिसर में प्रवेश करना चाहता था। लेकिन गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते पहले से अलर्ट सुरक्षा कर्मियों को उस