IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? बीसीसीआई सचिव ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? बीसीसीआई सचिव ने दिया बड़ा अपडेट पिता के निधन के बाद लौटे थे घर स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। सूचना मिलने के बाद रिंकू पिता के अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ पहुंचे थे। इस संकट के समय में उनका रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में खेलना संदिग्ध माना जा रहा था। हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि कर दी है कि रिंकू शनिवार को टीम से जुड़ेंगे। समाचार एजेंसी आईएएनस से बात करते हुए सैकिया ने कहा, ‘रिंकू सिंह कल (शनिवार) कोलकाता में टीम से जुड़ जाएंगे।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव: तालिबान सरकार ने कहा- संघर्ष के समाधान के लिए 'संवाद' जरूरी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यह हमला उस समय हुआ, जब कुछ घंटे पहले ही अफगानिस्तान ने सीमा पार कर पाकिस्तान पर हमला किया था। दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। कतर की मध्यस्था में हुआ संघर्षविराम समझौता अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। काबुल में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। हालांकि, हमलों की सही जगह के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली। किसी के हताहत होने की भी तत्काल पुष्टि नहीं हुई। तालिबान शासन के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने दक्षिण में कंधार और दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिया में भी हवाई हमले किए। अफगानिस्तान ने कहा कि उसके लड़ाकों ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान की सीमा के अंदर हमला किया। यह कार्रवाई रविवार को अफगान सीमा क्षेत्रों पर पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में की गई। ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने यह भी दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सेना की एक दर्जन से अधिक चौकियों पर कब्जा किया है। वहीं, पाकिस्तान सरकार ने कहा कि रविवार के हवाई हमले उन कथित आतंकियों के खिलाफ थे, जो उस इलाके में छिपे हुए थे। पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान की ओर से किए गए हमले को बिना उकसावे की कार्रवाई बताया। उसने इस दावे को भी खारिज किया कि उसकी सेना की चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। यह हमला उस समय हुआ, जब कुछ घंटे पहले ही अफगानिस्तान ने सीमा पार कर पाकिस्तान पर हमला किया था। दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। कतर की मध्यस्था में हुआ संघर्षविराम समझौता अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।काबुल में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। हालांकि, हमलों की सही जगह के बारे में तत्काल कोई जानकार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs WI: क्या कोलकाता में भी बरसेंगे रन, क्यूरेटर ने बताया- भारत-वेस्टइंडीज मैच में कैसा रहेगा पिच का मिजाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाएगा। भारत ने पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ विशाल स्कोर बनाया था और दिखा दिया था कि उसकी बल्लेबाजी में कितना दम है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों के लिए यह मैच वर्चुअल नॉकआउट की तरह है। यानी जो टीम यह मुकाबला हारेगी उसका सफर सुपर आठ में ही थम जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि ये मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर स्कॉटलैंड और इटली के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला खेला गया था। स्कॉटलैंड ने तब 200 रनों का आंकड़ा पार किया था। यानी भारत और वेस्टइंडीज मैच में भी रन बसरते हुए नजर आ सकते हैं, जैसा कि पिछले मैच में भी देखने मिला था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

AI का प्रहार: आईटी की 60 लाख नौकरियां खतरे में, क्या ₹2 लाख करोड़ का नया टोकन हब बनने से भारत को मिलेगी राहत?

एआई टोकन हब क्या है और इसमें 19 अरब डॉलर की कमाई कैसे होगी? जवाब: केंद्र सरकार विदेशी कंपनियों को भारत में एआई इन्फरेंस हब या टोकन कारखाने लगाने के लिए 20 साल की टैक्स छूट दे रही है। पश्चिमी देशों की दिग्गज टेक कंपनियां चीनी विकल्पों से मुकाबले के लिए भारत की सस्ती सौर ऊर्जा का उपयोग कर रही हैं, जिससे भारत एक आकर्षक वर्चुअल बैटरी बन गया है। उदाहरण के लिए, आंध्र प्रदेश ने 15 अरब डॉलर के डेटा-सेंटर के लिए गूगल को 2.4 अरब डॉलर का इंसेंटिव ऑफर किया है। एक अनुमान के मुताबिक, 2030 तक भारत सालाना 12 क्वाड्रिलियन टोकन का उत्पादन करेगा, जिसका 80 प्रतिशत हिस्सा निर्यात करके डेटा सेंटर्स 19 अरब डॉलर (रुपये में करीब 1.74 लाख यानी दो लाख करोड़ रुपये ) का भारी राजस्व प्राप्त कर सकते हैं। आईटी क्षेत्र पर एआई के असर पर बाजार क्या कह रहा? जानकारों का कहना है कि कृत्रित बुद्धिमत्ता (एआई) की वजह से आईटी शेयरों में बिकवाली तेजी से बढ़ रही है। अकेले फरवरी के महीने में निफ्टी आईटी शेयरों में 19.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जिसकी वजह से आईटी इंडेक्स का मार्केट कैप 6.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। फरवरी का महीना आईटी कंपनियों के लिए सबसे खराब महीने में से एक रहा, क्योंकि नए और अधिक उन्नत एआई उपकरणों, एंथ्रोपिक जैसे स्टार्टअप से आने वाले नए उपकरणों के वजह आईटी कंपनियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिसकी वजह से निवेशकों ने आईटी शेयरों में बिकवाली करना शुरू कर दिया है। ब्रोकरेज फर्मस के विशेषज्ञों के अनुसार एआई व्यवधान की आंशकाओं के चलते निफ्टी में आईटी शेयरों में 19 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इसी महीने अब निफ्टी में अब तक आईटी इंडेक्स का मार्केट कैप 6.4 लाख करोड़ रुपये से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

Rajasthan News: बालोतरा में नेशनल हाईवे-25 पर स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, छह की मौके पर मौत

बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे-25 पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोधपुर से सांचौर की ओर जा रही एक स्लीपर बस ओवरटेक के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयावह थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। बालोतरा एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि बस चालक आगे चल रही दो गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रहे ट्रेलर से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर ड्राइवर साइड से हुई, जिससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि बस का ढांचा मुड़ गया और अंदर फंसे यात्रियों को निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ शव बस की खिड़कियों से बाहर लटके हुए दिखाई दिए। हादसे में तीन और छह साल के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनके सिर धड़ से अलग हो गए। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।टक्कर के बाद नेशनल हाईवे-25 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। बालोतरा कलेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि शवों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है, जबकि घायलों को कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

UP: होली से पहले तीन गुना से ज्यादा बढ़ा प्राइवेट बसों का किराया, 600 वाला 1900 का हुआ; विंडो सीट का अलग चार्ज

600 वाली टिकट 1900 की त्योहार में चलने वाली भीड़ को देखते हुए प्राइवेट बस कंपनियों ने अपने किराए में तीन गुना से ज्यादा इजाफा कर दिया है। आम दिनों में जो टिकट 600-900 रुपये तक रहती थी। वही टिकट खरीदने के लिए लोगों को 1900 से 3300 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। इसके बाद भी बसों में लोगों को जगह नहीं मिल रही है। यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट, जेवर टोल, रबूपुरा और दनकौर कट पर यात्रियों की लगी भीड़ लग रही है। शुक्रवार को भी यही हाल देखने को मिला। सुबह से ही सभी प्वाइंटों पर बस का इंतजार करने वालों की भीड़ थी। जो देर रात तक बनी रही। लोग बसों का इंतजार करते रहे और घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें अपने शहर जाने के लिए बसें मिल सकी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

केजरीवाल बाइज्जत बरी: 598 पेज के आदेश में कोर्ट ने क्या कहा? जज ने CBI अधिकारियों पर ही कर दी कार्रवाई की बात

पेश तथ्य गवाहों के बयानों से मेल नहीं खाते जज सिंह ने सुनवाई के दौरान एजेंसी पर कई बार नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चार्जशीट में काफी विरोधाभास हैं। हजारों पेजों में पेश तथ्य गवाहों के बयानों से मेल नहीं खाते। फैसले में जेल में बिताए समय पर भी टिप्पणी की गई। अदालत ने नोट किया कि मनीष सिसोदिया करीब 530 दिन जेल में रहे, जबकि अरविंद केजरीवाल दो बार के अंतराल में 156 दिन हिरासत में थे। केजरीवाल को 13 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई मामले में जमानत दी थी। जज ने सुनवाई के दौरान सीबीआई की चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रस्तुत दस्तावेज चार्जशीट से मेल नहीं खाते। आरोप तय करने पर 12 फरवरी 2026 को फैसला सुरक्षित रखा गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

Vijay-Sangeetha Divorce: थलापति विजय की पत्नी ने मांगा तलाक, लगाए संगीन आरोप; बोलींं- 'एक्ट्रेस से अफेयर...'

तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और TVK (तमिलगा वेत्रि कझगम) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अभिनेत्री के साथ अफेयर का आरोप संगीता ने अपनी अर्जी में आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ अफेयर है। इसी आधार पर उन्होंने कोर्ट से तलाक देने की मांग की है। यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है। हालांकि, इस मामले में विजय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे इस मामले में क्या मोड़ आता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 961 अंक टूटा, निफ्टी 25200 के नीचे

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 961.42 अंक या 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,089.46 अंक या 1.32 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 81,159.15 पर पहुंचा। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 317.90 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 25,178.65 पर बंद हुआ। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 90.99 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल सेंसेक्स पैक में, सन फार्मा, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। एचसीएल टेक, ट्रेंट, इंफोसिस और इटरनल को लाभ हुआ। निवेशकों के डूबे 4.98 लाख करोड़ रुपये भारी गिरावट के चलते शुक्रवार को निवेशकों की संपत्ति में 4.98 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक ही दिन में 4,98,603.42 करोड़ रुपये घटकर 4,63,50,671.27 करोड़ रुपये (5.10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया। क्या है बाजार में गिरावट के कारण? जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक बाजार के कमजोर संकेतों और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच भारतीय बाजारों में स्थिरता बनी रही, निवेशकों का नजरिया तेजी से सतर्क हो गया। अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता में प्रगति न होने से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की आशंकाएं बढ़ गई हैं। वहीं कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी अनिश्चितता भी सुरक्षित निवेश की ओर आकर्षित हो रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर, आय सत्र समाप्त होने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

Afghanistan-PAK Clash: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के टकराव में अब तक क्या? चौंका रहे दोनों देशों के हमलों के दावे

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने क्या दावा किया? ‘अफगान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान सरकार के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि यह अभियान 26 फरवरी यानी गुरुवार की शाम आठ बजे शुरू हुआ। इसमें डुरंड रेखा के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में स्थित पाकिस्तानी सैन्य पोस्ट को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने इस हमले को अफगान हवाई क्षेत्र के उल्लंघन और हालिया पाकिस्तानी हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों की हत्या को लेकर जवाबी कार्रवाई बताया। बयान के अनुसार, संघर्ष करीब चार घंटे चला और तालिबान के सेना प्रमुख के आदेश पर आधी रात को समाप्त हुई। ये भी पढ़ें: ‘55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कब्जे में 19 सैन्य पोस्ट’ बयान में कहा गया कि इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, दो ठिकाने और 19 सैन्य पोस्ट कब्जे में लिए गए या नष्ट किए गए और कुछ अन्य पोस्ट छोड़ दिए गए। एक पाकिस्तानी टैंक नष्ट किया गया, एक सैन्य परिवहन वाहन कब्जे में लिया गया और हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। इसमें आठ तालिबानी लड़ाके भी मारे गए और कई घायल हुए। इससे पहले 21 फरवरी की देर रात और 22 फरवरी की शुरुआती घंटों में पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमले किए थे। यूएनएएमए ने की थी पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि 23 फरवरी को अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने बयान जारी कर कहा था कि उन्हें पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण नागरिकों के मारे जाने की विश्वसनीय जानकारी मिली है। यूएनएएमए के अनुसार, नंगरहर प्रांत के बेहसूद और खोघ्यानी जिलों में हवाई हमलों में 13 नागरिक मारे गए और सात अन्य घायल हुए, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk